Wednesday, June 10, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Bihar

Bihar Caste Census Report : बिहार में जाति आधारित जनगणना के आंकड़ों की पुस्तिका जारी

October 2, 2023
in Bihar
Bihar Caste Census Report : बिहार में जाति आधारित जनगणना के आंकड़ों की पुस्तिका जारी
Share on FacebookShare on Twitter

Bihar Caste Census Report : बिहार में सामान्य वर्ग के लोगों की आबादी 15 प्रतिशत है। बिहार की नीतीश कुमार सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट जाति आधारित जनगणना की रिपोर्ट में यह बात आयी है। सोमवार को मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने यह रिपोर्ट जारी की।बिहार में सामान्य वर्ग के लोगों की आबादी 15 प्रतिशत है। पिछड़ा वर्ग की आबादी 27 प्रतिशत से ज्यादा है, जबकि अनुसूचित जाति की आबादी करीब 20 फीसदी है। नीतीश कुमार सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट जाति आधारित जनगणना की रिपोर्ट में यह बात आयी है। सोमवार को बिहार सरकार के प्रभारी मुख्य सचिव विवेक सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर आंकड़ों की पुस्तिका जारी की।

बिहार सरकार की ओर से कुल 214 जातियों के आंकड़े जारी किए गए हैं। इनमें कुछ ऐसी जातियां भी हैं जिनकी कुल आबादी सौ से भी कम है। 214 जातियों को अलावा 215वें नंबर पर अन्य जातियों का भी जिक्र रिपोर्ट में किया गया है। आंकड़ों की मानें, राज्य की आबादी 13,07,25,310 है। वहीं कुल सर्वेक्षित परिवारों की संख्या 2,83,44,107 है। इसमें पुरुषों की कुल संख्या 4 करोड़ 41 लाख और महिलाओं की संख्या 6 करोड़ 11 लाख है। राज्य में प्रति 1000 पुरुषों में 953 महिलाएं हैं।
राज्य के 2146 लोगों ने अपना कोई धर्म नहीं बताया
बिहार में 81.99 प्रतिशत यानी लगभग 82% हिंदू हैं। इस्लाम धर्म के मानने वालों की संख्या 17.7% है। शेष ईसाई सिख बौद्ध जैन या अन्य धर्म मानने वालों की संख्या 1% से भी कम है। राज्य के 2146 लोगों ने अपना कोई धर्म नहीं बताया। बिहार में जब भारतीय जनता पार्टी के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी सरकार में थी, तभी बिहार विधानसभा और विधान परिषद ने राज्य में जाति आधारित गणना कराए जाने का प्रस्ताव पारित किया था। कोरोना की स्थिति संभालने के बाद 1 जून 2022 को सर्वदलिय बैठक में जाति आधारित गणना को सर्वसम्मति से करने का प्रस्ताव पारित किया गया।

जानिए, किस वर्ग की कितनी आबादी

  • सामान्य वर्ग – 15.52%
  • पिछड़ा वर्ग- 27.12%
  • ओबीसी – 36.1%
  • अनूसूचित जाति- 19.65%
  • अनूसचित जनजाति – 1.68%

जानिए, किस जाति की कितनी आबादी

  • यादव – 14.26%
  • रविदास- 5.25%
  • दुसाध-5.31%
  • कोइरी- 4.21%
  • ब्राह्मण- 3.67%
  • राजपूत-  3.45%
  • मुसहर- 3.08%
  • भूमिहार- 2.89%
  • कुरमी- 2.87%
  • तेली- 2.81%
  • बनिया-2.31%
  • कानू-2.21%
  • चंद्रवंशी-1.64%
  • कुम्हार-1.40%
  • सोनार-0.68%
  • कायस्थ – 0.60%

दो फेज में पूरी हुई थी जाति आधारित गणना

बिहार में जाति आधारित जनगणना का पहला चरण 7 जनवरी से शुरू हुआ था। इस चरण में मकानों को गिना गया। यह चरण 21 जनवरी 2023 को पूरा कर लिया गया था। वहीं 15 अप्रैल से दूसरा चरण की गणना की शुरुआत हुई। इसे 15 मई को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन, मामला कोर्ट में चला गया। इसके बाद पटना हाईकोर्ट ने गणना पर रोक लगा दिया था। बाद में फिर पटना हाईकोर्ट ने ही जाति आधारित गणना को हरी झंडी दी।दूसरे चरण में परिवारों की संख्या, उनके रहन-सहन, आय समेत अन्य जानकारियां जुटाई गईं। इसके बाद मामला सुप्रीमो कोर्ट में भी गया। लेकिन, कोर्ट ने इस पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था।

Related Posts

सरकारी तिजोरी खोलकर फाड़े जा रहे राजस्व के कागजात, नोटों की गड्डियां गिनते बाबू का VIDEO वायरल; लखीसराय के सूर्यगढ़ा अंचल कार्यालय में मचा हड़कंप
Bihar

सरकारी तिजोरी खोलकर फाड़े जा रहे राजस्व के कागजात, नोटों की गड्डियां गिनते बाबू का VIDEO वायरल; लखीसराय के सूर्यगढ़ा अंचल कार्यालय में मचा हड़कंप

June 7, 2026
दुख की इस घड़ी में सीएम नीतीश ने दिखाया साथ! दुल्हिनगंज पहुंचकर विधायक की दिवंगत पत्नी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Bihar

दुख की इस घड़ी में सीएम नीतीश ने दिखाया साथ! दुल्हिनगंज पहुंचकर विधायक की दिवंगत पत्नी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

January 11, 2026
बिहार का ‘NDA तूफान’: 199 सीटों पर NDA की जीत, RJD-कांग्रेस महागठबंधन 44 पर सिमटा—नीतीश कुमार 10वीं बार CM बनने की राह पर हैं
Bihar

बिहार का ‘NDA तूफान’: 199 सीटों पर NDA की जीत, RJD-कांग्रेस महागठबंधन 44 पर सिमटा—नीतीश कुमार 10वीं बार CM बनने की राह पर हैं

November 14, 2025

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • सवा सौ साल बाद भी अमर है ‘उलगुलान’ की गूंज, धरती आबा के समाधि स्थल पर झुके महामहिम और मुख्यमंत्री के शीश! सीएम हेमंत सोरेन बोले— “सदियों तक देश को राह दिखाएगा भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष”
  • जनता दरबार में ऑन-द-स्पॉट एक्शन, लापरवाह अफसरों पर बिफरे गढ़वा DC! रास्ता रोकने वाले और मुआवजा अटकाने वालों के खिलाफ उपायुक्त का सीधा फरमान— “तुरंत दूर करें जनसामान्य की परेशानी”
  • “दिसंबर 2028 तक हर घर में चमकेगा नल, कोताही की तो खैर नहीं!”— समीक्षा बैठक में गरजे CM हेमंत सोरेन; अब ITI में प्लंबर बनेंगी जल सहिया

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.