Monday, April 13, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

हेमंत सोरेन की उम्र विवाद पर कलपना सोरेन का बयान, “बीजेपी हेमंत सोरेन से डरती है”

कलपना सोरेन का बयान: "हेमंत सोरेन की उम्र विवाद पर बीजेपी का कोई ठोस मुद्दा नहीं"

November 2, 2024
in Jharkhand, Top News
Share on FacebookShare on Twitter

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उम्र को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। इस विवाद के बीच उनकी पत्नी और पार्टी विधायक कलपना सोरेन ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या उम्र इतनी बड़ी समस्या बन गई है? उन्होंने कहा कि बीजेपी हेमंत सोरेन से डरती है और उनके खिलाफ कोई मुद्दा नहीं मिल रहा है, इसलिए वे इस ‘उम्र विवाद’ को उछाल रहे हैं। कलपना सोरेन ने कहा कि हेमंत सोरेन को जेल भेजने के बाद से ही बीजेपी उनसे डरती है और अब जब वे बाहर आ गए हैं, तो बीजेपी और भी ज्यादा डर गई है ।

बीजेपी ने हेमंत सोरेन की उम्र को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। बीजेपी का आरोप है कि हेमंत सोरेन ने 2019 के चुनावी हलफनामे में अपनी उम्र 42 वर्ष बताई थी, जबकि 2024 के हलफनामे में उन्होंने अपनी उम्र 49 वर्ष बताई है। इस विवाद को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने बीजेपी के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। JMM के प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा कि सभी दस्तावेज सार्वजनिक हैं और बीजेपी के पास उठाने के लिए कोई मुद्दा नहीं है ।

इस विवाद के बीच झारखंड के मुख्य चुनाव अधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि इस मामले में अभी तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं आई है। उन्होंने कहा कि अगर कोई शिकायत आती है, तो उसे कानूनी प्रक्रिया के तहत निपटाया जाएगा। वहीं, कांग्रेस ने इस मुद्दे पर सतर्क रुख अपनाते हुए कहा कि इस मामले की जांच की जानी चाहिए। झारखंड में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यह विवाद और भी गंभीर हो गया है, और सभी दल इस मुद्दे पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं 

Related Posts

हर शनिवार को थाना दिवस! पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गढ़वा में जमीन विवादों का तेज निपटारा, आमजन से अपील – थाने पहुंचकर लें समाधान
Jharkhand

हर शनिवार को थाना दिवस! पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गढ़वा में जमीन विवादों का तेज निपटारा, आमजन से अपील – थाने पहुंचकर लें समाधान

April 12, 2026
वीर शहीद सिदो-कान्हू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने मोरहाबादी स्थित प्रतिमा पर अर्पित किया माल्यार्पण
Jharkhand

वीर शहीद सिदो-कान्हू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने मोरहाबादी स्थित प्रतिमा पर अर्पित किया माल्यार्पण

April 11, 2026
गढ़वा में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक: आंगनबाड़ी केंद्रों, पोषण, PM-JANMAN और महिलाओं-बच्चों की योजनाओं पर विशेष फोकस
Jharkhand

गढ़वा में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक: आंगनबाड़ी केंद्रों, पोषण, PM-JANMAN और महिलाओं-बच्चों की योजनाओं पर विशेष फोकस

April 11, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • हर शनिवार को थाना दिवस! पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गढ़वा में जमीन विवादों का तेज निपटारा, आमजन से अपील – थाने पहुंचकर लें समाधान
  • वीर शहीद सिदो-कान्हू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने मोरहाबादी स्थित प्रतिमा पर अर्पित किया माल्यार्पण
  • गढ़वा में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक: आंगनबाड़ी केंद्रों, पोषण, PM-JANMAN और महिलाओं-बच्चों की योजनाओं पर विशेष फोकस

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.