Friday, November 20, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

पानी के काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं! पेयजल मंत्री योगेंद्र प्रसाद का सख्त तेवर, हजारीबाग में समीक्षा बैठक कर लापरवाह संवेदकों पर कार्रवाई के आदेश

हजारीबाग, रामगढ़, चतरा और कोडरमा की जल जीवन मिशन योजनाओं की हुई उच्चस्तरीय समीक्षा; तीन महीने बाद फिर होगी प्रगति रिपोर्ट की खास मॉनिटरिंग

October 30, 2026
in Jharkhand, Top News
पानी के काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं! पेयजल मंत्री योगेंद्र प्रसाद का सख्त तेवर, हजारीबाग में समीक्षा बैठक कर लापरवाह संवेदकों पर कार्रवाई के आदेश
Share on FacebookShare on Twitter
  • पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री श्री योगेंद्र प्रसाद ने हजारीबाग समाहरणालय में जल जीवन मिशन की योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा*
    ===============
  • *हजारीबाग, रामगढ़, चतरा एवं कोडरमा जिले की पेयजलापूर्ति योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा, संवेदकों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश*
    ================
  • *योजनाओं में लापरवाही एवं विलंब पर संबंधित संवेदकों और अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही : मंत्री*
    ==============

हजारीबाग/रांची :– पेयजल एवं स्वच्छता विभाग मंत्री श्री योगेंद्र प्रसाद ने शुक्रवार को समाहरणालय सभागार, हजारीबाग में जल जीवन मिशन के तहत हजारीबाग, रामगढ़, चतरा एवं कोडरमा जिले में संचालित पेयजलापूर्ति योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा की ।विभागीय योजनाओं की प्रगति, लंबित कार्यों, सिंगल विलेज स्कीम (SVS), रॉ वाटर राइजिंग एवं क्लीन वाटर राइजिंग, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तथा पेयजलापूर्ति से संबंधित आधारभूत संरचनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में माननीय मंत्री ने कार्यों में हो रहे विलंब एवं योजनाओं के सुचारू रूप से संचालित नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि आमजन की मूलभूत आवश्यकता से जुड़ी पेयजलापूर्ति योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।वाटर ट्रीटमेंट प्लांट एवं पेयजलापूर्ति संरचनाओं को क्रियाशील बनाने पर जोर दिया गया । माननीय मंत्री ने पेयजलापूर्ति योजनाओं के कार्यों में तेजी लाने तथा जिला प्रशासन को नियमित रूप से योजनाओं की समीक्षा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आज की बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन एवं योजनाओं की अद्यतन प्रगति की समीक्षा तीन माह के उपरांत पुनः आयोजित बैठक में की जाएगी।

विभागीय सचिव श्री अबु इमरान ने निर्देश दिया कि पेयजलापूर्ति से जुड़ी सभी संरचनाओं का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए। जहां कार्य अधूरे हैं अथवा योजनाओं का संचालन बाधित है, वहां आवश्यक कार्रवाई करते हुए समस्याओं का समयबद्ध निराकरण किया जाए। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की नियमित जांच एवं योजनाओं की सतत निगरानी पर भी बल दिया।

  • *बंद पड़ी योजनाओं एवं लापरवाही बरतने वाले संवेदकों पर होगी कार्रवाई*

समीक्षा के दौरान जिन योजनाओं में कार्य बंद पाया गया अथवा निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप प्रगति नहीं हुई, उन मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित संवेदकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। विभागीय सचिव ने कहा कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही एवं अनावश्यक विलंब के मामलों में जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि निर्धारित अवधि में कार्य पूर्ण नहीं करने वाले तथा योजनाओं को बंद रखने वाले संवेदकों को नियमानुसार लीगल नोटिस जारी किया जाए तथा संविदा की शर्तों एवं लागू प्रावधानों के अनुरूप आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

अभियान निदेशक श्री शशि रंजन ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्राधिकार की लंबित योजनाओं की नियमित समीक्षा करने तथा उन्हें निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिन संवेदकों एवं अधिकारियों की शिथिलता के कारण योजनाएं लंबित हैं, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही योजनाओं की अद्यतन स्थिति पर सतत निगरानी रखने, कार्यों में आ रही बाधाओं को दूर करने तथा संवेदकों की जवाबदेही तय करने का निर्देश दिया।

बैठक में अभियंता प्रमुख श्री निरंजन कुमार, मुख्य अभियंता श्री रेयाज आलम, उप विकास आयुक्त, कोडरमा, नगर आयुक्त, हजारीबाग, अपर समाहर्ता, हजारीबाग, जिला योजना पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, माननीय मंत्री के ओएसडी सहित हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़ एवं चतरा जिले के वरीय पदाधिकारी, विभागीय अधिकारी एवं संबंधित संवेदक उपस्थित थे।

 

Related Posts

चक्रवाती तूफान ‘अक्वान’ के खतरे के बीच अलर्ट मोड में झारखंड सरकार! मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने संभाला मोर्चा, उपायुक्त से सिविल सर्जन तक को दिए सख्त निर्देश
Jharkhand

चक्रवाती तूफान ‘अक्वान’ के खतरे के बीच अलर्ट मोड में झारखंड सरकार! मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने संभाला मोर्चा, उपायुक्त से सिविल सर्जन तक को दिए सख्त निर्देश

November 20, 2026
गढ़वा के नागरिकों के लिए जरूरी सूचना! शुक्रवार 20 नवंबर को होने वाली उपायुक्त की साप्ताहिक जनसुनवाई अपरिहार्य कारणों से स्थगित
Jharkhand

गढ़वा के नागरिकों के लिए जरूरी सूचना! शुक्रवार 20 नवंबर को होने वाली उपायुक्त की साप्ताहिक जनसुनवाई अपरिहार्य कारणों से स्थगित

November 20, 2026
प्रकृति और प्रगति का अनूठा संगम! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की राज्य वन्यजीव बोर्ड की 16वीं बैठक, बोले— जंगलों के विकास में स्थानीय लोगों का हित और वन्यजीवों की सुरक्षा सर्वोपरि
Jharkhand

प्रकृति और प्रगति का अनूठा संगम! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की राज्य वन्यजीव बोर्ड की 16वीं बैठक, बोले— जंगलों के विकास में स्थानीय लोगों का हित और वन्यजीवों की सुरक्षा सर्वोपरि

November 20, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • चक्रवाती तूफान ‘अक्वान’ के खतरे के बीच अलर्ट मोड में झारखंड सरकार! मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने संभाला मोर्चा, उपायुक्त से सिविल सर्जन तक को दिए सख्त निर्देश
  • गढ़वा के नागरिकों के लिए जरूरी सूचना! शुक्रवार 20 नवंबर को होने वाली उपायुक्त की साप्ताहिक जनसुनवाई अपरिहार्य कारणों से स्थगित
  • प्रकृति और प्रगति का अनूठा संगम! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की राज्य वन्यजीव बोर्ड की 16वीं बैठक, बोले— जंगलों के विकास में स्थानीय लोगों का हित और वन्यजीवों की सुरक्षा सर्वोपरि

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.