Monday, March 2, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

डीएसपीएमयू में dr श्यामा प्रसाद मुखर्जी व्याख्यानमाला की शुरुआत, भारत पूरे विश्व को कुटुंब माननेवाला एकमात्र देश। Dr एडीएन बाजपेई

March 10, 2024
in Jharkhand
डीएसपीएमयू में dr श्यामा प्रसाद मुखर्जी व्याख्यानमाला की शुरुआत, भारत पूरे विश्व को कुटुंब माननेवाला एकमात्र देश। Dr एडीएन बाजपेई
Share on FacebookShare on Twitter

आज दिनांक 10 मार्च को अपराह्न 12 बजे डीएसपीएमयू के सभागार में Dr श्यामा प्रसाद मुखर्जी व्याख्यानमाला श्रृंखला के तहत प्रथम व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सह वक्ता के तौर पर आमंत्रित थे, अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के कुलपति Dr एडीएन बाजपेई। विषय था, विकसित भारत, 2047 तक। इस विकसित भारत विषय पर वृहत कार्यशाला सह व्याख्यान की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति dr तपन कुमार शांडिल्य ने कहा कि जिन महापुरुष के नाम पर यह विश्वविद्यालय है , उनके नाम से इस व्याख्यानमाला की शुरुआत करते हुए काफी गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं और विषय भी भावनात्मक तौर पर काफी प्रासंगिक है , विकसित भारत, 2047 तक।

कुलपति Dr तपन कुमार शांडिल्य ने अपने संबोधन में कहा

कुलपति Dr तपन कुमार शांडिल्य ने अपने संबोधन में कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने पांच प्रणों की घोषणा की है और इस पर बल देते हुए कहा है अगर देश के युवा इन पांच प्रणों को समुचित विकास की धारा के साथ जोड़ दे तो निश्चय ही भारत 2047 तक भारत एक विकसित राष्ट्र की श्रेणी में होगा। उन्होंने भारत के गौरवशाली इतिहास की विस्तार से चर्चा करते हुए भारत देश के अर्थ को परिभाषित करते हुए कहा कि भारत यानी वह देश जो ज्ञान में लीन हो। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए कहा कि भारत युवाओं का देश है और वर्तमान में हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे है , जल्द ही आने वाले 25 वर्षों में भारत विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में आ जाएगा ।

लक्ष्य को पूरा करने में

उन्होंने कहा कि 21 वीं सदी भारत की सदी है और न सिर्फ 2047 बल्कि उसके पूर्व ही हमें प्रधानमंत्री के इस  सामूहिकता के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। मुख्य अतिथि सह वक्ता Dr एडीएन बाजपेई ने विकसित भारत की संकल्पना को विस्तार से समझाते हुए कहा कि विकास वह होता है जिसमें सबकी सहभागिता होती है। पूरे विश्व में भारत ही एक ऐसा देश है जो सामूहिकता में विकास की परिकल्पना को साकार करना चाहता है और भारत ने पूरे विश्व को एक कुटुंब माना है।

सराहना करते हुए कहा

उन्होंने नई शिक्षा नीति की सराहना करते हुए कहा कि अपने देश के धरोहरों को पाठ्यक्रम में शामिल करने की आवश्यकता है। भारत राष्ट्र सदियों से ज्ञान को समस्त पूरे विश्व में विस्तृत करने में अपनी भूमिका का निर्वहन करते आया है। उन्होंने युवावर्ग का आह्वान करते हुए कहा कि आपके सहयोग के बिना विकसित भारत की कल्पना नहीं की जा सकती। मंच संचालन और धन्यवाद ज्ञापन Dr जीसी बास्के ने किया। मौके पर Dr सजलेंदु घोष, Dr जेपी शर्मा , Dr आईएन साहू सहित लगभग 300 विद्यार्थियों की उपस्थिति रही। यह जानकारी पीआरओ प्रो राजेश कुमार सिंह ने दी।

Related Posts

चतरा में खुशियों का उत्सव! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधायक जनार्दन पासवान के बेटे कुमार विवेक रंजन के विवाह में दिया आशीर्वाद – नवदंपति को सुखी दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं
Jharkhand

चतरा में खुशियों का उत्सव! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधायक जनार्दन पासवान के बेटे कुमार विवेक रंजन के विवाह में दिया आशीर्वाद – नवदंपति को सुखी दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं

March 1, 2026
होली और रमजान की शुभकामनाओं के साथ शांति का संदेश! गढ़वा में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक, उपायुक्त और अभियान एसपी ने दी अपील – “भाईचारे से मनाएं त्योहार”
Jharkhand

होली और रमजान की शुभकामनाओं के साथ शांति का संदेश! गढ़वा में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक, उपायुक्त और अभियान एसपी ने दी अपील – “भाईचारे से मनाएं त्योहार”

March 1, 2026
विधानसभा में रंगों की होली! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने खेली फूलों की होली – झारखंड विधायकों के साथ उमंग भरा होली मिलन
Jharkhand

विधानसभा में रंगों की होली! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने खेली फूलों की होली – झारखंड विधायकों के साथ उमंग भरा होली मिलन

February 27, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • चतरा में खुशियों का उत्सव! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधायक जनार्दन पासवान के बेटे कुमार विवेक रंजन के विवाह में दिया आशीर्वाद – नवदंपति को सुखी दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं
  • होली और रमजान की शुभकामनाओं के साथ शांति का संदेश! गढ़वा में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक, उपायुक्त और अभियान एसपी ने दी अपील – “भाईचारे से मनाएं त्योहार”
  • विधानसभा में रंगों की होली! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने खेली फूलों की होली – झारखंड विधायकों के साथ उमंग भरा होली मिलन

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.