Thursday, February 26, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

उपायुक्त गढ़वा शेखर जमुआर की अध्यक्षता में कनहर परियोजना पर बैठक, ग्रामीणों को वनरोपण के लिए सहमत करने का निर्देश

कनहर परियोजना पर बैठक संपन्न: वनरोपण के लिए ग्रामीणों को समझाने का निर्देश

December 12, 2024
in Jharkhand, Top News
उपायुक्त गढ़वा शेखर जमुआर की अध्यक्षता में कनहर परियोजना पर बैठक, ग्रामीणों को वनरोपण के लिए सहमत करने का निर्देश
Share on FacebookShare on Twitter

◆ उपायुक्त की अध्यक्षता में कनहर परियोजना से संबंधित बैठक संपन्न

◆ सोन कनहर अंडरग्राउंड पाइप लाइन परियोजना अंतर्गत क्षतिपूरक वनरोपण करने का निदेश

उपायुक्त गढ़वा, शेखर जमुआर की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित सभागार में कनहर परियोजना के संबंध में बैठक आहूत की गई। सोन कनहर अन्डरग्राउड पाइप लाईन परियोजना अंतर्गत जल संसाधन विभाग द्वारा अधिग्रहित भूमि, जो ग्राम खैरा, टोटकी एवं सिंजों, पंचायत मदगड़ी (च) अंतर्गत है, उसमें L&T द्वारा अन्डरग्राउंड पाइप लाईन बिछाये जाने का कार्य किया जा रहा है, जिसके कारण जल संसाधन विभाग को वर्णित ग्रामों की भूमि क्षतिपूरक वनरोपण हेतु वन विभाग, गढ़वा को दिया जायेगा। परन्तु उक्त कार्य हेतु उपरोक्त गांव के लोगों द्वारा कार्य योजना में कुछ गतिरोध उत्पन्न किये जा रहे हैं।

कनहर परियोजना से संबंधित उक्त बैठक में अपर समाहर्ता, गढ़वा, उप निदेशक, पलामू टाईगर रिर्जव, मेदिनीनगर पलामू, अनुमण्डल पदाधिकारी, रंका, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, रंका, कार्यपालक अभियंता, जल संसाधन विभाग, मेदिनीनगर पलामू, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, भण्डरिया, अंचल अधिकारी, भण्डरिया, अंचल निरीक्षक, भण्डरिया, परियोजना सहायक L&T एवं सम्बंधित क्षेत्र के मुखियागण उपस्थित थें। बैठक के दौरान योजना कार्य पूर्ण करने में आ रहे गतिरोध के कारणों से उपायुक्त श्री जमुआर को अवगत कराया गया। उपरोक्त ग्रामों के ग्रामीणों द्वारा L&T कम्पनी द्वारा मापी के क्रम में विरोध किया जा रहा है, जिसमें ग्रामीणो द्वारा उपरोक्त जमीन पर अपनी खेती-बाड़ी करने की बात कही जा रही है एवं पौधारोपण के कार्य करने से रोका जा रहा है। परन्तु वास्तव में उपरोक्त जमीन जल संसाधन विभाग का है, जिसे विभाग द्वारा पूर्व में ही अधिग्रहित किया जा चूका है। L&T के परियोजना सहायक द्वारा बताया गया कि इस कार्य में ग्राम खैरा, टोटकी एवं सिंजो के ग्रामीणों द्वारा प्राथमिक सर्वे अंतर्गत मापी करने में बाधा उत्पन्न किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 1973 में मंडल डैम के निर्माण के समय ही उक्त भूमि को जल संसाधन विभाग द्वारा अधिग्रहित किया जा चूका है, जिसपर कनहर सोन अंडरग्राउंड पाईपलाइन परियोजना अंतर्गत क्षतिपूरक वनरोपण का कार्य किया जाना है।

इस कार्य में आवश्यक सहयोग हेतु संबंधित ग्राम के मुखिया को उपायुक्त श्री जमुआर द्वारा निदेशित किया गया कि वहां के ग्रामीणों को क्षतिपूरक वनरोपण हेतु वास्तविक स्थिति को समझायें कि वर्णित भूमि पूर्व में ही जल संसाधन विभाग द्वारा अधिग्रहित है, इस पर कोई कन्ट्रक्शन कार्य नहीं किया जाना है, सिर्फ वनरोपण का कार्य किया जायेगा। उपायुक्त श्री जमुआर द्वारा निदेशित किया गया कि सोन कनहर अंडरग्राउड पाइपलाईन परियोजना अंतर्गत क्षतिपूरक वनरोपण के लिए अनुमंडल पदाधिकारी, रंका, अंचल अधिकारी, भण्डरिया, अंचल निरीक्षक, भण्डरिया, संबंधित मौजा के राजस्व उप निरीक्षक एवं मुखिया तथा वन विभाग के सक्षम पदाधिकारी एवं L&T के परियोजना सहायक आदि द्वारा भी संबंधित स्थल का दौरा कर वहां के ग्रामीणों को वास्तविक वस्तुस्थिति से अवगत कराएं। ग्रामीणों के बीच संवाद स्थापित करें और कार्य में आने वाले बाधा को दूर करें।

Related Posts

जगन्नाथ मंदिर का नया अध्याय! राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, राज्यपाल गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जमशेदपुर में किया भव्य भूमि पूजन – श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र का शुभारंभ
Jharkhand

जगन्नाथ मंदिर का नया अध्याय! राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, राज्यपाल गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जमशेदपुर में किया भव्य भूमि पूजन – श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र का शुभारंभ

February 26, 2026
गढ़वा में 27 फरवरी को जनसुनवाई और न्यायालय कार्य स्थगित! नगरपालिका चुनाव मतगणना के कारण प्रशासन ने लिया अहम फैसला – आमजन से धैर्य की अपील
Jharkhand

गढ़वा में 27 फरवरी को जनसुनवाई और न्यायालय कार्य स्थगित! नगरपालिका चुनाव मतगणना के कारण प्रशासन ने लिया अहम फैसला – आमजन से धैर्य की अपील

February 26, 2026
बाल विवाह मुक्ति का संकल्प! गढ़वा में ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ रवाना – उप विकास आयुक्त ने दिखाई हरी झंडी, जागरूकता अभियान शुरू
Jharkhand

बाल विवाह मुक्ति का संकल्प! गढ़वा में ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ रवाना – उप विकास आयुक्त ने दिखाई हरी झंडी, जागरूकता अभियान शुरू

February 25, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • जगन्नाथ मंदिर का नया अध्याय! राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, राज्यपाल गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जमशेदपुर में किया भव्य भूमि पूजन – श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र का शुभारंभ
  • गढ़वा में 27 फरवरी को जनसुनवाई और न्यायालय कार्य स्थगित! नगरपालिका चुनाव मतगणना के कारण प्रशासन ने लिया अहम फैसला – आमजन से धैर्य की अपील
  • बाल विवाह मुक्ति का संकल्प! गढ़वा में ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ रवाना – उप विकास आयुक्त ने दिखाई हरी झंडी, जागरूकता अभियान शुरू

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.