Friday, February 27, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा: लाइव म्यूज़िक कन्सर्ट और विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को मिला सम्मान

जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा पुरस्कार वितरण समारोह: संगीत, डांस और रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभाओं का सम्मान

November 12, 2024
in Jharkhand, Top News
गढ़वा: लाइव म्यूज़िक कन्सर्ट और विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को मिला सम्मान
Share on FacebookShare on Twitter

● स्वीप के तहत प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत

● जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा स्वीप के विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया सम्मानित

● जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा 13 नवम्बर को अवश्य रूप से मतदान करने हेतु की गई अपील

मतदान प्रतिशत बढ़ाने एवं नैतिक मतदान करने के उद्देश्य से निर्वाचन के स्वीप कोषांग द्वारा अबतक विभिन्न गतिविधियों के माध्यम गढ़वा जिलान्तर्गत मतदाता जागरूकता के कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कराए गयें। विधानसभा आम निर्वाचन 2024 हेतु दिनांक 13 नवंबर 2024 को मतदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से म्यूज़िक कॉन्सर्ट, रंगोली, पेंटिंग, क्विज गायन, वादन, नुक्कड़, नाटक, चौपाल आदि कार्यक्रमों का आयोजन कराया गया। उपरोक्त विभिन्न गतिविधियों में स्कूल, कॉलेज, संस्था, स्थानीय कलाकार, गायक, नर्तक एवं चित्रकारों द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया। इस प्रकार विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया, जिसके माध्यम से मुख्य उद्देश्य, अपने-अपने मताधिकारों का प्रयोग अवश्य करने का था। जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त शेखर जमुआर एवं नोडल पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा की उपस्थिति में पुरस्कार सम्मान समारोह का आयोजन समाहरणालय के सभागार में किया गया।

कार्यक्रम के दौरान स्वीप के तहत आयोजित कराए गए लाइव म्यूज़िक कन्सर्ट में रामानुज शुक्ला को अपने गीत में अच्छे प्रदर्शन करने के लिए प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया जबकि बसंत गुप्ता को द्वितीय एवं सुधांशु कुमार को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। जबकि संगीत प्रतियोगिता में ही सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वालों में लौकिक विश्वकर्मा, रंजीत किशोर, उमेश विश्वकर्मा एवं मयंक राज का नाम शामिल है। संगीत की प्रस्तुति सामूहिक रूप से करने के लिए प्रथम पुरस्कार पूर्णिमा एन्ड खुशी ग्रुप को दी गई जबकि जूही एन्ड पुष्पा ग्रुप को द्वितीय पुरस्कार तथा सुधांशु कुमार और ग्रुप को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

डांस प्रतियोगिता में मौलिक विश्वकर्मा को प्रथम पुरस्कार, विनय मिंज एंड ग्रुप को द्वितीय पुरस्कार एवं नूरी एन्ड ग्रुप को तृतीय पुरस्कार दिया गया जबकि सांत्वना पुरस्कार पाने वालों में प्रतिमा कुमारी का नाम शामिल है। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रस्तुति देने में तिरुपति इंटरप्राइजेज को पुरस्कृत किया गया। इसी प्रकार पेंटिंग प्रतियोगिता में सिमरन सोनी को प्रथम पुरस्कार दीप्ति कुमारी को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ एवं रंगोली प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय गढ़वा को प्रथम पुरस्कार, आर के सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस गढ़वा को द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों में सूरत पांडे डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों को प्रथम एवं वनांचल कॉलेज आफ नर्सिंग को द्वितीय तथा दिनेश कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन को तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए। सांत्वना पुरस्कार पाने वालों में एसएसजेएस नामधारी कॉलेज गढ़वा, वनांचल स्कूल आफ नर्सिंग गढ़वा, वनांचल कॉलेज आफ साइंस गढ़वा, गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय गढ़वा, एवं दिनेश कॉलेज आफ एजुकेशन का नाम शामिल है।

उक्त कार्यक्रम में उपस्थित सभी आमजनों के बीच जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त श्री जमुआर द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2024 में अवश्य हिस्सा लेने एवं नैतिक रूप से मतदान कर जिम्मेवार नागरिक की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि 5 साल के बाद यह लोकतंत्र का महापर्व आता है जिसमें मतदाताओं को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए तथा अपने पसंदीदा प्रत्याशी को चुनकर सुशासन बहाल करने में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो मतदाता है वह अवश्य मतदान करें और जो मतदाता नहीं है वे दूसरों को मतदान करने हेतु प्रेरित करें।

मौके पर उपस्थित स्वीप के नोडल पदाधिकारी प्रवेश कुशवाहा द्वारा बताया गया कि विधानसभा आम चुनाव 2024 को लेकर #VoteDeneChalo अभियान की शुरुआत की गई है। अतः उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से मतदान करते हुए @ECISVEEP @ceojharkhand @dc_garhwa #VoteDeneChalo को टैग करते हुए विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर शेयर करने की अपील की।

Related Posts

गढ़वा में धान खरीद घोटाला बेनकाब! पैक्स और FPO पर 25% कमीशन कटौती, अनुज्ञप्ति रद्द, 2 कर्मचारी निलंबित – उपायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Jharkhand

गढ़वा में धान खरीद घोटाला बेनकाब! पैक्स और FPO पर 25% कमीशन कटौती, अनुज्ञप्ति रद्द, 2 कर्मचारी निलंबित – उपायुक्त की बड़ी कार्रवाई

February 26, 2026
गढ़वा में कल होगी मतगणना का महासंग्राम! 33 टेबलों पर गिने जाएंगे वोट – उपायुक्त ने किया मतगणना स्थल का जायजा, निष्पक्षता और पारदर्शिता पर सख्ती
Jharkhand

गढ़वा में कल होगी मतगणना का महासंग्राम! 33 टेबलों पर गिने जाएंगे वोट – उपायुक्त ने किया मतगणना स्थल का जायजा, निष्पक्षता और पारदर्शिता पर सख्ती

February 26, 2026
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरायकेला पहुंचे, पूर्व CM चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन के निधन पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि – परिवार को ढांढस बंधाया
Jharkhand

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरायकेला पहुंचे, पूर्व CM चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन के निधन पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि – परिवार को ढांढस बंधाया

February 26, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में धान खरीद घोटाला बेनकाब! पैक्स और FPO पर 25% कमीशन कटौती, अनुज्ञप्ति रद्द, 2 कर्मचारी निलंबित – उपायुक्त की बड़ी कार्रवाई
  • गढ़वा में कल होगी मतगणना का महासंग्राम! 33 टेबलों पर गिने जाएंगे वोट – उपायुक्त ने किया मतगणना स्थल का जायजा, निष्पक्षता और पारदर्शिता पर सख्ती
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरायकेला पहुंचे, पूर्व CM चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन के निधन पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि – परिवार को ढांढस बंधाया

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.