Friday, February 27, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

एमजीएम अस्पताल का उद्घाटन: झारखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मानगो, जमशेदपुर में 500 बेड के नए अस्पताल का उद्घाटन किया, साथ ही साकची और कदमा में बहुउद्देशीय भवनों का भी शुभारंभ किया।

October 6, 2024
in Jharkhand, Top News
एमजीएम अस्पताल का उद्घाटन: झारखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम
Share on FacebookShare on Twitter

बाबा तिलका मांझी मैदान, मानगो, जमशेदपुर में आयोजित एमजीएम अस्पताल डिमना, मानगो के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन एवं ओपीडी का शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन।
=========================
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने साकची डी. एम. एम पुस्तकालय-सह-बहुउद्देशीय भवन तथा कदमा में बहुउद्देशीय कान्वेंशन सेंटर का भी किया ऑनलाइन उद्घाटन किया।
=========================
★ रोटी, कपड़ा, मकान और रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में हुए सकारात्मक कार्य

★ केंद्र सरकार 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपए उपलब्ध कराए तो महिलाओं के खातों में भेजेंगे 3 लाख रुपए

★ कोरोना संक्रमण काल में झारखंड ने पूरे देश को उपलब्ध कराया मेडिकल ऑक्सीजन

★ जमशेदपुर में भी नया मेडिकल कॉलेज अस्पताल बनेगा

— श्री हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री
=========================
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आज कोल्हान, पूर्वी सिंहभूम क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक दिन है। इस क्षेत्र के आम जनमानस को बेहतर स्वस्थ्य चिकित्सा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 500 बेड का एक भव्य अस्पताल हमारी सरकार समर्पित कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्षों से टाटा शहर में अवस्थित अस्पताल जनता की सेवा में था, वर्षों पुराना होने की वजह से उसकी स्थिति जर्जर होती जा रही थी। ऐसे में राज्य सरकार के निर्णय के अनुरूप एक नया मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल आज से कोल्हान की जनता की सेवा में रहेगा। उक्त बातें मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज बाबा तिलका मांझी मैदान, मानगो, जमशेदपुर में आयोजित एमजीएम अस्पताल डिमना, मानगो के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन एवं ओपीडी का शुभारंभ कार्यक्रम में अपने सम्बोधन में कही।

कोरोना संक्रमण काल में झारखंड ने पूरे देश को उपलब्ध कराया मेडिकल ऑक्सीजन

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आप सभी को याद होगा कि जब राज्य में मेरे नेतृत्व में यहां के आदिवासी-मूलवासियों की अपनी सरकार का गठन 2019 में हुआ था उस समय सरकार के गठन के चंद दिनों बाद ही वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण ने पूरी दुनिया को अपने चपेट में ले लिया। अचानक केंद्र सरकार का आदेश के अनुसार लॉकडाउन का आदेश हुआ और वह ऐसा आदेश था, जिससे पूरा भारत देश जहां का तहां खड़ा रह गया। पूरा देश रुक सा गया। सभी लोग अपने-अपने घरों में बंद रहने के लिए मजबूर हो गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमसभी को यह गर्व होना चाहिए कि देश के लोगों को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित करने का काम झारखण्ड ने किया। पूरे देश में मेडिकल ऑक्सीजन सप्लाई करने में झारखण्ड नंबर 1 रहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकट परिस्थिति के समय हमारी सरकार ने ऑक्सीजन सप्लाई कर पूरे देश के लोगों की जान बचाने का काम करती रही।

रोटी, कपड़ा, मकान और रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में हुए सकारात्मक कार्य

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार शुरुआती दिनों से ही यहां के लोगों को रोटी, कपड़ा और मकान उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयासरत रही। मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़ी संख्या में झारखंड के लोग दूसरे राज्यों में रोजगार के लिए जाते हैं, इसलिए हमारी सरकार ने कानून बनाया कि यहां जो उद्योग लगेंगे उसमें 75% स्थानीय युवाओं को नियोजित करना होगा। इस कानून का लाभ यहां के नौजवानों को मिला भी। आजकल निजी क्षेत्र में हमारे युवक-युवतियों को रोजगार का अवसर प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने राज्य की महिलाओं को सम्मान देने का काम कर दिखाया है। “झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” के तहत महिलाओं के खाते में आर्थिक सहयोग जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने मंईयां सम्मान योजना के तहत दो किस्त का हस्तांतरण कर दिया है। अब जल्द ही तीसरी किस्त दुर्गा पूजा में जाएगा, ताकि आपका त्योहार खुशी पूर्वक मनायी जा सके।

केंद्र सरकार 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपए उपलब्ध कराए तो महिलाओं के खातों में भेजेंगे 3 लाख रुपए

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि केंद्र सरकार की कोयला कंपनियों पास झारखंड का 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपया बकाया है। अगर यह पैसा केंद्र सरकार झारखंड को उपलब्ध करा दे तो राज्य सरकार इस स्थिति में होगी कि हर महिला के खाते में तीन-तीन लाख रुपया भेज सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जमशेदपुर में भी नया मेडिकल कॉलेज अस्पताल बनाने का निर्णय लिया गया है, जल्द इसकी आधारशिला रखी जाएगी। आपकी सरकार लगातार स्वास्थ्य के क्षेत्र में व्यवस्थाओं को मजबूत करने के प्रयास में जुटी है। जमशेदपुर के मानगो और पारीडीह में भी फ्लाईओवर का काम चल रहा है। बहुत जल्द इसमें वाहनों का परिचालन जमशेदपुरवासी शुरू कर सके, इसका प्रयास किया जा रहा है।

राज्यवासियों को कई महत्वाकांक्षी योजनाओं का मिल रहा लाभ

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि गरीब, किसान, मजदूर सहित सभी वर्ग-समुदाय के लोगों को राज्य सरकार द्वारा अलग-अलग योजनाओं के माध्यम से लाभ प्रदान किया जा रहा है। किसानों का 2 लाख रुपए तक का ऋण माफ किया गया। गरीब बिजली उपभोक्ताओं का 200 यूनिट तक का बकाया बिजली बिल माफ किया गया साथ ही 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त कर दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने राज्य में सर्वजन पेंशन योजना लागू करने का कार्य किया। यह योजना इतनी प्रभावकारी रही कि वर्तमान समय में सामाजिक सुरक्षा के अंतर्गत पात्र सभी लोगों को पेंशन उपलब्ध कराया जा रहा है।

मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं की समस्याओं का होगा यथोचित समाधान

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस एमजीएम मेडिकल कॉलेज में पढ़ रहे छात्रों ने अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन दिए हैं। मैं आप सभी छात्रों से कहना चाहूंगा कि यह बात हमारे कानों तक आज पहुंची है। आप आश्वस्त रहें, एक माह के अंदर आपकी समस्या का समाधान होना प्रारंभ हो जाएगा। बेफिक्र होकर अपने कार्य को अंजाम देते रहें। आप जनता की सेवा में लगें, अच्छे चिकित्सक बनें। आपकी समस्या का समाधान राज्य सरकार करेगी।

एमजीएम मेडिकल अस्पताल के नवनिर्मित भवन का विवरण..

★ 30 एकड़ भूमि क्षेत्र में फैले इस अभिनव निर्माण का शुभारम्भ अक्टूबर 2020 में लार्सन एण्ड टूब्रो इलेक्ट्रिक कम्पनी के द्वारा किया गया था।

★ 376 करोड़ की लागत से तैयार इस महत्वाकांक्षी परियोजना में जहाँ चिकित्सा सुविधाओं के लिए 7 तल्लों का एक मुख्य भवन बनाया गया है, जिसमें कुल तीन ब्लॉक हैं।

★ प्रशासनिक कर्मियों के लिए भवनों का समूह परिसर में ही बना है। 30 एकड़ में से कुल दस लाख वर्गफीट में निर्माण कार्य कराया गया है, जिसमें सात लाख वर्गफीट में चिकित्सा सेवा सम्बन्धी भवन बनाये गये हैं।

★ लगभग 140 नर्सिंग स्टाफ के रहने हेतु एक अलग भवन का निर्माण किया गया है। पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था एवं सभी अन्य सुविधाओं से परिसर को भलि-भांति सजाया गया है।

★ मुख्य चिकित्सा भवन के ब्लॉक-1 में श्वसन समस्याओं, चर्म रोग, गहन चिकित्सा ईकाई, डायलिसिस, शल्य चिकित्सा, औषधिय चिकित्सा, बच्चे तथा बच्चियों के लिए अलग अलग शिशु वार्ड तथा वाह्य चिकित्सा सेवाओं की सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।

★ वहीं इस ब्लॉक में पार्किंग, अग्निशमन नियंत्रण कक्ष, सुरक्षा सेवाएँ तथा सीसीटीवी कक्ष बनाया गया है।

★ ब्लॉक 1-2 में मुख्य रूप से ऑपरेशन थिएटर, निचला तल्ले में व्याख्यान कक्ष एवं हर प्रकार की जाँच सुविधाएँ, ब्लड बैंक, लेकर रूम तथा ऑपरेशन के पश्चात् की सेवाओं को उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गयी है।

★ ब्लॉक-3 में मानसिक स्वास्थ्य, नाक-कान-गला, नेत्र, बर्न वार्ड, गायनो, ऑर्थोपेडिक्स आदि के साथ-साथ रेडियोलॉजी, वाह्य हड्डी रोग सेवा, दन्त चिकित्सा सेवा, एक्स रे आदि की अत्याधुनिक सुविधाओं से लैश संरचनाएँ तैयार की गयी है।

इस अवसर पर मंत्री श्री बन्ना गुप्ता, मंत्री श्री रामदास सोरेन, विधायक श्री मंगल कालिंदी, विधायक श्री समीर कुमार मोहन्ती, विधायक श्री संजीव सरदार, विधायक श्रीमती सविता महतो, अध्यक्ष, अल्पसंख्यक आयोग श्री हिदायतुल्लाह खान, उपाध्यक्ष, गौ -सेवा आयोग श्री राजू गिरी, जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष, श्री मोहन कर्मकार के अलावा पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक समेत जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद रहे।

Related Posts

विधानसभा में रंगों की होली! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने खेली फूलों की होली – झारखंड विधायकों के साथ उमंग भरा होली मिलन
Jharkhand

विधानसभा में रंगों की होली! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने खेली फूलों की होली – झारखंड विधायकों के साथ उमंग भरा होली मिलन

February 27, 2026
खुशी का मौका बोहरा में! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने विधायक प्रदीप यादव के बेटे डॉ. ऋत्विज के विवाह में दी शुभकामनाएं – नवदंपति को आशीर्वाद, परिवार में उमंग का माहौल
Jharkhand

खुशी का मौका बोहरा में! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने विधायक प्रदीप यादव के बेटे डॉ. ऋत्विज के विवाह में दी शुभकामनाएं – नवदंपति को आशीर्वाद, परिवार में उमंग का माहौल

February 27, 2026
गढ़वा में धान खरीद घोटाला बेनकाब! पैक्स और FPO पर 25% कमीशन कटौती, अनुज्ञप्ति रद्द, 2 कर्मचारी निलंबित – उपायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Jharkhand

गढ़वा में धान खरीद घोटाला बेनकाब! पैक्स और FPO पर 25% कमीशन कटौती, अनुज्ञप्ति रद्द, 2 कर्मचारी निलंबित – उपायुक्त की बड़ी कार्रवाई

February 26, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • विधानसभा में रंगों की होली! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने खेली फूलों की होली – झारखंड विधायकों के साथ उमंग भरा होली मिलन
  • खुशी का मौका बोहरा में! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने विधायक प्रदीप यादव के बेटे डॉ. ऋत्विज के विवाह में दी शुभकामनाएं – नवदंपति को आशीर्वाद, परिवार में उमंग का माहौल
  • गढ़वा में धान खरीद घोटाला बेनकाब! पैक्स और FPO पर 25% कमीशन कटौती, अनुज्ञप्ति रद्द, 2 कर्मचारी निलंबित – उपायुक्त की बड़ी कार्रवाई

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.