*_मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में नगर विकास एवं आवास विभाग तथा पथ निर्माण विभाग द्वारा संचालित कार्यों, योजनाओं एवं परियोजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दोनों विभागों के अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति एवं कार्यान्वयन की स्थिति की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।_*











