साहिबगंज :- अपराध नियंत्रण गोष्ठी के बाद एसपी नौशाद आलम ने अपराध नियंत्रण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र और डायरी देकर पुरस्कृत किया। एसपी ने बरहरवा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रदीप उराव ,राजमहल इंस्पेक्टर राजीव रंजन मुफस्सिल थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश, तीनपहाड़ थाना प्रभारी चिंतामण रजक,साथ ही बोरियों थाना प्रभारी निरंजन कश्यप के कार्यों की सराहना की। मुफस्सिल थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश ने मछली व्यापारी रविंदर यादव हत्या कांड संख्या 49/23 के सफल उद्भेदन में अपनी अहम भूमिका निभाई थी।










