रांची : झारखंड के जामताड़ा से कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने बुधवार को विधानसभा में आदिवासी समुदाय और भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी को लेकर अजीबो-गरीब टिप्पणी की थी। इस मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। बीजेपी ने इस मुद्दे को टारगेट बना लिया है।
इरफान अंसारी ने सदन में कहा था कि बाबूलाल इतना तेज कैसे हो गए, हमको समझ में नहीं आता है। आप एक आदिवासी हैं। आदिवासी इतना तेज कैसे हो सकता है? इसी मुद्दे को बीजेपी ने लपक लिया और जमकर निशाना साधा। वहीं विवाद में घिरने के बाद इरफान अंसारी ने सफाई देते हुये कहा कि इस मामले को बेवजह तूल दिया जा रहा है। मैं आदिवासी के लिए जान देने के लिए तैयार हूं। इरफान के समर्थन में आए विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि इरफ़ान का मोटो ऐसा नहीं था।










