Thursday, May 14, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

मंडल डैम के शेष कार्यों पर उपायुक्त की सख्ती! विस्थापित परिवारों को मुआवजा और पुनर्वास शीघ्र पूरा करने के सख्त निर्देश

शहीद नीलाम्बर-पीताम्बर उत्तरी कोयल परियोजना की समीक्षा बैठक में 338 लाभार्थियों को मुआवजा भुगतान और कांडी डिस्ट्रीब्यूटरी योजना के अवशेष कार्यों को जल्द पूरा करने का आदेश – लेटलतीफी पर कड़ी नाराजगी

April 2, 2026
in Jharkhand, Top News
मंडल डैम के शेष कार्यों पर उपायुक्त की सख्ती! विस्थापित परिवारों को मुआवजा और पुनर्वास शीघ्र पूरा करने के सख्त निर्देश
Share on FacebookShare on Twitter

◆ शहीद नीलाम्बर पीताम्बर उत्तरी कोयल परियोजना (मण्डल डैम) के अवशेष कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक का आयोजन

◆ मंडल डैम से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास एवं मुआवजा आदि संबंधित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश

◆ कांडी डिस्ट्रीब्यूटरी परियोजना (वितरणी, नहर) के कार्यों की भी हुई समीक्षा, अवशेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने का निदेश

उपायुक्त गढ़वा दिनेश यादव ने आज समाहरणालय स्थित सभागार में शहीद नीलाम्बर पीताम्बर उत्तरी कोयल परियोजना (मण्डल डैम) के अवशेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने हेतु समीक्षा बैठक का आयोजन किया जिसमें, जिसमें उक्त परियोजना से संबंधित सभी पदाधिकारी उपस्थित थें। गत बैठक में दिए निर्देशों के अनुपालन संबंधी प्रतिवेदन से अवगत होकर अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही गई। साथ ही बैठक के दौरान उपस्थित सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कंसलटेंसी एजेंसी मैनटेक द्वारा समर्पित प्रतिवेदनों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। परियोजना अंतर्गत आ रही समस्याओं और सुझावों को सुना। उपायुक्त ने पुनर्स्थापित होने वाले परिवारों के साथ-साथ पहले से निवास कर रहे ग्रामीणों के लिए भी सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई, स्वच्छता सहित अन्य मूलभूत एवं विकासपरक योजनाओं को सुनिश्चित करते हुए समग्र विकास करने हेतु निर्देशित किया। उपायुक्त ने यह भी कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि किसी को भी विस्थापन के कारण कठिनाई न हो और सभी को बेहतर जीवन-स्तर उपलब्ध कराया जाए। पुनर्वास स्थल पर समुचित आधारभूत संरचना विकसित करने की दिशा में तेज़ी से कार्य करने हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया। उक्त कार्यों में तेजी लाने हेतु उपायुक्त ने आगामी बैठक तक सभी प्रभावित परिवारों को मुआवजा की राशि शत प्रतिशत भुगतान करने का निर्देश दिया। वन अधिकार समिति के स्वीकृति, लैंड डायवर्शन का कार्य एवं कुल 338 बेनिफिसियरीज के खाते में राशि का भुगतान नेक्स्ट मीटिंग के पहले करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया। कुछ बिन्दुओं पर पूर्व बैठक में दिए गए निदेशों के अनुपालन ठीक से नहीं होने के कारण उपायुक्त द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई एवं कार्य में लेट लतीफ होने का कारण पूछा गया। इसके संबंध में परियोजना से संबंधित पदाधिकारियों ने बताया कि मण्डल डैम में पिकेट का कार्य एवं साथ ही डैम के 12 गेट में से 10 गेट की उपलब्धता सुनिश्चित करने जैसे कार्य प्रक्रिया अधीन है एवं भौतिक रूप से लगभग 95% तक कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं, शेष कार्य जल्द ही पूर्ण कर लिए जाएंगे। उपरोक्त 10 गेट को लगाने संबंधी टेंडर प्रक्रिया अपनाई जा रही है। साथ ही बताया गया कि विस्थापित सभी 338 लाभुकों का नियमानुसार राशि भुगतान का कार्य हेतु पे आईडी क्रिएट कर दिए गए हैं, जल संसाधन विभाग, राँची से सूचना प्राप्त है कि विस्थापित परिवारों के लिये प्रावधानित एक एकड़ भूमि के आवंटन के उपरांत ही मुआवजा भुगतान की राशि उपलब्ध कराई जायेगी।

इसके अतिरिक्त कांडी प्रखंड अंतर्गत कार्यान्वित डिस्ट्रीब्यूटरी परियोजना (वितरणी, नहर) अंतर्गत अधिग्रहित किए गए भूमि के विरुद्ध रैयतों को मुआवजा राशि एवं अन्य सभी कार्यों की भी समीक्षा की गई। इस दौरान कांडी वितरणी योजना के प्रगति कार्य के अद्यतन स्थिति से अवगत कराया गया। विशेष भू-अर्जन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि काण्डी वितरणी योजना अंतर्गत 28 ग्राम में कुल राशि 50.76 करोड़ का भुगतान पूर्ण कर लिया गया है। योजना अंतर्गत 05 ग्राम में कुल राशि 57 लाख के भुगतान हेतु 02 ग्राम में भू-अर्जन अधिनियम 2013 की धारा-11 (1) की अधिसूचना प्रकाशन में दी गई है तथा 5.57 किमी की क्लियर रीच में सभी काम और 17 स्ट्रक्चर पूरे हो गयें हैं। उपायुक्त श्री यादव ने अगले बैठक के पूर्व अवशेष कार्यों को शत प्रतिशत पूर्ण कर देने का निर्देश दिया।

उक्त समीक्षात्मक बैठक में उपरोक्त पदाधिकारियों के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमन कुमार, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, मुख्य अभियंता, जल संसाधन विभाग, पलामू, अनुमण्डल पदाधिकारी, रंका रूद्र प्रताप, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा संजय कुमार, पुनर्वास पदाधिकारी मेदिनीनगर, पलामू, कार्यपालक अभियंता रूपांकन प्रमण्डल संख्या-2. मेदिनीनगर, पलामू, उतरी कोयल परियोजना मेदिनीनगर पलामू, कार्यपालक अभियंता, आयोजन एवं मॉनिटरिंग प्रमण्डल, जल संसाधन विभाग, मेदिनीनगर पलामू, विशेष भू-अर्जन कार्यालय के कर्मी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी भण्डरिया एवं कांडी समेत अन्य संबंधित उपस्थित थें।

Related Posts

बागवानी से बढ़ेगी किसानों की ‘बरकत’: गढ़वा में बायर-सेलर मीट का बड़ा आयोजन, अब बिचौलिये नहीं—सीधे बाजार से जुड़ेंगे फल उत्पादक
Jharkhand

बागवानी से बढ़ेगी किसानों की ‘बरकत’: गढ़वा में बायर-सेलर मीट का बड़ा आयोजन, अब बिचौलिये नहीं—सीधे बाजार से जुड़ेंगे फल उत्पादक

May 14, 2026
अब कोलकाता में भी बिखरेगी झारखंडी हुनर की चमक: उद्योग मंत्री ने किया झारक्राफ़्ट इम्पोरियम का भव्य उद्घाटन, कारीगरों के सपनों को मिले पंख
Jharkhand

अब कोलकाता में भी बिखरेगी झारखंडी हुनर की चमक: उद्योग मंत्री ने किया झारक्राफ़्ट इम्पोरियम का भव्य उद्घाटन, कारीगरों के सपनों को मिले पंख

May 14, 2026
अब नगर ऊंटारी में भी होंगे बड़े ऑपरेशन: सिविल सर्जन का औचक निरीक्षण, 10 दिनों में शुरू होंगी सर्जरी सुविधाएं और मिलेगी नई एम्बुलेंस
Jharkhand

अब नगर ऊंटारी में भी होंगे बड़े ऑपरेशन: सिविल सर्जन का औचक निरीक्षण, 10 दिनों में शुरू होंगी सर्जरी सुविधाएं और मिलेगी नई एम्बुलेंस

May 14, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • बागवानी से बढ़ेगी किसानों की ‘बरकत’: गढ़वा में बायर-सेलर मीट का बड़ा आयोजन, अब बिचौलिये नहीं—सीधे बाजार से जुड़ेंगे फल उत्पादक
  • अब कोलकाता में भी बिखरेगी झारखंडी हुनर की चमक: उद्योग मंत्री ने किया झारक्राफ़्ट इम्पोरियम का भव्य उद्घाटन, कारीगरों के सपनों को मिले पंख
  • अब नगर ऊंटारी में भी होंगे बड़े ऑपरेशन: सिविल सर्जन का औचक निरीक्षण, 10 दिनों में शुरू होंगी सर्जरी सुविधाएं और मिलेगी नई एम्बुलेंस

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.