Friday, August 7, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

युवाओं के लिए सिनेमा की दुनिया में कदम रखने का शानदार मौका! आदिवासी महोत्सव में होगा ‘फिल्म फेस्टिवल व मास्टर क्लास’ का आयोजन; SRFTI के विशेषज्ञ सिखाएंगे फिल्म मेकिंग के गुर

झारखंड फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (JFFDCL) की अनूठी पहल; 9 अगस्त को मोरहाबादी मैदान में पत्रकारिता और मीडिया के छात्रों को मिलेगा करियर गाइडेंस

August 7, 2026
in Jharkhand, Top News
युवाओं के लिए सिनेमा की दुनिया में कदम रखने का शानदार मौका! आदिवासी महोत्सव में होगा ‘फिल्म फेस्टिवल व मास्टर क्लास’ का आयोजन; SRFTI के विशेषज्ञ सिखाएंगे फिल्म मेकिंग के गुर
Share on FacebookShare on Twitter
  • आदिवासी महोत्सव में फिल्म फेस्टिवल व मास्टर क्लास का आयोजन
  • विद्यार्थियों को मिलेगा फिल्म निर्माण सीखने का अवसर
    *=======================*

रांची:- झारखंड फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (JFFDCL) द्वारा आगामी आदिवासी महोत्सव-2026 के तहत 9 अगस्त को मोराबादी मैदान, रांची में विशेष फिल्म फेस्टिवल एवं मास्टर क्लास का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर राज्य के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को फिल्म निर्माण, दृश्य कथानक (विजुअल स्टोरीटेलिंग) और मीडिया उद्योग की बारीकियों से रूबरू होने का अवसर मिलेगा।

इस संबंध में झारखंड फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ने विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के कुलपति को पत्र भेजकर कार्यक्रम में सहभागिता का आमंत्रण दिया है। साथ ही विश्वविद्यालय से जनसंचार, पत्रकारिता, मीडिया स्टडीज, फिल्म स्टडीज, परफॉर्मिंग आर्ट्स, विजुअल कम्युनिकेशन एवं संबंधित विषयों के कम से कम 50 विद्यार्थियों को नामित कर कार्यक्रम में भेजने का अनुरोध किया गया है।

फिल्म फेस्टिवल के दौरान आदिवासी जीवन, स्वदेशी संस्कृति, सामाजिक सरोकारों और उत्कृष्ट सिनेमा पर आधारित फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं “फिल्म मेकिंग एंड करियर ऑपर्च्युनिटीज इन द फिल्म इंडस्ट्री” विषय पर विशेष मास्टर क्लास आयोजित होगी। इसका संचालन सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (SRFTI), कोलकाता के विशेषज्ञ एवं प्राध्यापक करेंगे।

मास्टर क्लास में प्रतिभागियों को फिल्म निर्माण की मूलभूत तकनीक, विजुअल स्टोरीटेलिंग, पटकथा लेखन, निर्देशन, सिनेमैटोग्राफी, संपादन, साउंड डिजाइन तथा फिल्म, टेलीविजन, ओटीटी और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उभरते करियर अवसरों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही सिनेमा एवं मीडिया के क्षेत्र में उच्च शिक्षा और रोजगार की संभावनाओं पर भी विशेषज्ञ मार्गदर्शन देंगे।

झारखंड फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन का मानना है कि यह कार्यक्रम युवाओं को फिल्म एवं मीडिया उद्योग की व्यावहारिक समझ विकसित करने के साथ-साथ रचनात्मक अभिव्यक्ति के नए अवसर प्रदान करेगा। आदिवासी महोत्सव के दौरान आयोजित यह पहल राज्य के युवा मीडिया एवं फिल्म विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सीखने और करियर निर्माण का मंच साबित होगी। ज्ञात हो कि विगत 22 जुलाई को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में झारखंड राज्य फिल्म विकास निगम एवं सत्यजीत रे फिल्म इंस्टीट्यूट कोलकाता के बीच स्थानीय सूचना भवन में फिल्म इंस्टीट्यूट की स्थापना को लेकर एमओयू (MoU) हस्ताक्षरित किया गया था।

Related Posts

हरित और समृद्ध झारखंड का संकल्प! 77वें राज्यव्यापी वन महोत्सव में CM हेमंत सोरेन ने दिया संदेश—’विकास और पर्यावरण का संतुलन ही सतत भविष्य की कुंजी’
Jharkhand

हरित और समृद्ध झारखंड का संकल्प! 77वें राज्यव्यापी वन महोत्सव में CM हेमंत सोरेन ने दिया संदेश—’विकास और पर्यावरण का संतुलन ही सतत भविष्य की कुंजी’

August 7, 2026
राखी के धागे से प्रेम और पवित्रता का संदेश! विधानसभा में ब्रह्माकुमारी बहनों ने CM हेमंत सोरेन को बांधी राखी; राज्य की सुख-समृद्धि की कामना
Jharkhand

राखी के धागे से प्रेम और पवित्रता का संदेश! विधानसभा में ब्रह्माकुमारी बहनों ने CM हेमंत सोरेन को बांधी राखी; राज्य की सुख-समृद्धि की कामना

August 7, 2026
शहरों के कायाकल्प की तैयारी! गढ़वा DC ने नगर विकास की योजनाओं की समीक्षा की; अमृत 2.0 और PMAY-U के कार्यों को समय पर पूरा करने के कड़े निर्देश
Jharkhand

शहरों के कायाकल्प की तैयारी! गढ़वा DC ने नगर विकास की योजनाओं की समीक्षा की; अमृत 2.0 और PMAY-U के कार्यों को समय पर पूरा करने के कड़े निर्देश

August 7, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • युवाओं के लिए सिनेमा की दुनिया में कदम रखने का शानदार मौका! आदिवासी महोत्सव में होगा ‘फिल्म फेस्टिवल व मास्टर क्लास’ का आयोजन; SRFTI के विशेषज्ञ सिखाएंगे फिल्म मेकिंग के गुर
  • हरित और समृद्ध झारखंड का संकल्प! 77वें राज्यव्यापी वन महोत्सव में CM हेमंत सोरेन ने दिया संदेश—’विकास और पर्यावरण का संतुलन ही सतत भविष्य की कुंजी’
  • राखी के धागे से प्रेम और पवित्रता का संदेश! विधानसभा में ब्रह्माकुमारी बहनों ने CM हेमंत सोरेन को बांधी राखी; राज्य की सुख-समृद्धि की कामना

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.