Friday, February 27, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा जिले में बेरोजगार युवाओं के लिए एसआईएस लिमिटेड भर्ती कैंप: जानें पूरी जानकारी

गढ़वा जिले में 1 दिसंबर से 19 दिसंबर तक एसआईएस लिमिटेड द्वारा भर्ती कैंप लगाया जाएगा, जिसमें शारीरिक जांच, लिखित परीक्षा और एक महीने का प्रशिक्षण शामिल होगा

November 30, 2024
in Jharkhand, Top News
गढ़वा जिले में बेरोजगार युवाओं के लिए एसआईएस लिमिटेड भर्ती कैंप: जानें पूरी जानकारी
Share on FacebookShare on Twitter

गढ़वा के सभी थानों में दिनांक- 01 दिसंबर 2024 से 19 दिसंबर 2024 तक बहाली कैंप लगाया जा रहा है, जिसमें गढ़वा जिला के शहरी एवम ग्रामीण बेरोजगार युवाओं को एसआईएस लिमिटेड द्वारा बहाली करके चयनित किया जायेगा। उक्त जानकारी ग्रुप कमान्डेंट रमेश कुमार जसवाल द्वारा दी गई। उक्त बहाली प्रक्रिया मे जवानों का शारीरिक जांच किया जायेगा एवं लिखित परीक्षा के उपरांत उनका रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। इसके बाद सभी चयनित उम्मीदवारों को सेन्ट्रल ट्रेनिंग एकेडमी अनुशासनपुरम गढ़वा में 01 माह का प्रशिक्षण प्रदान दिया जायेगा। ट्रेनिंग सेंटर में उनका डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन किया जायेगा। तत्पश्चात उनको एक मास का भोजन, आवासन और कीट उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अंतर्गत पी.टी., ड्रील, थ्योरी, औद्योगिक सुरक्षा, भी.आई.पी. सुरक्षा, प्राथमिक उपचार, फायर फाइटिंग, कम्प्यूटर, बैंक सिक्यूरिटी, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की सुरक्षा, सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा इत्यादी का प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। एसआईएस लिमिटेड के 4500 कार्यस्थलों पर नौकरी उपलब्ध कराई जायेगी। भर्ती शिविर के संबंध में जानकारी देते हुए ग्रुप कमांडेंट रमेश कुमार जसवाल ने बताया की भर्ती होने के लिए शारीरिक रूप से स्वस्थ योग्य उम्मीदवार, मैट्रिक पास या फेल, उम्र 19 वर्ष से 40 वर्ष तक ही होनी चाहिए और लंबाई कम से कम 167.5 सेंटीमीटर होनी चाहिए। भर्ती अधिकारी ने आगे बताया कि जिले के बेरोजगार नवयुवकों को चयन करके उन्हें प्रशिक्षण व रोजगार उपलब्ध कराया जायगा तथा उम्मीदवारों को प्रशिक्षण हेतू नियुक्ति पत्र दिया जायेगा। प्रशिक्षण के उपरान्त सभी जवानों को एस.आई.एस. लि० आई०एस०ओ०- 9001-2008 मानक विभाग में रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा। साथ ही प्रशिक्षण के उपरान्त उम्मीदवारों को भारत सरकार के द्वारा प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराया जायेगा। अधिकारी ने बताया कि उन्हें जहां पर तैनात किया जायेगा, राज्य सरकार के न्यूनतम वेतन अधिनियम एक्ट 1984 के अन्तर्गत अन्य भत्ता योग्यतानुसार, पी.एफ., सरकारी पेंशन, विधवा पेंशन, बोनस, गेच्यूटी, ई.एस.आई, ग्रुप इन्श्यारेंस, मेडिकल, आवास व मेस की सुविधा, प्रमोशन, दो योग्य बच्चों को आई.पी.एस. देहरादून में पढ़ाने की व्यवस्था तथा स्थानान्तरण के दौरान यात्रा भत्ता एवं खाने की सुविधा दी जाती है।

गढ़वा जिले में भर्ती कैंप का स्थान एवम तिथियां निम्न प्रकार से है-

1. डंडा प्रखंड परिसर में 01.12.2024

2. डंडई प्रखंड परिसर में 02.12.2024

3. कांडी प्रखंड परिसर में 03.12.2024

4. बरडीहा प्रखंड परिसर में 04.12.2024

5. मंझिआंव प्रखंड परिसर में 05.12.2024

6. गढ़वा प्रखंड परिसर में 06.12.2024

7. भडरिया थाना परिसर 07.12.2024

8. रमकंडा थाना परिसर 09.12.2024

9. रंका थाना परिसर में 10.12.2024

10. धुरकी थाना परिसर में 11.12.2024

11. खरौंधी थाना परिसर में 12.12.2024

12. केतार थाना परिसर में 13.12.2024

13. भवनाथपुर थाना में 14.12.2024

14. विशुनपुरा में 17.12.2024

15. चिनियां थाना परिसर में 18.12.2024

16. नगर ऊंटारी थाना परिसर में 19.12.2024 को भर्ती कैंप लगेगा।

ग्रुप कमान्डेंट रमेश कुमार जसवाल ने बताया कि इस संबंध अधिक जानकारी के लिए 8219591494 पर संपर्क करें या www.ssciindia.com को देखें।

Related Posts

गढ़वा में धान खरीद घोटाला बेनकाब! पैक्स और FPO पर 25% कमीशन कटौती, अनुज्ञप्ति रद्द, 2 कर्मचारी निलंबित – उपायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Jharkhand

गढ़वा में धान खरीद घोटाला बेनकाब! पैक्स और FPO पर 25% कमीशन कटौती, अनुज्ञप्ति रद्द, 2 कर्मचारी निलंबित – उपायुक्त की बड़ी कार्रवाई

February 26, 2026
गढ़वा में कल होगी मतगणना का महासंग्राम! 33 टेबलों पर गिने जाएंगे वोट – उपायुक्त ने किया मतगणना स्थल का जायजा, निष्पक्षता और पारदर्शिता पर सख्ती
Jharkhand

गढ़वा में कल होगी मतगणना का महासंग्राम! 33 टेबलों पर गिने जाएंगे वोट – उपायुक्त ने किया मतगणना स्थल का जायजा, निष्पक्षता और पारदर्शिता पर सख्ती

February 26, 2026
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरायकेला पहुंचे, पूर्व CM चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन के निधन पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि – परिवार को ढांढस बंधाया
Jharkhand

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरायकेला पहुंचे, पूर्व CM चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन के निधन पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि – परिवार को ढांढस बंधाया

February 26, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में धान खरीद घोटाला बेनकाब! पैक्स और FPO पर 25% कमीशन कटौती, अनुज्ञप्ति रद्द, 2 कर्मचारी निलंबित – उपायुक्त की बड़ी कार्रवाई
  • गढ़वा में कल होगी मतगणना का महासंग्राम! 33 टेबलों पर गिने जाएंगे वोट – उपायुक्त ने किया मतगणना स्थल का जायजा, निष्पक्षता और पारदर्शिता पर सख्ती
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरायकेला पहुंचे, पूर्व CM चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन के निधन पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि – परिवार को ढांढस बंधाया

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.