Thursday, September 10, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

मतदाता सूची में गड़बड़ी की तो खैर नहीं! गढ़वा में SIR-2026 को लेकर CSC संचालकों को सख्त चेतावनी; फर्जी डेटा पर सीधे दर्ज होगी FIR

उप निर्वाचन पदाधिकारी कुमुद कुमार झा ने की वीसी; दस्तावेजों में कूट रचना, फर्जीवाड़े और विदेशी नागरिकों के गलत नाम दर्ज करने पर पूर्ण प्रतिबंध

September 10, 2026
in Jharkhand, Top News
मतदाता सूची में गड़बड़ी की तो खैर नहीं! गढ़वा में SIR-2026 को लेकर CSC संचालकों को सख्त चेतावनी; फर्जी डेटा पर सीधे दर्ज होगी FIR
Share on FacebookShare on Twitter
  • SIR-2026 को लेकर CSC संचालकों को सख्त दिशा-निर्देश
  • दस्तावेजों में छेड़छाड़ एवं Electoral Data में हेरफेर पर होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई
    **************************************

गढ़वा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड सरकार, के. रवि कुमार द्वारा कल ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से Special Intensive Revision (SIR)-2026 के संबंध में राज्य के CSC Centre संचालकों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए थे।

इसी के आलोक में आज उप निर्वाचन पदाधिकारी कुमुद कुमार झा द्वारा CSC Centre संचालकों के साथ ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर SIR-2026 से संबंधित दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई तथा सभी संचालकों को पूरी सावधानी, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया।

VC के दौरान स्पष्ट किया गया कि SIR प्रक्रिया के अंतर्गत किसी भी प्रकार की अनियमितता, फर्जी दस्तावेज, गलत जानकारी अथवा Electoral Data में हेरफेर को गंभीरता से लिया जाएगा।

*CSC संचालकों के लिए प्रमुख दिशा-निर्देश*

*1. दस्तावेजों में किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं करें*

SIR प्रक्रिया के दौरान प्रस्तुत किए जाने वाले किसी भी दस्तावेज में बदलाव, छेड़छाड़, कूट रचना अथवा किसी भी प्रकार का फर्जीवाड़ा नहीं किया जाएगा।

*2. Electoral Data में Manipulation पूर्णतः प्रतिबंधित*

किसी भी मतदाता के Electoral Data में गलत जानकारी दर्ज करना, तथ्य छिपाना अथवा किसी भी प्रकार का Manipulation करना पूर्णतः निषिद्ध है।

*3. विदेशी नागरिकों के संबंध में विशेष सावधानी*

SIR प्रक्रिया के दौरान यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी विदेशी नागरिक का नाम अथवा दस्तावेज गलत तरीके से शामिल न हो। इस संबंध में सभी CSC संचालक विशेष सतर्कता बरतें।

*4. खतियान एवं वंशावली/परिवार सूची*

SIR से संबंधित दस्तावेजों के रूप में खतियान एवं वंशावली/परिवार सूची उपलब्ध कराई जा सकती है, जहां नियमानुसार इसकी आवश्यकता हो।

*5. संदिग्ध अथवा फर्जी दस्तावेज पर ऑनलाइन प्रविष्टि नहीं*

किसी व्यक्ति द्वारा उपलब्ध कराए गए गलत, फर्जी अथवा संदिग्ध दस्तावेजों के आधार पर CSC संचालक किसी भी प्रकार का ऑनलाइन आवेदन अथवा प्रविष्टि नहीं करेंगे। दस्तावेजों की सत्यता एवं जानकारी की शुद्धता का विशेष ध्यान रखना अनिवार्य होगा।

*6. दोषी पाए जाने पर FIR एवं कानूनी कार्रवाई*

यदि किसी CSC संचालक द्वारा गलत दस्तावेज, फर्जी जानकारी अथवा Electoral Data में छेड़छाड़/Manipulation किए जाने की पुष्टि होती है, तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध BNS के प्रावधानों के तहत FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

*गलत गतिविधि की तत्काल सूचना दें*

उप निर्वाचन पदाधिकारी कुमुद कुमार झा ने सभी CSC संचालकों को निर्देश दिया कि SIR-2026 से संबंधित कार्यों में किसी भी प्रकार की संदिग्ध अथवा गलत गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी अथवा अंचल अधिकारी को इसकी सूचना दें।

उन्होंने कहा कि SIR-2026 से संबंधित सभी कार्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ किए जाएं।

*सावधानी और जिम्मेदारी से करें कार्य*

SIR-2026 मतदाता सूची के पुनरीक्षण एवं निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक शुद्ध, पारदर्शी एवं विश्वसनीय बनाने की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। अतः सभी CSC संचालक नियमों का अक्षरशः पालन करते हुए दस्तावेजों की शुद्धता,आवेदक द्वारा दी गई जानकारी तथा Electoral Data की सत्यता का विशेष ध्यान रखें।

निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Related Posts

मासूम बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़! गढ़वा के आर० के० पब्लिक स्कूल की बसों में मिलीं भारी कमियां; नशे में धुत मिला ड्राइवर, 15 सीटर बस में ठूंसे 32 बच्चे
Jharkhand

मासूम बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़! गढ़वा के आर० के० पब्लिक स्कूल की बसों में मिलीं भारी कमियां; नशे में धुत मिला ड्राइवर, 15 सीटर बस में ठूंसे 32 बच्चे

September 10, 2026
मझिआंव में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन! रेड बुल और स्टिंग समेत 115 उत्पादों पर नकेल; नामी मिठाई दुकानों से लिए गए सैंपल
Jharkhand

मझिआंव में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन! रेड बुल और स्टिंग समेत 115 उत्पादों पर नकेल; नामी मिठाई दुकानों से लिए गए सैंपल

September 9, 2026
मिलावटखोरों और नामी ब्रांड्स पर गढ़वा प्रशासन का सर्जिकल स्ट्राइक! 115 अमानक उत्पादों के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी; 50 किलो नकली मिठाई और एनर्जी ड्रिंक्स नष्ट
Jharkhand

मिलावटखोरों और नामी ब्रांड्स पर गढ़वा प्रशासन का सर्जिकल स्ट्राइक! 115 अमानक उत्पादों के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी; 50 किलो नकली मिठाई और एनर्जी ड्रिंक्स नष्ट

September 9, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • मासूम बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़! गढ़वा के आर० के० पब्लिक स्कूल की बसों में मिलीं भारी कमियां; नशे में धुत मिला ड्राइवर, 15 सीटर बस में ठूंसे 32 बच्चे
  • मतदाता सूची में गड़बड़ी की तो खैर नहीं! गढ़वा में SIR-2026 को लेकर CSC संचालकों को सख्त चेतावनी; फर्जी डेटा पर सीधे दर्ज होगी FIR
  • मझिआंव में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन! रेड बुल और स्टिंग समेत 115 उत्पादों पर नकेल; नामी मिठाई दुकानों से लिए गए सैंपल

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.