समाहरणालय स्थित सभागार में आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त गढ़वा शेखर जमुआर द्वारा लोकसभा आम चुनाव 2024 की तैयारी को लेकर गठित विभिन्न कोषांगों द्वारा किए जा रहे कार्यों की गहन समीक्षा की गई। बैठक में कार्मिक कोषांग द्वारा मतदान कर्मियों एवं पदाधिकारियों को अब तक तमिला कराए गए पत्रों की जानकारी प्राप्त की गई। प्रशिक्षण कोषांग द्वारा अब तक दिए गए पीठासीन पदाधिकारी एवं मतदान पदाधिकारी को दिए गए प्रशिक्षण की जानकारी ली गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रशिक्षण के दौरान अनुपस्थित पदाधिकारियों की जानकारी लेते हुए अग्रेतर कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने सभी पदाधिकारी एवं कर्मी को प्राथमिकता के आधार पर अपने-अपने सेल से जुड़े कार्यों को करने का निर्देश दिया।

संबंधितों को निर्देशित किया गया
उन्होंने निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सभी गाइडलाइंस का अनुपालन करते हुए कार्यों के निष्पादन का निर्देश दिया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित मामला प्रकाश में आने पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने हेतु निदेशित किया गया। स्वीप के तहत चलाए चलाये जा रहे विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से मतदाताओं को जागरुक करते हुए मतदान प्रतिशत बढ़ाने की बात कही गई। जिले में बनाये गये विभिन्न मतदान केन्द्रों को एएमएफ के तहत बुनियादी सुविधाओं को बहाल करने को लेकर भी समीक्षा की गई एवं वैसे मतदान केंद्र जहां अभी तक बुनियादी सुविधाएं यथा- पेयजल, शौचालय, विद्युत, रैंप, चार्जिंग पॉइंट आदि की व्यवस्था नहीं हो सकी है उसे तत्काल व्यवस्थित करने हेतु संबंधितों को निर्देशित किया गया।
आवश्यक निर्देश दिए गए
बैठक में मुख्य रूप से पर्सनल एवं कंप्यूटराइजेशन सेल, इलेक्टरल सेल, ईवीएम मैनेजमेंट सेल, ट्रेनिंग सेल, एमसीसी लॉ एंड आर्डर सेल, कंप्लेन मॉनिटरिंग सेल, स्वीप एवं टिप सेल, आईटी सेल, पोस्टल बैलट ईडीसी सेल, मीडिया एवं पब्लिसिटी सेल, मटेरियल डिस्ट्रीब्यूशन सेल, कंट्रोल रूम एवं हॉटलाइन सेल, ऑब्जर्वर सेल, ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सेल, स्ट्रांग रूम सेल, एसएमएस मॉनिटरिंग एवं कम्युनिकेशन प्लान सेल, नॉमिनेशन एवं रिसीविंग सेल, एमसीएमसी सेल, वेलफेयर सेल एवं इलेक्शन एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग सेल का एक-एक कर जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा समीक्षा किया गया एवं आवश्यक निर्देश दिए गए।
पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थें
उक्त बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा, रंका एवं श्री बंशीधर नगर, जिला भू अर्जन पदाधिकारी -सह- गोपनीय प्रभारी, निदेशक डीआरडीए, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, जिला सहकारिता पदाधिकारी, डीपीएम जेएसएलपीएस, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थें।










