Wednesday, November 18, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

किशोरी सशक्तीकरण से लेकर हरित झारखंड के संकल्प तक! स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत गूंजा राज्यभर में विकास और जन-कल्याण का संदेश

1.62 लाख से अधिक किशोरियों ने लिया 'किशोरी सशक्तीकरण दिवस' में हिस्सा; पौधारोपण, किसान प्रशिक्षण और नए आशियानों में गृह प्रवेश से गांवों में छाई खुशियां

November 18, 2026
in Jharkhand, Top News
किशोरी सशक्तीकरण से लेकर हरित झारखंड के संकल्प तक! स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत गूंजा राज्यभर में विकास और जन-कल्याण का संदेश
Share on FacebookShare on Twitter
  • *स्थापना दिवस पखवाड़ा: किशोरी सशक्तीकरण से हरित झारखंड तक, राज्यभर में विकास की विविध पहल*
  • *1.62 लाख से अधिक किशोरियों ने किशोरी सशक्तिकरण दिवस में लिया भाग, पौधारोपण, किसान प्रशिक्षण, आवास गृह प्रवेश और जनसमस्या निवारण शिविरों का हुआ आयोजन*

रांची, 18 नवंबर। झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह पखवाड़ा ‘विरासत, प्रगति और आकांक्षाओं का उत्सव’ के तहत बुधवार को राज्यभर में शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, पर्यावरण संरक्षण, कृषि विकास, स्वच्छता और जनकल्याण से जुड़ी व्यापक गतिविधियां आयोजित की गईं। महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की ओर से आयोजित किशोरी सशक्तिकरण दिवस में राज्यभर के 1,62,837 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत किशोरियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता और बाल विवाह रोकथाम के प्रति जागरूक किया गया।

  • प्रमुख गतिविधियां एक नजर में :

– किशोरी सशक्तीकरण: किशोरियों के साथ बैठक, समूह सम्मेलन, पात्र लाभुकों की पहचान और टेक होम राशन (THR) वितरण किया गया। एनीमिया की रोकथाम, व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित आहार और नियमित शिक्षा पर विशेष चर्चा हुई। हजारीबाग और लातेहार सहित विभिन्न जिलों में योजना के लाभार्थियों को आवेदन संबंधी सहायता भी दी गई।

– हरित झारखंड अभियान: रांची जिले की 305 ग्राम पंचायतों सहित लातेहार, हजारीबाग और दुमका में पंचायत भवनों, विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, तालाबों और सार्वजनिक स्थलों पर पौधारोपण किया गया। पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी स्थानीय समूहों, स्वयं सहायता समूहों और युवाओं को सौंपी गई। लातेहार में उपायुक्त ने पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, मनिका में आंवला का पौधा लगाया।

– कृषि एवं किसान सशक्तीकरण: लातेहार के सरयू प्रखंड में मसूर बीज वितरण के साथ खेत बचाओ अभियान चलाया गया। किसानों को मिट्टी जांच, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, संतुलित उर्वरक उपयोग और फसल विविधीकरण की जानकारी दी गई। रांची के सोनाहातू तथा दुमका में भी किसानों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुए।

– आजीविका एवं महिला सशक्तीकरण: रांची में स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से मटर बीज, पोषण वाटिका किट, सामुदायिक निवेश निधि का वितरण, बकरी टीकाकरण और आधार आधारित ई-केवाईसी अभियान चलाया गया। कांके में एक क्लस्टर फेडरेशन को 32 लाख रुपये की सामुदायिक निवेश निधि दी गई।

– आवास और जनकल्याण: लातेहार में प्रधानमंत्री आवास योजना, अबुआ आवास, पीएम जनमन और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना के तहत 60 पूर्ण आवासों में गृह प्रवेश कराया गया। रांची और हजारीबाग में भी आवास लाभुकों ने नए घरों में प्रवेश किया।

– जनसेवा और जागरूकता: रांची, दुमका और लातेहार में बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए शिविर लगाए गए। जलसहियाओं ने जल स्रोतों की एफटीके से गुणवत्ता जांच की। लातेहार में स्वच्छता अभियान, डिजिटल लेन-देन जागरूकता और श्रमिकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

– शिक्षा एवं रचनात्मक गतिविधियां: विभिन्न जिलों के विद्यालयों में निबंध, चित्रकला, हस्तकला, क्विज और प्रश्नमंच प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों को झारखंड के इतिहास, महापुरुषों, आंदोलनकारियों और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराया गया।

स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत आयोजित ये गतिविधियां पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं।

Related Posts

झारखंड विधानसभा की 26वीं वर्षगांठ का भव्य आगाज! प्रभारी सचिव रंजीत कुमार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दिया समारोह में शामिल होने का औपचारिक आमंत्रण
Jharkhand

झारखंड विधानसभा की 26वीं वर्षगांठ का भव्य आगाज! प्रभारी सचिव रंजीत कुमार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दिया समारोह में शामिल होने का औपचारिक आमंत्रण

November 18, 2026
दिल्ली के ट्रेड फेयर में छाया रांची स्मार्ट सिटी का फ्यूचरिस्टिक मॉडल! 469 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी राजधानी की सूरत
Jharkhand

दिल्ली के ट्रेड फेयर में छाया रांची स्मार्ट सिटी का फ्यूचरिस्टिक मॉडल! 469 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी राजधानी की सूरत

November 18, 2026
चिनियां में विकास की बहार और पक्के आशियानों की सौगात! स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत अबुआ आवास के गृह प्रवेश और स्वच्छता अभियानों से गूंजा गढ़वा
Jharkhand

चिनियां में विकास की बहार और पक्के आशियानों की सौगात! स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत अबुआ आवास के गृह प्रवेश और स्वच्छता अभियानों से गूंजा गढ़वा

November 18, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • किशोरी सशक्तीकरण से लेकर हरित झारखंड के संकल्प तक! स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत गूंजा राज्यभर में विकास और जन-कल्याण का संदेश
  • झारखंड विधानसभा की 26वीं वर्षगांठ का भव्य आगाज! प्रभारी सचिव रंजीत कुमार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दिया समारोह में शामिल होने का औपचारिक आमंत्रण
  • दिल्ली के ट्रेड फेयर में छाया रांची स्मार्ट सिटी का फ्यूचरिस्टिक मॉडल! 469 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी राजधानी की सूरत

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.