Friday, February 27, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

रांची: विधानसभा निर्वाचन 2024 के लिए मतदाताओं को प्रेरित करने हेतु स्वीप कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने स्वीप समिति की बैठक में दिए निर्देश

October 22, 2024
in Jharkhand, Top News
रांची: विधानसभा निर्वाचन 2024 के लिए मतदाताओं को प्रेरित करने हेतु स्वीप कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
Share on FacebookShare on Twitter
  • मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने की निर्वाचन सदन में स्वीप समिति की बैठक
  • स्वीप के कार्यों में गति लाने पर हुई चर्चा
  • मतदान कार्य के लिए वॉलिंटियर को चयनित कर उनकी कराई जाएगी ट्रेनिंग
  • मीडिया एवं सोशल मीडिया के सभी संसाधनों का इस्तेमाल करते हुए मतदाताओं को मतदान के लिए करें प्रेरित

==================

रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने कहा है कि विधानसभा निर्वाचन 2024 में मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए स्वीप के कार्यों में तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क के सभी साधनों यथा पोस्टर, बैनर, प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, सोशल मीडिया, नुक्कड़ नाटक, प्रचार वाहन आदि का इस्तेमाल करते हुए मतदाताओं के बीच जागरूकता फैलाने का कार्य करें। वह सोमवार को निर्वाचन सदन में स्वीप समिति के सभी सदस्यों के साथ आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे।

श्री कुमार ने कहा कि स्कूली शिक्षा विभाग द्वारा मतदान के कार्य में लगने वाले वॉलिंटियर को चयनित कर मुख्यालय द्वारा उनकी ट्रेनिंग के लिए तैयार सामग्री से उनकी ट्रेनिंग भी पूरी कर लें। उन्होंने कहा कि वॉलिंटियर के रूप में काम करने वाले स्कूली बच्चों को ससमय सर्टिफिकेट एवं आईडी कार्ड उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों में सुनिश्चित न्यूनतम सुविधा उपलब्ध कराते हुए इसका प्रचार भी करें, जिससे आम लोगों के बीच मतदान केंद्र के प्रति कोई भ्रांति न उत्पन्न हो।

इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा, कल्याण विभाग के सचिव श्री कृपानंद झा, शिक्षा विभाग के राज्य परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन, महिला एवं बाल विकास विभाग के विशेष सचिव श्री अभय नन्दन अंबष्ट, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के विशेष सचिव श्री राजीव लोचन बक्शी सहित निदेशक कला एवं संस्कृति, पीआईबी, प्रेस क्लब, दूरदर्शन, आकाशवाणी, नेहरू कला केंद्र के प्रतिनिधि एवं मुख्य निर्वाचन कार्यालय के स्वीप से जुड़े वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts

गढ़वा में धान खरीद घोटाला बेनकाब! पैक्स और FPO पर 25% कमीशन कटौती, अनुज्ञप्ति रद्द, 2 कर्मचारी निलंबित – उपायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Jharkhand

गढ़वा में धान खरीद घोटाला बेनकाब! पैक्स और FPO पर 25% कमीशन कटौती, अनुज्ञप्ति रद्द, 2 कर्मचारी निलंबित – उपायुक्त की बड़ी कार्रवाई

February 26, 2026
गढ़वा में कल होगी मतगणना का महासंग्राम! 33 टेबलों पर गिने जाएंगे वोट – उपायुक्त ने किया मतगणना स्थल का जायजा, निष्पक्षता और पारदर्शिता पर सख्ती
Jharkhand

गढ़वा में कल होगी मतगणना का महासंग्राम! 33 टेबलों पर गिने जाएंगे वोट – उपायुक्त ने किया मतगणना स्थल का जायजा, निष्पक्षता और पारदर्शिता पर सख्ती

February 26, 2026
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरायकेला पहुंचे, पूर्व CM चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन के निधन पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि – परिवार को ढांढस बंधाया
Jharkhand

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरायकेला पहुंचे, पूर्व CM चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन के निधन पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि – परिवार को ढांढस बंधाया

February 26, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में धान खरीद घोटाला बेनकाब! पैक्स और FPO पर 25% कमीशन कटौती, अनुज्ञप्ति रद्द, 2 कर्मचारी निलंबित – उपायुक्त की बड़ी कार्रवाई
  • गढ़वा में कल होगी मतगणना का महासंग्राम! 33 टेबलों पर गिने जाएंगे वोट – उपायुक्त ने किया मतगणना स्थल का जायजा, निष्पक्षता और पारदर्शिता पर सख्ती
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरायकेला पहुंचे, पूर्व CM चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन के निधन पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि – परिवार को ढांढस बंधाया

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.