Friday, May 8, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

झारखण्ड राज्य खाद्य आयोग के स्थापना दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले मुखिया होंगे सम्मानित : हिमांशु शेखर

August 29, 2023
in Jharkhand
झारखण्ड राज्य खाद्य आयोग के स्थापना दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले मुखिया होंगे सम्मानित : हिमांशु शेखर
Share on FacebookShare on Twitter

आगामी 09 दिसम्बर, झारखण्ड राज्य खाद्य आयोग के स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंड राज्य के सभी जिलों में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के सफल क्रियान्वयन और निगरानी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मुखिया को सम्मानित किया जाएगा। उक्त जानकारी आज खाद्य आयोग के अध्यक्ष, श्री हिमांशु शेखर चौधरी ने आयोग कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजित बैठक में दी। उन्होंने बताया कि जिलों के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार हेतु मुखियाओं के चयन हेतु मापदण्ड निर्धारित किए जाएंगे।

जागरूक करने के उद्देश्य से सम्मानित करने का निर्णय

श्री चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 से आच्छादित योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और उसके बेहतर निगरानी में मुखिया की अहम भूमिका है। राज्य के सभी मुखिया को अपने दायित्वों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ही खाद्य आयोग ने राज्य के सभी जिलों के मुखिया को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। बैठक में विस्तृत विचार विमर्श के उपरांत उत्कृष्ट कार्य करने वाले मुखिया के चयन के लिए कुल-08 मापदण्ड तय किये गये।

इन मापदंडों के आधार पर ही जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहने वाले मुखिया का चयन किया जाना है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है कि अक्टूबर, 2022 से सितम्बर, 2023 के बीच की अवधि में मुखिया द्वारा किये गये कार्यों के आधार पर जिला स्तरीय चयन समिति उत्कृष्ट तीन मुखिया का चयन करेंगे।

सभी जिलों में एक चयन समिति का गठन किया जाएगा

बैठक में यह भी तय किया गया कि मुखिया को सम्मानित करने हेतु निर्धारित मापदण्ड के आधार पर अंक प्रदान करने हेतु सभी जिलों में एक चयन समिति का गठन किया जाएगा। चयन समिति के अध्यक्ष, अपर समाहर्त्ता-सह-जिला शिकायत निवारण पदाधिकारी होंगे। जबकि जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला जन सूचना पदाधिकारी, इनके अलावे राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम से सम्बन्धित योजनाओं में कार्य करने वाले दो प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता, जिनका मनोनयन सम्बन्धित जिला के उपायुक्त द्वारा किया जाएगा, सदस्य होंगे।

श्री चौधरी ने कहा कि सभी जिलों के उपायुक्त को यह निर्देश दिया जाए कि वे चयन की प्रक्रिया पूरी कर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आने वाले मुखिया की सूची 15 नवंबर, 2023 तक आयोग को उपलब्ध करा दें। बैठक में खाद्य आयोग आयोग की सदस्या श्रीमती शबनम परवीन, सदस्य सचिव श्री संजय कुमार, आयोग के पूर्व सदस्य श्री उपेन्द्र नारायण उराँव, श्री रामकरन रंजन, सर्वोच्च न्यायालय के आयुक्त के पूर्व राज्य सलाहकार श्री बलराम, पूर्व कुलपति, विनोवा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग श्री रमेश शरण सहित प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

 

Related Posts

7 साल के ‘जल-वीर’ का वर्ल्ड रिकॉर्ड: सीएम हेमंत सोरेन ने इशांक सिंह को किया सम्मानित, थमाया 5 लाख का चेक!
Jharkhand

7 साल के ‘जल-वीर’ का वर्ल्ड रिकॉर्ड: सीएम हेमंत सोरेन ने इशांक सिंह को किया सम्मानित, थमाया 5 लाख का चेक!

May 8, 2026
गढ़वा में ‘कल्याण’ की सुपर-चेकिंग: 17 योजनाओं की समीक्षा, DC ने कहा— “लंबित कामों को निपटाएं, लाभुकों को मिले हक!”
Jharkhand

गढ़वा में ‘कल्याण’ की सुपर-चेकिंग: 17 योजनाओं की समीक्षा, DC ने कहा— “लंबित कामों को निपटाएं, लाभुकों को मिले हक!”

May 8, 2026
अस्पताल में ‘सुरक्षा चक्र’ कड़ा: पुराने गार्ड्स की छुट्टी, अब नई टीम संभालेगी मोर्चा; गढ़वा SDM ने वार्डों में जांची व्यवस्था!
Jharkhand

अस्पताल में ‘सुरक्षा चक्र’ कड़ा: पुराने गार्ड्स की छुट्टी, अब नई टीम संभालेगी मोर्चा; गढ़वा SDM ने वार्डों में जांची व्यवस्था!

May 7, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • 7 साल के ‘जल-वीर’ का वर्ल्ड रिकॉर्ड: सीएम हेमंत सोरेन ने इशांक सिंह को किया सम्मानित, थमाया 5 लाख का चेक!
  • गढ़वा में ‘कल्याण’ की सुपर-चेकिंग: 17 योजनाओं की समीक्षा, DC ने कहा— “लंबित कामों को निपटाएं, लाभुकों को मिले हक!”
  • अस्पताल में ‘सुरक्षा चक्र’ कड़ा: पुराने गार्ड्स की छुट्टी, अब नई टीम संभालेगी मोर्चा; गढ़वा SDM ने वार्डों में जांची व्यवस्था!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.