रांची : कोडरमा पुलिस ने शनिवार को रांची पुलिस के सहयोग से रातू क्षेत्र से कुख्यात अपराधी बबलू राय को गिरफ्तार किया है। वह जयनगर थाना का वांछित अपराधी है। बबलू राय के खिलाफ कोडरमा जिला के कई थानों में मामला दर्ज है। वहीं 12 से ज्यादा कांडों में आरोपित रह चुका है।
बबलू राय के खिलाफ कई थानों में दर्ज है मामला
कोडरमा पुलिस ने पूर्व में बबलू राय के खिलाफ सीसीए भी लगाया था। इससे पूर्व बबलू राय को 2017 में दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था। कुछ सालों तक जेल में रहने के बाद अपराधी बबलू को जमानत मिल गई थी। तीन जनवरी 2021 में बबलू राय को हथियार की डिलीवरी करने पहुंचने की सूचना पर कोडरमा पुलिस ने थर्मल पावर प्लांट के फोरलेन चौक से गिरफ्तार किया था। बबलू राय पर कोडरमा के जयनगर, तिलैया, कोडरमा, जयनगर, डोमचांच थाना, चतरा और गोमो रेल थाना में कई मामले दर्ज हैं।










