Monday, June 29, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा : विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 51 सामुदायिक वन अधिकार पट्टा का किया गया वितरण

August 9, 2024
in Jharkhand
गढ़वा : विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 51 सामुदायिक वन अधिकार पट्टा का किया गया वितरण
Share on FacebookShare on Twitter

श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, माननीय मंत्री पेयजल एवं स्वच्छता विभाग,झारखंड सरकार ने आज विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर समाहरणालय सभागार में “अबुआ बीर अबुआ दिशोम” वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत सामुदायिक वन पट्टा का वितरण किया गया। इससे पूर्व माननीय मंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण किया।

माननीय मंत्री ने इस मौके पर कहा कि वन अधिकार अधिनियम 2006 अंतर्गत परंपरागत रूप से वनों पर आश्रित रहने वाले अनुसूचित जनजाति तथा अन्य समुदाय के लोगों के जीवन यापन तथा दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए वन भूमि पर साग सब्जी, तेंदूपत्ता, सेरोई, सुखी लकड़ियां, मछली, लघु वन उपज के संग्रहण के साथ-साथ खेल का मैदान, शमशान, कब्रिस्तान, सरना अथवा पूजा स्थल इत्यादि के अति अनिवार्य आवश्यकता को विधिक मान्यता प्रदान करने हेतु झारखंड सरकार के द्वारा “अबुआ बीर अबुआ दिशोम” अभियान की शुरुआत पिछले वर्ष नवंबर 2023 में की गई थी। इसी अभियान के क्रम में पुनः वर्ष 2024 में पूरे झारखंड राज्य में वन पर परंपरागत रूप से निर्भर अनुसूचित जनजाति एवं अन्य समुदायों को उनके हक और अधिकार को मान्यता प्रदान करने के उद्देश्य से पूरे राज्य के सभी 24 जिलों में प्रथम चरण में अधिक से अधिक संख्या में सामुदायिक वन अधिकार पट्टा को वितरित करने का आदेश माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा दिया गया था।

वन अधिकार अधिनियम के तहत गढ़वा जिले में वर्ष 2009 से दिसंबर 2023 तक 1224 व्यक्तिगत पट्टा एवं 320 सामुदायिक वन अधिकार पट्टा का वितरण किया गया था, जिसका कुल रकवा 18286.21 एकड़ था। माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के आदेश के अनुपालन में केवल वर्तमान वर्ष 2024-25 में आज 9 अगस्त 2024 को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर कुल 51 सामुदायिक वन अधिकार पट्टा का वितरण किया गया है,  जिसका कुल रकवा 39,000 एकड़ से अधिक है। वनों पर परंपरागत रूप से आश्रित रहने वाले अनुसूचित जनजाति तथा अन्य समुदायों के लिए उनके वनअधिकार को मान्यता देने करने के लिए यह अभी तक का सबसे बड़ा कदम है, जिसमें गढ़वा जिले ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया है।

मौके पर उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, डीएफओ दक्षिणी, कल्याण पदाधिकारी सहित विभिन्न क्षेत्रों से आये लाभुक एवं कार्यालय कर्मी उपस्थित थे।

Related Posts

अब खेतों तक पहुंचेगी हाई-टेक तकनीक और सरकारी योजनाएं! गढ़वा DC ने ‘डिजिटल बिरसा कृषि रथों’ को दिखाई हरी झंडी; पंचायतों में चौपाल लगाकर किसानों को समृद्ध बनाने का महा-अभियान शुरू
Jharkhand

अब खेतों तक पहुंचेगी हाई-टेक तकनीक और सरकारी योजनाएं! गढ़वा DC ने ‘डिजिटल बिरसा कृषि रथों’ को दिखाई हरी झंडी; पंचायतों में चौपाल लगाकर किसानों को समृद्ध बनाने का महा-अभियान शुरू

June 28, 2026
गढ़वा के 3 लाख से अधिक नौनिहालों को मिला ‘जिंदगी का सुरक्षा कवच’! खुद DC पशुपति नाथ मिश्रा ने नवजात को अपने हाथों से पिलाई पोलियो की दो बूंद
Jharkhand

गढ़वा के 3 लाख से अधिक नौनिहालों को मिला ‘जिंदगी का सुरक्षा कवच’! खुद DC पशुपति नाथ मिश्रा ने नवजात को अपने हाथों से पिलाई पोलियो की दो बूंद

June 28, 2026
अब लाइसेंस के लिए नहीं काटने पड़ेंगे जिला मुख्यालय के चक्कर! गढ़वा के मेराल में उमड़ा जनसैलाब; DTO ने खुद ऑन-द-स्पॉट बांटे 100 लर्निंग लाइसेंस
Jharkhand

अब लाइसेंस के लिए नहीं काटने पड़ेंगे जिला मुख्यालय के चक्कर! गढ़वा के मेराल में उमड़ा जनसैलाब; DTO ने खुद ऑन-द-स्पॉट बांटे 100 लर्निंग लाइसेंस

June 28, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • अब खेतों तक पहुंचेगी हाई-टेक तकनीक और सरकारी योजनाएं! गढ़वा DC ने ‘डिजिटल बिरसा कृषि रथों’ को दिखाई हरी झंडी; पंचायतों में चौपाल लगाकर किसानों को समृद्ध बनाने का महा-अभियान शुरू
  • गढ़वा के 3 लाख से अधिक नौनिहालों को मिला ‘जिंदगी का सुरक्षा कवच’! खुद DC पशुपति नाथ मिश्रा ने नवजात को अपने हाथों से पिलाई पोलियो की दो बूंद
  • अब लाइसेंस के लिए नहीं काटने पड़ेंगे जिला मुख्यालय के चक्कर! गढ़वा के मेराल में उमड़ा जनसैलाब; DTO ने खुद ऑन-द-स्पॉट बांटे 100 लर्निंग लाइसेंस

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.