सीसीएल जवाहर नगर क्लब में अर्पिता महिला क्लब में सीसीएल के वाइफ ऑफिसर्स का सावन मिलन समारोह संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर कोल इंडिया के अध्यक्ष श्री पीएम प्रसाद की धर्मपत्नी विमला प्रसाद शामिल हुई। साथ ही में सीसीएल सीएमडी की धर्मपत्नी श्रीमती प्रीति सिंह एवं सभी डायरेक्टर्स की पत्नी, प्रोजेक्ट के सभी GM की पत्नी और सीसीएल के सभी ऑफीसरों की पत्नियों भी मौजूद रही। मुख्य अतिथि का श्रीमती प्रीति सिंह श्रीमती इंदु मिश्रा श्रीमती रीता मिश्रा श्रीमती शशि इहान श्रीमती किरण झा श्रीमती रूपा रानी ने गर्म जोशी से स्वागत किया।

प्रोग्राम के उपरांत सावन क्वीन के रूप में निर्मला सिंह का चयन हुआ जिन्हें चेयरमैन की पत्नी ने मुकुट पहनाकर और दुपट्टा देकर सम्मानित किया और उन्हें सावन क्वीन का खिताब दिया। द्वितीय स्थान में श्रीमती विभा कुजूर एवं तृतीय स्थान में श्रीमती इंदु कुमारी चुनी गई।

सावन मेला में श्रीमती प्रीति सिंह, श्रीमती रेणुका वर्मा, श्रीमती शोभा रेड्डी, श्रीमती रिंकी नंदा, श्रीमती अर्चना चौधरी, श्रीमती नंदिनी त्रिपाठी, श्रीमती निधि अग्रवाल और श्रीमती नीरजा कुमार एवं अन्य शामिल रही।










