प्रमंडलीय आयुक्त बाल किशुन मुंडा आगामी लोकसभा आम चुनाव, 2024 के दृष्टिगत आज पलामू लोकसभा क्षेत्र के गढ़वा जिले के गढ़वा एवं भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर रहे हैं। आयुक्त गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के राजकीयकृत बालिका मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के मतदान केंद्र संख्या 117, 118, 119 एवं 120 का भ्रमण किया। इसके बाद आयुक्त ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय ब्लॉक कॉलोनी उतरी भाग मेराल में अवस्थित मतदान केंद्र संख्या 58, 59 एवं 60 का भ्रमण किया।

मतदान केंद्रों का भ्रमण
आयुक्त सहित अन्य वरीय पदाधिकारी भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के नगर स्थित मतदान केंद्रों का भ्रमण करेंगे। इन विभिन्न मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं के लिए की जाने वाली गतिविधियों यथा इनके निबंधन, मतदान दिवस पर परिवहन की सुविधा, मतदान केन्द्रों की संरचना, मतदान केन्द्रों पर व्हील चेयर, चेयर की व्यवस्था, वोलेंटियर का सहयोग लेने तथा मतदान केन्द्रों पर शौचालय, शुद्ध पेयजल, चिकित्सा किट, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट आदि बुनियादी सुविधाओं का आकलन और मूल्यांकन कर रहे हैं।
आयुक्त के भ्रमण के दौरान
भ्रमण के दौरान आयुक्त के सचिव बिजय वर्मा, गढ़वा के उपायुक्त शेखर जमुआर, पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय, उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता मतियस विजय टोप्पो, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुशील कुमार, गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी विजय कुमार, प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी संजीव कुमार सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित हैं।










