हजारीबाग : नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (एनएमओपीएस) हजारीबाग जिला कमेटी के पुनर्गठन के लिए रविवार को जिला स्कूल सभागार में चुनाव होगा। पहली बार चुनाव प्रक्रिया के तहत कमेटी के गठन की तैयारी कर ली गयी है। सभी सदस्य मिलकर अध्यक्ष और अन्य पदों के उम्मीदवार का चयन करेंगे। यह जानकारी पर्यवेक्षक रविंद्र कुमार चौधरी ने दी है।
उन्होंने बताया कि पारदर्शी और शांतिपूर्ण चुनाव कराने को लेकर कमेटी बनायी गयी है। जिले को पांच बूथों में बांटा गया है। महिलाओं के लिए अलग से मतदान केंद्र बनाया गया है। इसमें दो हजार से अधिक मतदाता (शिक्षक-शिक्षिकाएं के अलावा अन्य विभाग के कर्मी) अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव प्रक्रिया की घोषणा के बाद कई उम्मीदवारों ने नामांकन किया और अपने पक्ष में वोटिंग के लिए प्रचार-प्रसार किया।










