Friday, April 3, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

बैल को बचाने में गई 5 लोगों की जान, कुएं की मिट्टी धंस गयी और दब गए लोग

August 18, 2023
in Jharkhand
बैल को बचाने में गई 5 लोगों की जान, कुएं की मिट्टी धंस गयी और दब गए लोग
Share on FacebookShare on Twitter

राजधानी रांची से लगभग 70 किमी दूर सिल्ली प्रखंड के मुरी ओपी क्षेत्र की घटना है। बताया जा रहा है कि कुएं में बैल गिर गया था जिसे बचाने सात लोग कुएं में उतरे थे। इसमें अब तक पांच लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस घटना पर दुख जताते हुए ट्वीट किया है।

सात लोग उतरे तो अचानक कुएं की मिट्टी धंस गयी

बारिश की वजह से कुएं की मिट्टी ढीली हो गयी थी बैल के गिरने इस पर दबाव पड़ा और जब सात लोग उतरे तो अचानक कुएं की मिट्टी धंस गयी। सिल्ली को मुरी ओपी क्षेत्र अंतर्गत पिस्का गांव में गुरुवार देर शाम यह घटना घटी। बताया जाता है कि बैल के कुएं में गिरने के बाद चार लोग कुएं में उतरे थे जबकि तीन लोग कुएं के बाहर रस्सी से उन्हें उतरने में मदद कर रहे थे। बारिश की वजह से नर्म हो चुकी मिट्टी अचानक धंस गई और सात लोग उसमें दब गये।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा, सिल्ली के मुरी क्षेत्र स्थित पिस्का गांव में कुंए में 5 लोगों की मरने की दुःखद खबर से मन व्यथित है। परमात्मा दिवगंत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।

घटना के संबंध में सिल्ली थाना प्रभारी आकाशदीप ने बताया कि सात लोग मिट्टी में दबे थे जिनमें से 2 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। मृतकों में से केवल 1 का शव अबतक बाहर निकाले जाने की सूचना है। मृतकों का शव कुएं में 40 फीट नीचे दबा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सिल्ली विधायक सुदेश महतो घटनास्थल पर पहुंचे हैं देर शाम तक शव निकालने का काम किया जा रहा था।

 

Related Posts

मनरेगा में घोटाले पर सख्त कार्रवाई! गढ़वा में दीदी बाड़ी योजना में फर्जी डिमांड लगाकर राशि निकासी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी हासिम अंसारी कार्यमुक्त
Jharkhand

मनरेगा में घोटाले पर सख्त कार्रवाई! गढ़वा में दीदी बाड़ी योजना में फर्जी डिमांड लगाकर राशि निकासी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी हासिम अंसारी कार्यमुक्त

April 1, 2026
साहिबगंज में रोड सेफ्टी और दुर्घटना पीड़ितों को न्याय दिलाने की बड़ी कार्यशाला! DLSA के माध्यम से PDJ एवं SP के निर्देशन में आयोजित, MACT मुआवजा प्रक्रिया को तेज करने के सख्त निर्देश
Jharkhand

साहिबगंज में रोड सेफ्टी और दुर्घटना पीड़ितों को न्याय दिलाने की बड़ी कार्यशाला! DLSA के माध्यम से PDJ एवं SP के निर्देशन में आयोजित, MACT मुआवजा प्रक्रिया को तेज करने के सख्त निर्देश

March 31, 2026
हजारीबाग की रामनवमी: भक्ति नहीं, उन्माद का तांडव! तलवारें, भुजालियाँ और खुद को चाकू से चीरता नशेड़ी – जब उत्सव हिंसा का रूप ले ले
Jharkhand

हजारीबाग की रामनवमी: भक्ति नहीं, उन्माद का तांडव! तलवारें, भुजालियाँ और खुद को चाकू से चीरता नशेड़ी – जब उत्सव हिंसा का रूप ले ले

March 31, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • मंडल डैम के शेष कार्यों पर उपायुक्त की सख्ती! विस्थापित परिवारों को मुआवजा और पुनर्वास शीघ्र पूरा करने के सख्त निर्देश
  • गढ़वा में अनुकंपा नियुक्ति पर बड़ा फैसला! 8 आश्रितों को मिली नौकरी की सिफारिश, उपायुक्त ने पारदर्शिता पर दिया सख्त निर्देश
  • मनरेगा में घोटाले पर सख्त कार्रवाई! गढ़वा में दीदी बाड़ी योजना में फर्जी डिमांड लगाकर राशि निकासी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी हासिम अंसारी कार्यमुक्त

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.