Monday, June 8, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Crime

गुमला में 4 अलग-अलग घटनाओं में 4 लोगों ने किया आत्महत्या करने का प्रयास, वजह जान आप भी हो जाएंगे हैरान

July 7, 2023
in Crime, Jharkhand
गुमला में 4 अलग-अलग घटनाओं में 4 लोगों ने किया आत्महत्या करने का प्रयास, वजह जान आप भी हो जाएंगे हैरान
Share on FacebookShare on Twitter

गुमला : आजकल लोगों को बहुत जल्द बात-बात पर गुस्सा आ जाता है। गुस्से के कारण लोग बड़े-बड़े कदम भी उठा लेते हैं। लोगों में सहने की क्षमता दिन प्रतिदिन घटते जा रही है। यही वजह है कि कुछ लोग घरेलू विवाद के बाद आत्महत्या तक कर लेते हैं। ताजा मामला गुमला जिले का है। जहां अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चार लोगों ने आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि समय रहते उनकी जान बच गई। सभी का इलाज गुमला सदर अस्पताल में चल रहा है। वजह जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

पहला मामला

गुमला थाना स्थित गोया ग्राम निवासी एक 23 वर्षीय महिला ने अपने पति से घरेलू विवाद के कारण एक्सपायरी टेबलेट और शराब का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। यह देख परिजनों ने उसे बचाने के लिए गोबर का घोल पिलाया और स्थिति गंभीर होते देख उसे गुमला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

दूसरा मामला

गुमला थाना स्थित डुमरडीह चुरू गांव की है। जहां 19 वर्षीय रवि रंजन ने पत्नी से विवाद हो गया। इसको लेकर उसने कीटनाशक पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालत गंभीर देख परिजनों ने गुरुवार की रात लगभग 10 बजे इलाज के लिए उसे गुमला सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

तीसरा मामला

रायडीह थाना स्थित मरदा ग्राम निवासी एक 24 वर्षीय युवक ने घरेलू विवाद के कारण सल्फास की दो गोली खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने बताया कि चावल – गेहूं आदि में डालने के लिए बहुत दिनों पूर्व लाकर रखे थे। सल्फास की गोली को एक प्लास्टिक में बांधकर घर में रखा हुआ था। पुराना होने के कारण उसका असर भी लगभग समाप्त हो गया था। उक्त सल्फास की दो गोली खाकर उसने आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर स्थिति में बृहस्पतिवार की रात्रि लगभग 10ः30 बजे इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

चौथा मामला

गुमला जिला स्थित एक गांव की 9वीं वर्ग की नाबालिग छात्रा गुरुवार की रात्रि 8ः30 बजे घर में बैठकर अपने मोबाइल में व्यस्त थी। यह देख उक्त नाबालिग की मां ने उसे पढ़ाई के लिए कहा तो वह मां से नाराज होकर अपने कमरे में जाकर घर में रखें दीमक मारने की दवा थाई मेट नामक कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। उसकी स्थिति गंभीर होते देख परिजनों ने उसे इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। उक्त सभी लोगों का इलाज गुमला सदर के डॉक्टर की देखरेख में इलाज चल रहा है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस भी घटना की जानकारी परिजनों से लेकर मामले की जांच में जुट गई है।

Related Posts

“3 दिन में काम पर लौटें या कानूनी कार्रवाई भुगतें!”— हड़ताली मनरेगा कर्मियों को गढ़वा प्रशासन की आखिरी चेतावनी; मजदूरों के रोजगार को लेकर DDC सख्त
Jharkhand

“3 दिन में काम पर लौटें या कानूनी कार्रवाई भुगतें!”— हड़ताली मनरेगा कर्मियों को गढ़वा प्रशासन की आखिरी चेतावनी; मजदूरों के रोजगार को लेकर DDC सख्त

June 8, 2026
गढ़वा के युवाओं को हाथों-हाथ मिली नौकरी! हंसकेर ITI में ‘PM अप्रेंटिसशिप मेले’ का धमाका; 20 अभ्यर्थियों को ऑन-द-स्पॉट मिला ऑफर लेटर, खिले चेहरे
Jharkhand

गढ़वा के युवाओं को हाथों-हाथ मिली नौकरी! हंसकेर ITI में ‘PM अप्रेंटिसशिप मेले’ का धमाका; 20 अभ्यर्थियों को ऑन-द-स्पॉट मिला ऑफर लेटर, खिले चेहरे

June 8, 2026
सरकारी नौकरी के बहाली की रेस हुई तेज, 408 आवेदकों की स्क्रूटनी के बाद गढ़वा DC का बड़ा फैसला! भर्ती में गड़बड़ी रोकने के लिए अभ्यर्थियों को मिला 17 जून तक का मौका
Jharkhand

सरकारी नौकरी के बहाली की रेस हुई तेज, 408 आवेदकों की स्क्रूटनी के बाद गढ़वा DC का बड़ा फैसला! भर्ती में गड़बड़ी रोकने के लिए अभ्यर्थियों को मिला 17 जून तक का मौका

June 8, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • “3 दिन में काम पर लौटें या कानूनी कार्रवाई भुगतें!”— हड़ताली मनरेगा कर्मियों को गढ़वा प्रशासन की आखिरी चेतावनी; मजदूरों के रोजगार को लेकर DDC सख्त
  • गढ़वा के युवाओं को हाथों-हाथ मिली नौकरी! हंसकेर ITI में ‘PM अप्रेंटिसशिप मेले’ का धमाका; 20 अभ्यर्थियों को ऑन-द-स्पॉट मिला ऑफर लेटर, खिले चेहरे
  • सरकारी नौकरी के बहाली की रेस हुई तेज, 408 आवेदकों की स्क्रूटनी के बाद गढ़वा DC का बड़ा फैसला! भर्ती में गड़बड़ी रोकने के लिए अभ्यर्थियों को मिला 17 जून तक का मौका

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.