Tuesday, November 17, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

झारखंड स्थापना पखवाड़े की गूंज! राज्य के 31 हजार स्कूलों में 23 लाख से अधिक बच्चों ने लिया विकसित झारखंड बनाने का संकल्प

सिमडेगा में महिलाओं को 1.52 करोड़ की आजीविका सहायता और कौशल रथ रवाना; कोडरमा, पलामू और लातेहार में अबुआ आवास के गृह प्रवेश से खिले चेहरों पर मुस्कान

November 17, 2026
in Jharkhand, Top News
झारखंड स्थापना पखवाड़े की गूंज! राज्य के 31 हजार स्कूलों में 23 लाख से अधिक बच्चों ने लिया विकसित झारखंड बनाने का संकल्प
Share on FacebookShare on Twitter
  • *स्थापना पखवाड़ा: 31 हजार स्कूलों में विशेष प्रार्थना सभा, 23.26 लाख विद्यार्थियों ने लिया विकसित झारखंड का संकल्प*
  • *सिमडेगा में 1.52 करोड़ की परिसंपत्तियों का वितरण, कौशल रथ रवाना*
  • *कोडरमा में 549 लाभार्थियों का होगा आवासों में गृह प्रवेश,कोडरमा में 21 नवंबर तक चलेगा गृह प्रवेश सप्ताह*
  • *पलामू में 667 लाभार्थियों का होगा आवासों में गृह प्रवेश*
  • *लातेहार में अबुआ आवास योजना के लाभुकों ने अपने नवनिर्मित आवासों में गृह प्रवेश कर नए घर में खुशियों के साथ नई शुरुआत*
  • *ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण और युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल*
  • *26 नवंबर से सिमडेगा के प्रखंडों में लगेंगे रोजगार मेले*

*=====================*

रांची। झारखंड राज्य स्थापना पखवाड़ा 2026 के अवसर पर राज्यभर में विरासत, प्रगति और आकांक्षाओं को केंद्र में रखकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में 17 नवंबर को झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से राज्य के 31,756 विद्यालयों में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों को झारखंड के इतिहास, गौरवगाथा, महापुरुषों, आंदोलनकारियों, राज्य गठन तथा समृद्ध विरासत एवं संस्कृति की जानकारी दी गई। इस अवसर पर राज्य के विकास और विकसित झारखंड के निर्माण के लिए 23,26,916 छात्र-छात्राओं ने शपथ ग्रहण किया।

सिमडेगा में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं और ग्राम संगठनों को विभिन्न आजीविका योजनाओं के तहत कुल 1 करोड़ 52 लाख 65 हजार 500 रुपये की सहायता प्रदान की गई। उपायुक्त कंचन सिंह एवं उप विकास आयुक्त दीपांकर चौधरी ने लाभुकों को सांकेतिक चेक सौंपे। वहीं, ग्रामीण युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए डीडीयू-जीकेवाई 2.0 के तहत कौशल रथ रवाना किया गया। 26 नवंबर को कोलेबिरा और 27 नवंबर को केरसई में रोजगार मेले आयोजित होंगे।

इसमें सामुदायिक निवेश निधि के तहत 1.12 करोड़, चक्रीय निधि के तहत 24.30 लाख, झारखंड समावेशी आजीविका योजना के तहत 7.60 लाख, फूलो-झानो आशीर्वाद योजना के तहत 75 हजार तथा वल्नरेबिलिटी रिडक्शन फंड के तहत 8 लाख रुपये वितरित किए गए।

वहीं, ग्रामीण युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए डीडीयू-जीकेवाई 2.0 के तहत कौशल रथ जागरूकता अभियान शुरू किया गया। उपायुक्त एवं डीडीसी ने हरी झंडी दिखाकर रथ रवाना किया। इसके तहत 26 नवंबर को कोलेबिरा और 27 नवंबर को केरसई प्रखंड परिसर में सुबह 10 बजे से रोजगार मेले आयोजित होंगे।


दूसरी ओर, कोडरमा जिले में 15 से 21 नवंबर तक गृह प्रवेश सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत 549 पूर्ण आवासों में लाभुकों के गृह प्रवेश का लक्ष्य है। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के 200, अबुआ आवास योजना के 336, पीएम-जनमन के 8 तथा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना के 5 आवास शामिल हैं।

वही पलामू में भी 15 नवंबर से 17 नवंबर तक 667 लाभुकों को गृह प्रवेश का लक्ष्य रखा गया है । प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण,अबुआ आवास योजना एवं पीएम-जनमन के 5 आवास शामिल हैं ।

लातेहार में झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत राज्य स्तर पर प्रस्तावित विभिन्न कार्यक्रमों के अनुरूप लातेहार जिले में भी 17 से 24 नवंबर 2026 तक विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज जिले के विभिन्न प्रखंडों में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस अवसर पर **अबुआ आवास योजना के लाभुकों ने अपने नवनिर्मित आवासों में गृह प्रवेश कर नए घर में खुशियों के साथ नई शुरुआत की।**

वहीं, जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों के बीच लेखन, निबंध एवं क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

विकसित भारत जी राम जी अंतर्गत “रोजगार सृजन अभियान” के तहत आज विभिन्न पंचायतों में विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इसके साथ ही स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिले के सभी पंचायतों में विभिन्न छठ घाटों पर साफ-सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया।

*जिला प्रशासन द्वारा राज्य स्तर पर निर्धारित कार्यक्रमों के अनुरूप 24 नवंबर तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विविध गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।*

Related Posts

सरायकेला-खरसावाँ में विकास और जनभागीदारी का महाउत्सव! स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत रोजगार रैलियों, स्वच्छता अभियानों और गृह प्रवेश से गूंजा पूरा जिला
Jharkhand

सरायकेला-खरसावाँ में विकास और जनभागीदारी का महाउत्सव! स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत रोजगार रैलियों, स्वच्छता अभियानों और गृह प्रवेश से गूंजा पूरा जिला

November 17, 2026
दिल्ली के ट्रेड फेयर में महका झारखंड की ग्रामीण महिलाओं का हुनर! ‘नीव हर्बल्स’ के हर्बल साबुन और प्राकृतिक उत्पादों ने मचाई धूम
Jharkhand

दिल्ली के ट्रेड फेयर में महका झारखंड की ग्रामीण महिलाओं का हुनर! ‘नीव हर्बल्स’ के हर्बल साबुन और प्राकृतिक उत्पादों ने मचाई धूम

November 17, 2026
गृह प्रवेश की खुशियों से रोशन हुए गढ़वा के ग्रामीण आशियाने! स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत अबुआ आवास के लाभुकों ने नए घरों में किया प्रवेश
Jharkhand

गृह प्रवेश की खुशियों से रोशन हुए गढ़वा के ग्रामीण आशियाने! स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत अबुआ आवास के लाभुकों ने नए घरों में किया प्रवेश

November 17, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • सरायकेला-खरसावाँ में विकास और जनभागीदारी का महाउत्सव! स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत रोजगार रैलियों, स्वच्छता अभियानों और गृह प्रवेश से गूंजा पूरा जिला
  • झारखंड स्थापना पखवाड़े की गूंज! राज्य के 31 हजार स्कूलों में 23 लाख से अधिक बच्चों ने लिया विकसित झारखंड बनाने का संकल्प
  • दिल्ली के ट्रेड फेयर में महका झारखंड की ग्रामीण महिलाओं का हुनर! ‘नीव हर्बल्स’ के हर्बल साबुन और प्राकृतिक उत्पादों ने मचाई धूम

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.