पांच यूट्यूबर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार सभी मोटरसाइकिल छुड़ाने विश्रामपुर थाना पहुंचे थे। पुलिस ने जब मोटरसाइकिल छोड़ने से इंकार किया तो यूट्यूबरों ने मोबाइल फोन निकाल लिया और खुद को पत्रकार बताते हुए पुलिस पर बाइक छोड़ने के लिए प्रेशर देने लगे। थाना में उन्होंने हंगामा भी किया। इसमें छह लोग शामिल थे।
पांच को पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया
पांच को पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया और एक फरार हो गया। विश्रामपुर के एसडीपीओ सुरजीत कुमार ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम विश्रामपुर में एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस क्रम में दर्जनों गाड़ियां पकड़े गए। गाड़ियों को जब्त कर थाना में रखा गया था।
खुद को बता रहे थे पत्रकार
गाड़ियों को बिना फाइन और कागजात दिखाए छुड़ाने के लिए कुछ लोग खुद को पत्रकार बताते हुए पहुंचे थे। पहले उन्होंने गाड़ियों को छोड़ने के लिए दबाव बनाया। जब उनसे वाहन के कागजात दिखाने को कहा गया तो वे भड़क गए।










