Friday, February 27, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा: मुख्यमंत्री ऊर्जा खुशहाली योजना: 200 यूनिट तक बिजली बिल माफी से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

झारखंड सरकार ने 38 लाख से अधिक घरेलू उपभोक्ताओं के 3565 करोड़ रुपये के बिजली बिल माफ किए

October 7, 2024
in Jharkhand, Top News
गढ़वा: मुख्यमंत्री ऊर्जा खुशहाली योजना: 200 यूनिट तक बिजली बिल माफी से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
Share on FacebookShare on Twitter

● माननीय मंत्री पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तथा पर्यटन कला, संस्कृति एवं खेल-कूद युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री ऊर्जा खुशहाली योजना के तहत शिविर का आयोजन

● मुख्यमंत्री ऊर्जा खुशहाली योजना के तहत उपभोक्ताओं के 200 यूनिट तक की बिजली बिल की गई माफ, उपभोक्ताओं को मिली राहत

झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के तत्वावधान में मुख्यमंत्री ऊर्जा खुशहाली योजना अंतर्गत विद्युत विपत्र माफी के लाभुकों को प्रमाण पत्र वितरण करने हेतु आज शिविर का आयोजन समाहरणालय के सभाकक्ष में किया गया। बतातें चले कि झारखण्ड सरकार द्वारा मुख्यमंत्री उर्जा खुशहाली योजना के अंतर्गत झारखण्ड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के घरेलु उपभोक्ताओं, जिनका उर्जा खपत 200 युनिट प्रतिमाह (पुरे वर्ष में 2400 यूनिट) रहा है, झारखण्ड सरकार के द्वारा माह अगस्त 2024 तक के बकाया बिजली बिल (पिछले बकाया एरिअर सहित) माफ़ कर दिया गया है। इस योजना के अंतर्गत गढ़वा जिला के 1 लाख 82 हजार 929 घरेलु उपभोक्ताओं के 90 करोड़ 39 लाख 86 हजार रूपये के बकाया राशि माफ़ किया गया है। इस तरह से पुरे झारखण्ड राज्य के 24 जिलों के 38 लाख 46 हजार 26 घरेलु उपभोक्ताओं के 3565 करोड़ 94 लाख 86 हजार 733 रूपये के बकाया राशि माफ़ किया गया है।

मौके पर उपस्थित माननीय मंत्री पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तथा पर्यटन, कला, संस्कृति एवं खेल-कूद युवा कार्य विभाग मिथिलेश कुमार ठाकुर द्वारा बताया गया कि राज्य सरकार द्वारा झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के वैसे उपभोक्ताओं, जिनका ऊर्जा खपत प्रतिमाह 200 यूनिट तक है, का बिजली बिल पूर्व बकाया समेत माफ कर दिया गया है, जिसके चलते भारी संख्या में उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करने से मुक्ति मिली है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस कल्याणकारी योजना के तहत 200 यूनिट तक खपत करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को जहां राहत मिली है, वहीं 200 से 400 यूनिट तक ऊर्जा खपत करने वाले उपभोक्ताओं के लिए भी सब्सिडी देने का प्रावधान किया गया है। मौके पर माननीय मंत्री श्री ठाकुर द्वारा सांकेतिक रूप से शिविर में ही उपभोक्ताओं को विद्युत विपत्र माफी से संबंधित प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा ऐसी जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की जा रही है, जिससे गरीब, असहाय, जरूरतमंद एवं अंतिम पंक्ति के लोगों को फायदा मिल सके। इस बिजली बिल माफी योजना से लोगों को बड़ी राहत मिली है। राज्य सरकार की तरफ से 1400 करोड रुपए का प्रावधान किया गया है, जिससे बहुत जल्दी सभी गांव टोला में पूरी तरह से विद्युतीकरण का कार्य किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ऊर्जा खुशहाली योजना के तहत सांकेतिक रूप से माननीय मंत्री श्री ठाकुर द्वारा उपभोक्ताओं के बीच प्रमाण पत्र वितरण किए गए, जिसमें सूदन राम, जाकिर अंसारी, बृजमोहन प्रजापति, जितन दुबे, इनामुल अंसारी आदि के नाम शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जिन उपभोक्ताओं को शिविर में प्रमाण पत्र नहीं मिल सका हैं, उन्हें जल्द ही कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल गढ़वा द्वारा प्रमाण पत्र वितरित कर दिए जाएंगे।

उक्त मौके पर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडे, उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी नीरज कुमार, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल गढ़वा समेत जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारी एवं काफी संख्या में उपभोक्तागण उपस्थित थें।

Related Posts

विधानसभा में रंगों की होली! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने खेली फूलों की होली – झारखंड विधायकों के साथ उमंग भरा होली मिलन
Jharkhand

विधानसभा में रंगों की होली! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने खेली फूलों की होली – झारखंड विधायकों के साथ उमंग भरा होली मिलन

February 27, 2026
खुशी का मौका बोहरा में! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने विधायक प्रदीप यादव के बेटे डॉ. ऋत्विज के विवाह में दी शुभकामनाएं – नवदंपति को आशीर्वाद, परिवार में उमंग का माहौल
Jharkhand

खुशी का मौका बोहरा में! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने विधायक प्रदीप यादव के बेटे डॉ. ऋत्विज के विवाह में दी शुभकामनाएं – नवदंपति को आशीर्वाद, परिवार में उमंग का माहौल

February 27, 2026
गढ़वा में धान खरीद घोटाला बेनकाब! पैक्स और FPO पर 25% कमीशन कटौती, अनुज्ञप्ति रद्द, 2 कर्मचारी निलंबित – उपायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Jharkhand

गढ़वा में धान खरीद घोटाला बेनकाब! पैक्स और FPO पर 25% कमीशन कटौती, अनुज्ञप्ति रद्द, 2 कर्मचारी निलंबित – उपायुक्त की बड़ी कार्रवाई

February 26, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • विधानसभा में रंगों की होली! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने खेली फूलों की होली – झारखंड विधायकों के साथ उमंग भरा होली मिलन
  • खुशी का मौका बोहरा में! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने विधायक प्रदीप यादव के बेटे डॉ. ऋत्विज के विवाह में दी शुभकामनाएं – नवदंपति को आशीर्वाद, परिवार में उमंग का माहौल
  • गढ़वा में धान खरीद घोटाला बेनकाब! पैक्स और FPO पर 25% कमीशन कटौती, अनुज्ञप्ति रद्द, 2 कर्मचारी निलंबित – उपायुक्त की बड़ी कार्रवाई

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.