Friday, February 27, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा विधानसभा अंतर्गत 2 दिन में 50 लोगों ने किया घर से मतदान

मतदान कर उत्साहित दिखे बुजुर्ग मतदाता

November 5, 2024
in Jharkhand, Top News
गढ़वा विधानसभा अंतर्गत 2 दिन में 50 लोगों ने किया घर से मतदान
Share on FacebookShare on Twitter

3 नवंबर 2024 से शुरू हुए होम वोटिंग अभियान के क्रम में आज तक दो दिनों में गढ़वा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 50  मतदाताओं ने अपने घर से मतदान किया। होम वोटिंग करने वाले इन मतदाताओं में 85 साल से अधिक के बुजुर्ग तथा 40% बेंचमार्क से अधिक के दिव्यांग मतदाता शामिल हैं।


80 गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि अभी तक इन 50 होम वोटिंग करने वालों में 35 बुजुर्ग तथा 15 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं।

क्या है होम वोटिंग की प्रक्रिया

होम वोटिंग के लिए इच्छुक उक्त दोनों कोटि के लोग प्रपत्र 12डी में अपने बीएलओ को आवेदन करते हैं कि वे घर से मतदान करना चाहते हैं। इस प्रकार होम वोटिंग के इच्छुक और पात्र लोगों के घर पोलिंग टीमें जाकर उनका मतदान करवाती हैं। इस बार पूरे गढ़वा विधानसभा में 6 होम वोटिंग टीम में तैयार की गई हैं। जो घर-घर जाकर होम वोटिंग कर रही हैं।


होम वोटिंग टीम में पोलिंग ऑफीसर वन, पोलिंग ऑफिसर टू, माइक्रो आब्जर्वर, वीडियोग्राफर, पुलिस सुरक्षा के जवान और एक वाहन चालक शामिल होते हैं। सर्वप्रथम ये लोग होम वोटिंग चुनने वाले मतदाताओं के घर जाते हैं, उनसे अपना परिचय देते हुए बताते हैं कि वे भारत निर्वाचन आयोग का प्रतिनिधित्व करते हुए उनके घर उनका मतदान करवाने आए हैं। पूरी प्रक्रिया समझाने के उपरांत अस्थाई वोटिंग कंपार्टमेंट बनाते हुये व उनके मतदान की पूरी गोपनीयता का सम्मान करते हुए मतदान करवाया जाता है। मतदान के उपरांत बाएं हाथ की तर्जनी उंगली में वैसे ही नीली स्याही(अमीट स्याही) लगाई जाती है, जैसे कि वास्तविक मतदान के समय मतदान केंद्र पर लगायी जाती है।

एसडीओ ने किया होम वोटिंग का निरीक्षण

सोमवार को होम वोटिंग प्रक्रिया का निरीक्षण करने निर्वाची पदाधिकारी संजय कुमार सहिजना के 91 वर्षीय मतदाता रामविलास प्रसाद के घर पहुंचे थे, इस दौरान वयोवृद्ध मतदाता श्री रामविलास प्रसाद काफी खुश नजर आ रहे थे उन्होंने चुनाव आयोग की इस पहल का दिल से धन्यवाद देते हुए कहा कि अब वैसे लोग भी मत का प्रयोग कर सकेंगे, जो पहले उम्र या दिव्यांगता के चलते मतदान केंद्र नहीं पहुंच पा रहे थे।

Related Posts

गढ़वा में धान खरीद घोटाला बेनकाब! पैक्स और FPO पर 25% कमीशन कटौती, अनुज्ञप्ति रद्द, 2 कर्मचारी निलंबित – उपायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Jharkhand

गढ़वा में धान खरीद घोटाला बेनकाब! पैक्स और FPO पर 25% कमीशन कटौती, अनुज्ञप्ति रद्द, 2 कर्मचारी निलंबित – उपायुक्त की बड़ी कार्रवाई

February 26, 2026
गढ़वा में कल होगी मतगणना का महासंग्राम! 33 टेबलों पर गिने जाएंगे वोट – उपायुक्त ने किया मतगणना स्थल का जायजा, निष्पक्षता और पारदर्शिता पर सख्ती
Jharkhand

गढ़वा में कल होगी मतगणना का महासंग्राम! 33 टेबलों पर गिने जाएंगे वोट – उपायुक्त ने किया मतगणना स्थल का जायजा, निष्पक्षता और पारदर्शिता पर सख्ती

February 26, 2026
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरायकेला पहुंचे, पूर्व CM चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन के निधन पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि – परिवार को ढांढस बंधाया
Jharkhand

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरायकेला पहुंचे, पूर्व CM चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन के निधन पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि – परिवार को ढांढस बंधाया

February 26, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में धान खरीद घोटाला बेनकाब! पैक्स और FPO पर 25% कमीशन कटौती, अनुज्ञप्ति रद्द, 2 कर्मचारी निलंबित – उपायुक्त की बड़ी कार्रवाई
  • गढ़वा में कल होगी मतगणना का महासंग्राम! 33 टेबलों पर गिने जाएंगे वोट – उपायुक्त ने किया मतगणना स्थल का जायजा, निष्पक्षता और पारदर्शिता पर सख्ती
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरायकेला पहुंचे, पूर्व CM चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन के निधन पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि – परिवार को ढांढस बंधाया

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.