Friday, February 27, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

रांची: नव पदस्थापित आरओ एवं एआरओ के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए नव पदस्थापित आरओ एवं एआरओ को प्रशिक्षण देने हेतु पांच दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

October 6, 2024
in Jharkhand, Top News
रांची: नव पदस्थापित आरओ एवं एआरओ के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
Share on FacebookShare on Twitter
  • नव पदस्थापित आरओ एवं एआरओ के लिए निर्वाचन सदन में पांच दिवसीय प्रशिक्षण सह प्रमाणन कार्यक्रम का प्रारंभ
  • राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों द्वारा चुनाव संबंधित विषयों पर दिया जा रहा प्रशिक्षण
  • 5 से 9 अक्टूबर तक पदाधिकारियों को दिया जाना है प्रशिक्षण।
  • मतदान प्रक्रिया में तेजी लाए जाने में निर्वाचन से जुड़े पदाधिकारियों की भूमिका अहम– के. रवि कुमार।

====================

रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को अधिक समय तक कतार में खड़ा न रहना पड़े इस उद्देश्य से मतदान प्रक्रिया में तेजी लाने का प्रयास करना है। इस हेतु वोटिंग कंपार्टमेंट के अंदर चेन सिस्टम के आधार पर मतदाताओं के मतदान प्रक्रिया को पूर्ण कराना है। उन्होंने कहा कि इस हेतु भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप सभी पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है, जिससे मतदान प्रक्रिया में तेजी लाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस बात का ध्यान रखना है कि कोई भी मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न होने पाए। इसके लिए आवश्यक समयपुर्व तैयारियां होनी चाहिए ताकि अनावश्यक रूप से मतदाताओं को क्यू में खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार नहीं करना पड़े। श्री कुमार नव पदस्थापित आरओ एवं एआरओ के लिए निर्वाचन सदन में आयोजित पांच दिवसीय, 5 से 9 अक्टूबर तक चलने वाले प्रशिक्षण सह प्रमाणन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

श्री कुमार ने कहा कि शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया में आरओ एवं एआरओ की अहम भूमिका होती है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उनके कर्तव्यों से संबंधित सभी बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। पदाधिकारी इन दिशा निर्देशों का गहन अध्यन करते हुए इनका अपने कर्तव्य क्षेत्र में अनुपालन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने मतदान केंद्रों की तैयारियों, केंद्रों पर उपस्थित व्यवस्था का निरीक्षण, वोटर स्लिप के ससमय सम्यक वितरण, बी एल ओ के स्तर पर की जाने वाली चुनाव पूर्व की तैयारियों आदि निर्वाचन से जुड़े विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसके साथ ही उन्होंने अपने संबोधन में निर्वाचन संबंधी अप्रत्याशित सामान्य गलतियों तथा उनके निराकरण के उपायों पर विस्तृत रूप से चर्चा की।

पांच दिवसीय प्रशिक्षण सत्र के दौरान राष्ट्रीय स्तर के मुख्य प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न सत्रों में पदाधिकारियों को निर्वाचन से संबंधित विषयों का क्रमवार प्रशिक्षण दिया जाना है। जिसमें उन्हें निर्वाचन संबंधी विषयों यथा उम्मीदवारों की योग्यता एवं अयोग्यता, चुनाव चिन्ह आबंटन, नामांकन संबंधित निर्देश, आपराधिक पूर्ववृत्त, ई रोल, वल्नरेबलिटी मैपिंग, ईवीएम एवं वीवीपैट का प्रशिक्षण, आदर्श आचार संहिता, व्यय प्रबंधन, स्वीप, पोलिंग पार्टी का व्यवस्थापन, पोस्टल बैलट, पेड न्यूज, एमसीएमसी, मतगणना आदि विषयों पर बिंदुवार प्रशिक्षण दिए जायेंगे।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य स्तरीय प्रशिक्षक श्रीमती गीता चौबे, एस एन जमील, श्री सुनील कुमार ने अपने संबंधित विषयों पर निर्धारित सत्रानुसार श्रव्य–दृश्य मध्यम के जरिए रेखांकित किया।

Related Posts

विधानसभा में रंगों की होली! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने खेली फूलों की होली – झारखंड विधायकों के साथ उमंग भरा होली मिलन
Jharkhand

विधानसभा में रंगों की होली! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने खेली फूलों की होली – झारखंड विधायकों के साथ उमंग भरा होली मिलन

February 27, 2026
खुशी का मौका बोहरा में! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने विधायक प्रदीप यादव के बेटे डॉ. ऋत्विज के विवाह में दी शुभकामनाएं – नवदंपति को आशीर्वाद, परिवार में उमंग का माहौल
Jharkhand

खुशी का मौका बोहरा में! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने विधायक प्रदीप यादव के बेटे डॉ. ऋत्विज के विवाह में दी शुभकामनाएं – नवदंपति को आशीर्वाद, परिवार में उमंग का माहौल

February 27, 2026
गढ़वा में धान खरीद घोटाला बेनकाब! पैक्स और FPO पर 25% कमीशन कटौती, अनुज्ञप्ति रद्द, 2 कर्मचारी निलंबित – उपायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Jharkhand

गढ़वा में धान खरीद घोटाला बेनकाब! पैक्स और FPO पर 25% कमीशन कटौती, अनुज्ञप्ति रद्द, 2 कर्मचारी निलंबित – उपायुक्त की बड़ी कार्रवाई

February 26, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • विधानसभा में रंगों की होली! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने खेली फूलों की होली – झारखंड विधायकों के साथ उमंग भरा होली मिलन
  • खुशी का मौका बोहरा में! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने विधायक प्रदीप यादव के बेटे डॉ. ऋत्विज के विवाह में दी शुभकामनाएं – नवदंपति को आशीर्वाद, परिवार में उमंग का माहौल
  • गढ़वा में धान खरीद घोटाला बेनकाब! पैक्स और FPO पर 25% कमीशन कटौती, अनुज्ञप्ति रद्द, 2 कर्मचारी निलंबित – उपायुक्त की बड़ी कार्रवाई

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.