Saturday, April 4, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home National

25 साल पहले भारत ने दुनिया को दिखाई थी अपनी ताकत, पोखरण में हुआ था परमाणु परीक्षण, अमेरिका को भी नहीं लगी भनक

भारत के लिए खास है 11 मई

May 11, 2023
in National, Top News
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : देश के इतिहास में 11 मई का दिन एक खास वजह से हमेशा जाना जाएगा। साल 1998 में इसी दिन भारत सरकार ने पोखरण में तीन सफल परमाणु परीक्षण (Nuclear Test) करने का ऐलान किया था।

भारत के इस ऐलान से पूरी दुनिया स्तब्ध रह गई थी, क्योंकि किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी थी। भारत की इस सफलता पर अमेरिका के CIA ने भी माना कि भारत उन्हें चकमा देने मे सफल रहा। इस धमाके के बाद से 11 मई को राष्ट्रीय तकनीक दिवस के तौर पर मनाया जाने लगा। ये 1998 के परमाणु परीक्षण का ही परिणाम है कि आज भारत आईटीईआर (ITER) में भागीदार है, और न्यूक्लियर प्रौद्योगिकी के मामले में हम दुनिया के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रहे हैं।

क्यों खास है ये दिन?

साल 1995 में भारत की परमाणु बम के परीक्षण करने की कोशिश नाकाम हो चुकी थी। अमेरिकी सैटेलाइट और खुफिया एजेंसी ने भारत के किए धरे पर पूरी तरह से पानी फेर दिया था। इसलिए 1998 के परीक्षण को इतने खुफिया तरीके से किया गया कि दुनिया की तमाम खुफिया एजेंसियों के पीछे लगने के बाद भी किसी को इस ऑपरेशन की खबर नहीं हुई। और भारत तीन परमाणु परीक्षण के साथ ही पूरी दुनिया में परमाणु शक्ति संपन्न देश बन गया।

हुआ था बेहद गोपनीय ऑपरेशन

इस परीक्षण के लिए देश के वैज्ञानिकों ने भी फौज के कपड़े तक पहने ताकि उन्हें सेटेलाइट से भी पहचाना नहीं जा सके। सभी वैज्ञानिकों को कोड नेम दिया गया। अब्दुल कलाम को मेजर जनरल पृथ्वीराज का नाम दिया गया था। भारत ने 11 मई को दोपहर बाद 3.45 मिनट पर तीन टेस्ट किये। इसके साथ भारत 24 साल पर एक बार फिर दुनिया को चमका देकर परमाणु विस्फोट कर चुका था। बाद में 13 मई को 2 और परीक्षण किए। ब्लास्ट के बाद जब तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने दुनिया को इसकी जानकारी दी, तो सभी स्तब्ध हो गये। इसके बाद भड़के अमेरिका ने भारत पर प्रतिबंध भी लगाये, लेकिन देश आगे बढ़ता रहा और आज दुनिया की बड़ी ताकतों में उसका शुमार किया जाता है।

Related Posts

झारखंड विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति ने गढ़वा का दौरा किया – विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा, मुआवजा भुगतान, सड़क निर्माण, मंडल डैम पुनर्वास और अवैध खनन पर सख्त निर्देश
Jharkhand

झारखंड विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति ने गढ़वा का दौरा किया – विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा, मुआवजा भुगतान, सड़क निर्माण, मंडल डैम पुनर्वास और अवैध खनन पर सख्त निर्देश

March 26, 2026
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत जे०एन० सिंह को पुष्पचक्र अर्पित कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि – शोक संतप्त परिवार को संबल दिया
Jharkhand

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत जे०एन० सिंह को पुष्पचक्र अर्पित कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि – शोक संतप्त परिवार को संबल दिया

March 26, 2026
रामनवमी महोत्सव में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! विभिन्न रामनवमी समितियों के प्रतिनिधिमंडल ने किया सादर आमंत्रण – 27 मार्च को होगी भव्य शोभायात्रा
Jharkhand

रामनवमी महोत्सव में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! विभिन्न रामनवमी समितियों के प्रतिनिधिमंडल ने किया सादर आमंत्रण – 27 मार्च को होगी भव्य शोभायात्रा

March 26, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • धान अधिप्राप्ति घोटाले पर गढ़वा प्रशासन की सख्त कार्रवाई! मझिआंव FPO की 25% कमीशन कटौती, लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू, कम्प्यूटर ऑपरेटर कार्यमुक्त
  • मंडल डैम के शेष कार्यों पर उपायुक्त की सख्ती! विस्थापित परिवारों को मुआवजा और पुनर्वास शीघ्र पूरा करने के सख्त निर्देश
  • गढ़वा में अनुकंपा नियुक्ति पर बड़ा फैसला! 8 आश्रितों को मिली नौकरी की सिफारिश, उपायुक्त ने पारदर्शिता पर दिया सख्त निर्देश

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.