Sunday, March 1, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

डीएसपीएमयू में भारतीय दार्शनिक दिवस का आयोजन, डॉ तपन कुमार शांडिल्य बोले भारत अतीत में था विश्व गुरु और भविष्य के लिए अग्रसर

May 22, 2024
in Jharkhand
डीएसपीएमयू में भारतीय दार्शनिक दिवस का आयोजन, डॉ तपन कुमार शांडिल्य बोले भारत अतीत में था विश्व गुरु और भविष्य के लिए अग्रसर
Share on FacebookShare on Twitter

आज दिनांक 22 मई को अपराह्न 11 बजे dr श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के सभागार में विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर दर्शनशास्त्र विभाग द्वारा भारतीय दार्शनिक दिवस, 2024 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुलपति dr तपन कुमार शांडिल्य की अध्यक्षता में एक व्याख्यान सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के तौर पर dr श्यामल किशोर, सह प्राध्यापक, टीपीएस कॉलेज, पटना, विशिष्ट अतिथि के रूप में dr एचपी नारायण , पूर्व विभागाध्यक्ष, न्यूरो सर्जरी, रिम्स, रांची और सारस्वत अतिथि के तौर पर पूर्व मानविकी संकायाध्यक्ष, रांची विश्वविद्यालय, dr सरस्वती मिश्रा आमंत्रित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति dr तपन कुमार शांडिल्य ने कहा कि आज भारतीय दार्शनिक दिवस की प्रासंगिकता इस बात से है कि यह आदि शंकराचार्य की जयंती से जुड़ा है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने संबोधन में कहा कि दर्शनशास्त्र सभी विषयों की जननी है।

उन्होंने इसी क्रम में यह भी कहा कि आज की युवा पीढ़ी को प्राचीन ग्रंथों , वेद और गीता को अधिकाधिक पढ़ना चाहिए ताकि हम अपने समृद्धशाली अतीत को जान सकें। उन्होंने कहा कि भारत प्राचीन काल में गौतम बुद्ध के समय विश्ववगुरु के रूप में जाना जाता था और जो भारत अतीत में विश्ववगुरु था, उसे आप विद्यार्थी अपने प्रयासों के द्वारा भविष्य में भी विश्ववगुरू बनाने में अपना सार्थक योगदान दे । इसके उपरांत उन्होंने विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन के लिए शंकराचार्य के जीवनवृत का उल्लेख करते हुए बताया कि एक अल्प अवधि तक जीवन प्राप्त करने वाले इस विद्वान ने दर्शनशास्त्र पर सम्पूर्ण ज्ञान प्राप्त कर विश्व में प्रसिद्धि प्राप्त की थी। उन्होंने अपने संबोधन में मार्क्सवादी सिद्धांतों की चर्चा कर उसे दर्शनशास्त्र से जोड़ा। मुख्य वक्ता dr श्यामल किशोर ने भारतीय दार्शनिक दिवस की प्रासंगिकता को शंकराचार्य की विद्वता और महत्ता से जोड़ते हुए बताया कि शंकरचार्य एक धरती, एक परिवार और मानवतावाद के सिद्धांत के पुरोधा हैं। उन्होंने भारतीय दर्शन को प्राचीन काल से ही एक दिशा निर्देशक के रूप में माना।

उन्होंने शंकराचार्य का उल्लेख करते हुए कहा कि वे न तो परंपरावादी थे, न स्थिरवादी, बल्कि वह परिवर्तन में विश्वास रखते थे। विशिष्ट अतिथि dr एचपी नारायण ने भारतीय दार्शनिक दिवस के आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि दर्शनशास्त्र हमें जीवन को जीने की कला सिखाता है। इसमें जीवन का सार निहित है। उन्होंने गीता के श्लोकों की विस्तार से चर्चा की। Dr सरस्वती मिश्रा ने कहा कि मनुष्य के जन्म के साथ ही दर्शन की यात्रा प्रारंभ हो जाती है। साथ ही उन्होंने कहा कि तार्किक विश्लेषण के आधार पर हम दर्शन को प्राप्त कर सकते है। जीवन में हमें दुख से निवृति और आनंद के प्राप्ति की चाह होती है। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के द्वारा आदि शंकराचार्य के चित्र पर माल्यार्पण के साथ की गई।इसके उपरांत डीएसपीएमयू के दर्शनशास्त्र की विभागाध्यक्ष dr आभा झा ने अतिथियों का स्वागत किया और विषय प्रवेश कराते हुए आदि शंकराचार्य के जीवन वृत्त पर विस्तार से प्रकाश डाला । कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन dr धनंजय वासुदेव द्विवेदी ने किया। मौके पर प्रॉक्टर dr पंकज कुमार, dr विनोद कुमार, dr रेखा झा, dr अनूप प्रसाद, dr गुड़िया कुमारी के अलावा विश्वविद्यालय के अन्य शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद थे। यह जानकारी पीआरओ प्रो राजेश कुमार सिंह ने दी।

Related Posts

चतरा में खुशियों का उत्सव! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधायक जनार्दन पासवान के बेटे कुमार विवेक रंजन के विवाह में दिया आशीर्वाद – नवदंपति को सुखी दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं
Jharkhand

चतरा में खुशियों का उत्सव! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधायक जनार्दन पासवान के बेटे कुमार विवेक रंजन के विवाह में दिया आशीर्वाद – नवदंपति को सुखी दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं

March 1, 2026
होली और रमजान की शुभकामनाओं के साथ शांति का संदेश! गढ़वा में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक, उपायुक्त और अभियान एसपी ने दी अपील – “भाईचारे से मनाएं त्योहार”
Jharkhand

होली और रमजान की शुभकामनाओं के साथ शांति का संदेश! गढ़वा में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक, उपायुक्त और अभियान एसपी ने दी अपील – “भाईचारे से मनाएं त्योहार”

March 1, 2026
विधानसभा में रंगों की होली! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने खेली फूलों की होली – झारखंड विधायकों के साथ उमंग भरा होली मिलन
Jharkhand

विधानसभा में रंगों की होली! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने खेली फूलों की होली – झारखंड विधायकों के साथ उमंग भरा होली मिलन

February 27, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • चतरा में खुशियों का उत्सव! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधायक जनार्दन पासवान के बेटे कुमार विवेक रंजन के विवाह में दिया आशीर्वाद – नवदंपति को सुखी दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं
  • होली और रमजान की शुभकामनाओं के साथ शांति का संदेश! गढ़वा में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक, उपायुक्त और अभियान एसपी ने दी अपील – “भाईचारे से मनाएं त्योहार”
  • विधानसभा में रंगों की होली! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने खेली फूलों की होली – झारखंड विधायकों के साथ उमंग भरा होली मिलन

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.