Desk. महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इसमें 13 लोगों की मौत हो गयी है, जबकि कई गंभीर घायल है। मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ खोपोली इलाके में यात्रियों से भरी बस खाई में गिर गयी। इसमें 13 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 20 से ज्यादा घायल है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस राहत कार्य में जुट गयी है।
वहीं महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने रायगढ़ के कलेक्टर और एसपी और रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी टीम से बात कर आवश्यक निर्देश दिये हैं। वहीं मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए मुआवजा दिया जाएगा और घायलों का सरकारी अस्पताल में मुफ्त इलाज कराया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार पुराने मुंबई-पुणे हाइवे पर यह भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हाइवे पर बोरघाट में एक प्राइवेट बस खाई में गिर गई। ये बस पुणे से मुंबई आ रही थी। बस में कुल 40-45 यात्री सवार थे। इसमें अभी तक 13 लोगों की मौत हो गयी है, जबकि 20 से ज्यादा घायल है। फिलहाल हादसे में सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।