Amla Juice Side Effects : औषधीय से भरपूर आंवला वैसे, तो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। कई लोग साबुत आंवला खाने के साथ इसका जूस भी पीना पसंद करते है। आंवले में भरपूर मात्रा में विटामिन सी, फोलेट और फाइबर आदि पाए जाते हैं। आंवला खाने से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ पाचन तंत्र भी हेल्दी रहता है। सर्दियों में इसका बहुत लोग जूस बनाकर पीना भी पसंद करते हैं। इसमें विटामिन सी जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके अलावा भी आंवले में काफी सारे पौष्टिक तत्व होते हैं जो आपकी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होते हैं। यह आपको बहुत सारी बीमारियों से बचाने में सहायक है। इसके जितने फायदे होते हैं उतने ही नुकसान भी सम्भव है।
आंवले का जूस हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता है। कई लोगों को इसका जूस पीने से साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं उन लोगों के बारे में। जिन्हें आंवले का जूस पीने से बचना चाहिए।
लीवर के मरीजों को
अगर आपको लीवर से जुड़ी बीमारियां हैं तो आपको आंवले का जूस का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि आंवला लीवर से जुड़ी कुछ स्थितियों में नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आंवले में विटामिन सी होता है और यह एसिडिक प्रकृति का होता है। अगर आपको लीवर में घाव है या फिर लीवर में दर्द होता है तो आंवला का जूस पीने से आपकी स्थिति और भी बिगड़ सकती है।
किडनी से जुड़ी बीमारियों में पहुंचा सकते हैं नुकसान
आंवले के जूस में कुछ ऐसे बायो एक्टिव तत्व होते हैं जो आपकी सेल्स और टिश्यू को कुछ नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए किडनी की बीमारियों से परेशान लोगों को भी आंवले के जूस का सेवन नहीं करना चाहिए। वैसे तो आंवले में मूत्र वर्धक गुण भी होते हैं लेकिन अगर आपको किडनी की गंभीर बीमारी है तो इस स्थिति में आपको आंवले के किसी भी उत्पाद का सेवन नहीं करना चाहिए।
लो बीपी से जूझ रहे लोग करें परहेज
आंवला हाई बीपी के मरीजों के लिए तो लाभदायक होता है लेकिन अगर आपको लो बीपी की समस्या रहती है तो इसमें आप के लिए यह नुकसानदायक साबित हो सकता है। आंवले का सेवन करने से ब्लड प्रेशर लेवल कम होता है और अगर आप का पहले से ही कम है तो यह नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए हाइपो टेंशन के मरीजों को इसका सेवन करने से परहेज करना चाहिए नहीं तो आपकी स्थिति और ज्यादा गंभीर हो सकती है।
प्रेगनेंट महिलाओं को भी आंवले का सेवन करने से बचना चाहिए
गर्भवती महिलाओं को ज्यादा आंवले का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके पीछे काफी सारे कारण हैं जैसे प्रेगनेंसी में पहले ही महिला को मतली और उल्टी आने की समस्या रहती है और इसका सेवन करने से आपको खट्टी डकार और पेट फूलने जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है जिस वजह से आपका मूड और भी ज्यादा खराब हो सकता है। इससे आपको बार बार पेशाब जाने जैसी समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है जो आपकी दिक्कत को और ज्यादा बढ़ा सकता है। इससे आपके शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या भी हो सकती है। अगर आपको ज्यादा ही आंवला खाने का मन होता है तो डॉक्टर की राय जरूर ले लें।