Friday, February 27, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में स्वीप कोषांग की बैठक: मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए योजनाबद्ध प्रयास

विधानसभा आम चुनाव 2024 के लिए मतदाता जागरूकता अभियान में जिले के विभिन्न विभागों का सहयोग लिया जाएगा

October 18, 2024
in Jharkhand, Top News
गढ़वा में स्वीप कोषांग की बैठक: मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए योजनाबद्ध प्रयास
Share on FacebookShare on Twitter

● स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी द्वारा आयोजित बैठक सम्पन्न

● योजनाबद्ध तरीके से कैलेंडर बनाकर कार्य करने की जरूरत

● स्वीप के तहत किये जाने वाले विभिन्न गतिविधियों से बढ़ेगी मतदान प्रतिशत

विधानसभा आम चुनाव 2024 के निमित्त स्वीप कोषांग के कार्यों से संबंधित समीक्षात्मक बैठक का आयोजन नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग गढ़वा प्रवेश कुशवाहा की अध्यक्षता में की गई, जिसमें प्रखंड स्तर एवं विभिन्न विभागीय स्तर पर स्वीप नोडल पदाधिकारी नामित करने की बात कही गई। नोडल पदाधिकारी द्वारा स्वीप कोषांग के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ बैठक करते हुए योजना बनाकर कार्य करने की बात कही गई। बृहद स्वीप कार्यक्रमों को धरातल पर उतारने के लिए जिले में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय (सरकारी एवं गैर सरकारी), उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग, महिला विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, श्रम विभाग, कृषि मत्स्य एवं पशुपालन विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, पंचायती राज विभाग, ग्रामीण विकास विभाग पर्यटन विभाग, बैंकिंग सेक्टर आदि के जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक करने एवं इन विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मियों का वोटर रजिस्ट्रेशन, पोलिंग पार्टिसिपेशन एंड एथिकल वोटिंग से संबंधित गतिविधियां कार्य योजना एवं कैलेंडर बनाकर संचालित किए जाने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि स्वीप के तहत विभिन्न गतिविधियों को आयोजित करने एवं मतदान के प्रति व्यापक प्रचार प्रसार एवं जनजागरूकता फैलाने से मतदाता जागरूकता में वृद्धि आएगी तथा वोटिंग परसेंटेज में भी वृद्धि होगी। मतदाता जागरूकता के लिए सोशल मीडिया का व्यापक रूप से उपयोग किए जाने की बात कही गई। इस क्रम में सीईओ व्हाट्सएप चैनल को सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों के द्वारा सब्सक्राइब करने की बात कही गई। साथ ही विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे कि फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब आदि में स्वीप के तहत किया गया गतिविधियों को साझा करने की बात कही गई ताकि मतदान प्रतिशत बढ़ाया जा सके एवं आमजनों में मतदान की महत्ता की व्यापक जागरूकता बढ़ सके।

उक्त बैठक में जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी समेत अन्य संबंधितों ने भाग लिया।

Related Posts

खुशी का मौका बोहरा में! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने विधायक प्रदीप यादव के बेटे डॉ. ऋत्विज के विवाह में दी शुभकामनाएं – नवदंपति को आशीर्वाद, परिवार में उमंग का माहौल
Jharkhand

खुशी का मौका बोहरा में! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने विधायक प्रदीप यादव के बेटे डॉ. ऋत्विज के विवाह में दी शुभकामनाएं – नवदंपति को आशीर्वाद, परिवार में उमंग का माहौल

February 27, 2026
गढ़वा में धान खरीद घोटाला बेनकाब! पैक्स और FPO पर 25% कमीशन कटौती, अनुज्ञप्ति रद्द, 2 कर्मचारी निलंबित – उपायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Jharkhand

गढ़वा में धान खरीद घोटाला बेनकाब! पैक्स और FPO पर 25% कमीशन कटौती, अनुज्ञप्ति रद्द, 2 कर्मचारी निलंबित – उपायुक्त की बड़ी कार्रवाई

February 26, 2026
गढ़वा में कल होगी मतगणना का महासंग्राम! 33 टेबलों पर गिने जाएंगे वोट – उपायुक्त ने किया मतगणना स्थल का जायजा, निष्पक्षता और पारदर्शिता पर सख्ती
Jharkhand

गढ़वा में कल होगी मतगणना का महासंग्राम! 33 टेबलों पर गिने जाएंगे वोट – उपायुक्त ने किया मतगणना स्थल का जायजा, निष्पक्षता और पारदर्शिता पर सख्ती

February 26, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • खुशी का मौका बोहरा में! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने विधायक प्रदीप यादव के बेटे डॉ. ऋत्विज के विवाह में दी शुभकामनाएं – नवदंपति को आशीर्वाद, परिवार में उमंग का माहौल
  • गढ़वा में धान खरीद घोटाला बेनकाब! पैक्स और FPO पर 25% कमीशन कटौती, अनुज्ञप्ति रद्द, 2 कर्मचारी निलंबित – उपायुक्त की बड़ी कार्रवाई
  • गढ़वा में कल होगी मतगणना का महासंग्राम! 33 टेबलों पर गिने जाएंगे वोट – उपायुक्त ने किया मतगणना स्थल का जायजा, निष्पक्षता और पारदर्शिता पर सख्ती

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.