Saturday, May 2, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

विधानसभा चुनाव 2024: गढ़वा और भवनाथपुर में तैयारियों का जायजा

जिला निर्वाचन पदाधिकारी शेखर जमुआर ने रिसीविंग सेंटर और मतगणना हॉल की तैयारियों की समीक्षा की

November 11, 2024
in Jharkhand, Top News
विधानसभा चुनाव 2024: गढ़वा और भवनाथपुर में तैयारियों का जायजा
Share on FacebookShare on Twitter

● विधानसभा आम चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया रिसीविंग सेंटर एवं कॉउंटिग हॉल का निरीक्षण

● रिसीविंग सेंटर एवं कॉउंटिग हॉल आदि की आवश्यक तैयारियों का लिया जायजा, दिये आवश्यक निदेश

● विधानसभा चुनाव की तैयारी अंतिम पड़ाव पर, शेष कार्यों को समय सीमा के अंदर पूर्ण करने का निदेश

जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त शेखर जमुआर द्वारा विधानसभा आम चुनाव 2024 को लेकर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 80- गढ़वा व 81- भवनाथपुर हेतु कृषि उत्पादन बाजार समिति गढ़वा में बनाये गयें रिसीविंग सेंटर/बज्रगृह एवं मतगणना हॉल के लिए किए गए आवश्यक तैयारियों एवं चल रहे कार्यों का जायजा लिया गया। इस दौरान मतगणना के दिन प्रवेश-निकास, वाहन पड़ाव तथा सुगमतापूर्ण ईवीएम वीवी-पीएटी लाने लेजाने, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं मीडियाकर्मियों की बैठने की व्यवस्था, मतदान दल के सदस्यों, पुलिस के जवान एवं अन्य संबंधितों हेतु दाल-भात केंद्र का अधिष्ठापन, पेयजल की समुचित व्यवस्था, परिसर की साफ-सफाई, बिजली एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं तथा उक्त सभी कार्यों की देखरेख हेतु कंट्रोल रूम की व्यवस्था आदि की जानकारी ली गई। मौके पर उपस्थित संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। रिसीविंग सेंटर व मतगणना हेतु विधानसभावार अलग-अलग काउंटर बनाने, प्रवेश निकास हेतु अलग-अलग द्वार बनाने, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने, बैरिकेडिंग, विधानसभावार पोलिंग पार्टी के वाहनों का पड़ाव, मतदान उपरांत रिसीविंग सेंटर में ईवीएम-वीवीपीएटी जमा करने के लिए अलग-अलग बज्रगृह बनाने तथा आवश्यक साईनेज बोर्ड लगाने, पानी, शौचालय, लाइटनिंग समेत अन्य समुचित तैयारी तय समय सीमा के अंदर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा कहा गया कि विधानसभा चुनाव की तैयारी अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। अतः सभी बचे शेष तैयारियों को मतदान दिवस के पूर्व ही पूर्ण करें। मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं प्रतिनियुक्त कर्मियों, उपरोक्त व्यवस्था में लगे कार्यकारी एजेंसी को सक्रिय होकर निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सभी एसओपी का अनुपालन करते हुए कार्य करने का निर्देश दिया गया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अनुमंडल पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर प्रभाकर मिर्धा, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा संजय कुमार, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सुशील कुमार राय समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थें।

Related Posts

अवैध खनन पर सख्ती! झारखंड सरकार ने जारी किया नया संशोधन, भारी जुर्माना लगाने का प्रावधान
Jharkhand

अवैध खनन पर सख्ती! झारखंड सरकार ने जारी किया नया संशोधन, भारी जुर्माना लगाने का प्रावधान

May 1, 2026
जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू! गढ़वा में प्रेस वार्ता कर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी, पहली बार पूरी तरह डिजिटल होगी जनगणना
Jharkhand

जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू! गढ़वा में प्रेस वार्ता कर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी, पहली बार पूरी तरह डिजिटल होगी जनगणना

May 1, 2026
NEET (UG) 2026 की तैयारियां पूरी! गढ़वा प्रशासन अलर्ट, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर क्षेत्र में धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा लागू
Jharkhand

NEET (UG) 2026 की तैयारियां पूरी! गढ़वा प्रशासन अलर्ट, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर क्षेत्र में धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा लागू

May 1, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • अवैध खनन पर सख्ती! झारखंड सरकार ने जारी किया नया संशोधन, भारी जुर्माना लगाने का प्रावधान
  • जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू! गढ़वा में प्रेस वार्ता कर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी, पहली बार पूरी तरह डिजिटल होगी जनगणना
  • NEET (UG) 2026 की तैयारियां पूरी! गढ़वा प्रशासन अलर्ट, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर क्षेत्र में धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा लागू

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.