गढ़वा जिला अंतर्गत विभिन्न विभागों के सेवा काल में मृत सरकारी सेवकों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति करने हेतु पूर्व में आयोजित जिला अनुकंपा समिति की बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार जिला समाहरणालय संवर्ग अंतर्गत वर्ग- 03 (निम्न वर्गीय लिपिक) एवं वर्ग- 04 (अनुसेवक) के पद पर नियुक्ति हेतु आज दिनांक 13 सितंबर 2023 को उपायुक्त गढ़वा शेखर जमुआर द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वालों में आनंद कुमार पांडे, निम्न वर्गीय लिपिक, अनुरूपा बखला, निम्न वर्गीय लिपिक एवं शिवम कुमार रजक, निम्न वर्गीय लिपिक शामिल हैं। उपायुक्त श्री जमुआर ने सभी नवनियुक्त लिपिकों को शुभकामनाएं दी तथा अपने कर्तव्यों का निर्वहन जिम्मेदारी अनुरूप निष्ठा से करने की बात कहते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उक्त मौके पर स्थापना उप समाहर्ता अरुण उरांव, विशेष कार्य पदाधिकारी विकास कुमार सिंह एवं कर्मी ऋचा कुमारी उपस्थित थीं।










