रांची : राजधानी रांची में तीन दिवसीय सांसद सांस्कृतिक महोत्सव 2023 का आगाज 5 मई से होने जा रहा है। जिसमें लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव और कस्बों में अपना हुनर दिखाने वाले कलाकारों को प्लेटफार्म मिलेगा। इसके माध्यम से उनकी प्रतिभाओं को सम्मान मिलेगा। इसकी जानकारी सांसद संजय सेठ ने दी।
युवा रंगमंच के तत्वावधान में आयोजित रांची लोकसभा क्षेत्र के तकरीबन 22 सौ से प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। 5 मई को शाम 5ः00 बजे संस्कृतिक महोत्सव का उद्घाटन होगा। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास शामिल होंगे। कार्यक्रम में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, अन्नपूर्णा देवी, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश मौजूद रहेंगे।
सांसद संजय सेठ ने बताया कि कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ-साथ रवि किशन और मनोज तिवारी के भी शामिल होने की संभावना है। वहीं उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में राजधानी में चित्रकारी प्रतियोगिता भी प्रस्तावित है।









