Friday, August 7, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

शहरों के कायाकल्प की तैयारी! गढ़वा DC ने नगर विकास की योजनाओं की समीक्षा की; अमृत 2.0 और PMAY-U के कार्यों को समय पर पूरा करने के कड़े निर्देश

नगर परिषद गढ़वा, नगर पंचायत श्री बंशीधर नगर और मंझिआंव के कार्यपालक पदाधिकारियों संग बैठक; आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में जल्द स्वास्थ्य सेवाएं शुरू करने का आदेश

August 7, 2026
in Jharkhand, Top News
शहरों के कायाकल्प की तैयारी! गढ़वा DC ने नगर विकास की योजनाओं की समीक्षा की; अमृत 2.0 और PMAY-U के कार्यों को समय पर पूरा करने के कड़े निर्देश
Share on FacebookShare on Twitter
  • ▫️उपायुक्त की अध्यक्षता में नगर विकास विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं की समीक्षा बैठक का आयोजन
  • ▫️गढ़वा के नगर निकायों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए दिये गये आवश्यक निर्देश, कार्यों को ससमय पूर्ण करने की कही बात- उपायुक्त

उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में नगर विकास विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं की समीक्षा बैठक का आयोजन समाहरणालय के सभाकक्ष में संपन्न किया गया, जिसमें मुख्य रूप से कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद गढ़वा सुशील कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत मंझिआंव शैलेश कुमार एवं कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत श्री बंशीधर नगर राजकमल उपस्थित थें।

समीक्षात्मक बैठक के दौरान जिले के उपरोक्त तीनों निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा नगर विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत चल रहे योजनाओं एवं संपूर्ण कार्यों के भौतिक प्रतिवेदन से अवगत कराया गया। इसके अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन, शहरी ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, एफएसटीपी (फैकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट), शहरी जलापूर्ति योजना एवं शहरी जलापूर्ति अंतर्गत हाउस सर्विस कनेक्शन के कार्य प्रगति, अमृत 2.0 के तहत निर्माण कार्य, आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निर्माण व संचालन तथा नगर परिषद गढ़वा, नगर पंचायत श्री बंशीधर नगर एवं मंझिआंव के लिए कार्यालय भवन का निर्माण समेत प्रधानमंत्री आवास योजना तथा दीनदयाल राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन योजना (DAY-NULM) के तहत किये गये कार्य तथा इसके अद्यतन प्रगति प्रतिवेदन से अवगत कराया गया।

उपायुक्त श्री मिश्रा द्वारा विभिन्न विकास कार्यों के प्रतिवेदन से अवगत होते हुए कार्यों की पूर्णता में तेजी लाने का निर्देश दिया गया तथा अमृत 2.0 के तहत पार्क निर्माण एवं अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर के निर्माण की प्रक्रिया शीघ्र अपनाने तथा निर्मित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में स्वास्थ्य सेवाएं शीघ्र चालू करने का निर्देश दिया गया।

स्वच्छ भारत मिशन शहरी के तहत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन करने, नियमित नालियों एवं सड़कों की सफाई करने के कार्यों में निरंतरता बनाए रखने का निर्देश दिया। साथ ही फैकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की दिशा में अग्रेतर कार्रवाई करने की बात कही गई।

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत कुल लाभुकों की संख्या से अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री श्रमिक योजना, पीएम सम्मान निधि योजना, सेल्फ एंप्लॉयमेंट प्रोग्राम, कैश क्रेडिट लिंकेज, फुटपाथ विक्रेताओं को पहचान पत्र निर्गत करने, आश्रयहीन महिलाओं एवं पुरुषों हेतु निशुल्क आश्रय की व्यवस्था करने, सोशल मोबिलाइजेशन एंड इंस्टीट्यूशन डेवलपमेंट, स्वनिधि से समृद्धि तथा अमृत 2.0 सिटी प्रोग्रेस रिपोर्ट से अवगत कराया गया, जिसके समीक्षोपरांत उपायुक्त द्वारा उपरोक्त योजनाओं एवं कार्यों में अपेक्षित प्रगति प्राप्त करने का निर्देश दिया गया।

उक्त समीक्षात्मक बैठक में उपरोक्त पदाधिकारी के अतिरिक्त तीनों नगर निकायों के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थें।

Related Posts

युवाओं के लिए सिनेमा की दुनिया में कदम रखने का शानदार मौका! आदिवासी महोत्सव में होगा ‘फिल्म फेस्टिवल व मास्टर क्लास’ का आयोजन; SRFTI के विशेषज्ञ सिखाएंगे फिल्म मेकिंग के गुर
Jharkhand

युवाओं के लिए सिनेमा की दुनिया में कदम रखने का शानदार मौका! आदिवासी महोत्सव में होगा ‘फिल्म फेस्टिवल व मास्टर क्लास’ का आयोजन; SRFTI के विशेषज्ञ सिखाएंगे फिल्म मेकिंग के गुर

August 7, 2026
हरित और समृद्ध झारखंड का संकल्प! 77वें राज्यव्यापी वन महोत्सव में CM हेमंत सोरेन ने दिया संदेश—’विकास और पर्यावरण का संतुलन ही सतत भविष्य की कुंजी’
Jharkhand

हरित और समृद्ध झारखंड का संकल्प! 77वें राज्यव्यापी वन महोत्सव में CM हेमंत सोरेन ने दिया संदेश—’विकास और पर्यावरण का संतुलन ही सतत भविष्य की कुंजी’

August 7, 2026
राखी के धागे से प्रेम और पवित्रता का संदेश! विधानसभा में ब्रह्माकुमारी बहनों ने CM हेमंत सोरेन को बांधी राखी; राज्य की सुख-समृद्धि की कामना
Jharkhand

राखी के धागे से प्रेम और पवित्रता का संदेश! विधानसभा में ब्रह्माकुमारी बहनों ने CM हेमंत सोरेन को बांधी राखी; राज्य की सुख-समृद्धि की कामना

August 7, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • युवाओं के लिए सिनेमा की दुनिया में कदम रखने का शानदार मौका! आदिवासी महोत्सव में होगा ‘फिल्म फेस्टिवल व मास्टर क्लास’ का आयोजन; SRFTI के विशेषज्ञ सिखाएंगे फिल्म मेकिंग के गुर
  • हरित और समृद्ध झारखंड का संकल्प! 77वें राज्यव्यापी वन महोत्सव में CM हेमंत सोरेन ने दिया संदेश—’विकास और पर्यावरण का संतुलन ही सतत भविष्य की कुंजी’
  • राखी के धागे से प्रेम और पवित्रता का संदेश! विधानसभा में ब्रह्माकुमारी बहनों ने CM हेमंत सोरेन को बांधी राखी; राज्य की सुख-समृद्धि की कामना

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.