Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home National

भारत में जल्द आ रहा 6G, बुलेट से तेज होगी इंटरनेट स्पीड, जानिए लॉन्चिंग का समय

April 8, 2023
in National, Top News
6g
Share on FacebookShare on Twitter

6G Coming to India : टेक्नोलॉजी के मामले में भारत दुनिया के बड़े-बड़े देशों को टक्कर देने में पीछे नहीं है। अगर बात 5जी की होगी तो भारत अमेरिका और यूरोप जैसे देशों से भी ज्यादा तेजी के साथ के साथ 5जी का विस्तार कर रहा है। जी हां अब भारत 5जी ही नहीं बल्कि 6जी को लाने का प्लान कर रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 मार्च, 2023 को विज्ञान भवन में एक प्रोग्राम में शामिल हुए। यहां पर मोदी जी ने भारत में नए इंटरनेशनल टेलीकम्युनिकेशन यूनियन (ITU) के एरिया ऑफिस और इनोवेशन सेंटर का उद्घाटन किया।

PM मोदी ने बताया 6G लॉन्च का पूरा प्लान

इस प्रोग्राम के दौरान प्रधानमंत्री ने भारत 6G विजन डॉक्यूमेंट के बारे में बताया और 6G R&D टेस्ट बेड लॉन्च किया। पीएमओ द्वारा जारी स्टेटमेंट के मुताबिक, पीएम ने कॉल बिफोर यू डिग ऐप भी लॉन्च करने के साथ सभा को संबोधित किया। आपको बता दें कि आईटीयू संयुक्त राष्ट्र की सूचना और संचार टेक्नोलॉजी की स्पेशल एजेंसी है। इसका मुख्याल्य जिनेवा में है। फील्ड ऑफिस, रीजनल ऑफिस और एरिया ऑफिस के नेटवर्क वाली इस एजेंसी ने भारत में एरिया ऑफिस की शुरुआत के लिए आईटीयू के साथ मार्च 2022 में साझेदारी की थी।

टेक्नोलॉजी इनोवेशन ग्रुप ने किया तैयार

भारत 6G विजन डॉक्यूमेंट 6G (TIG-6G) टेक्नोलॉजी इनोवेशन ग्रुप द्वारा तैयार किया गया है। इसकी शुरुआत नवंबर 2021 में कई मिनिस्ट्री/डिपार्टमेंट, रिसर्च और डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट समेत कई अन्य सस्थानों के मेंबर्स के साथ मिलकर देश में 6G के लिए रोडमेप के लिए की गई गई थी। भारत 6G विजन डॉक्यूमेंट और 6G टेस्ट बेंड देश में न्यू इनोवेशन और टेक्नोलॉजी में विस्तार को तेज करेगा।

लॉन्च होने में लग सकते हैं कई साल

हालांकि 6G को कमर्शियल तौर पर लॉन्च होने में कई साल लग सकते हैं। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि 6G भारत में 2028 या 2029 के आस-पास शुरू हो सकता है। अभी 5G को लेकर दुनियाभर में कई जगहों पर काम चल रहा है तो भारत ने 2022 के आखिर में अपनी 5G सर्विस शुरू कर दी है। टेलीकॉम कंपनियां यह कंफर्म कर रही हैं कि भारत में 5G रोलआउट सबसे अलग हो। Airtel और Jio दोनों ही अपने ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G प्रदान कर रही है। टेलीकॉम कंपनियां अगले साल तक 5G को पूरे देश में लॉन्च करने का प्लान बना रही हैं।

Related Posts

Auto Draft
Jharkhand

स्कूली बच्चों की सेहत से खिलवाड़ पर गढ़वा प्रशासन सख्त! मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता जांचने उतरे खाद्य सुरक्षा अधिकारी; चिनियां के 4 स्कूलों में औचक निरीक्षण

July 27, 2026
गढ़वा में वोटर लिस्ट शुद्धिकरण का काम अंतिम चरण में! 7.45 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को प्रकाशित होगा प्रारूप
Jharkhand

गढ़वा में वोटर लिस्ट शुद्धिकरण का काम अंतिम चरण में! 7.45 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को प्रकाशित होगा प्रारूप

July 27, 2026
छात्रों पर लाठीचार्ज और मुकदमों के खिलाफ आरा में गरजी माले-आइसा! प्रेस वार्ता कर 30 जुलाई को भारी ‘आक्रोश मार्च’ का ऐलान
Bihar

छात्रों पर लाठीचार्ज और मुकदमों के खिलाफ आरा में गरजी माले-आइसा! प्रेस वार्ता कर 30 जुलाई को भारी ‘आक्रोश मार्च’ का ऐलान

July 27, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • स्कूली बच्चों की सेहत से खिलवाड़ पर गढ़वा प्रशासन सख्त! मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता जांचने उतरे खाद्य सुरक्षा अधिकारी; चिनियां के 4 स्कूलों में औचक निरीक्षण
  • गढ़वा में वोटर लिस्ट शुद्धिकरण का काम अंतिम चरण में! 7.45 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को प्रकाशित होगा प्रारूप
  • छात्रों पर लाठीचार्ज और मुकदमों के खिलाफ आरा में गरजी माले-आइसा! प्रेस वार्ता कर 30 जुलाई को भारी ‘आक्रोश मार्च’ का ऐलान

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.