Thursday, February 26, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

मंत्री चमरा लिंडा ने आदिवासी कल्याण योजनाओं की समीक्षा की: उच्च परंपराओं पर आधारित योजनाएं बनें

ग्रामीण कल्याण अस्पताल और आयुर्वेदिक चिकित्सा केंद्रों में बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

December 14, 2024
in Jharkhand, Top News
गढ़वा: जनता दरबार में उपायुक्त शेखर जमुआर के निर्देश पर निदेशक डीआरडीए ने सुनीं आमजनों की समस्याएं
Share on FacebookShare on Twitter

माननीय मंत्री श्री चमरा लिंडा ने आदिवासी कल्याण आयुक्त के साथ विभाग द्वारा कार्यान्वित की जाने वाली सभी योजनाओं के कार्य प्रगति की समीक्षा की।
========================
▪आदिवासी संस्कृति की उच्च परंपराओं पर आधारित कल्याण की योजनाएं बनाई जाएं

▪ग्रामीण कल्याण अस्पताल, आयुर्वेदिक चिकित्सा केंद्र और पहाड़िया स्वास्थ्य केंद्रों में सभी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करें

▪रोजगार और आय वृद्धि के लिए दीर्घस्थायी कार्यक्रम हो तैयार
— श्री चमरा लिंडा, मंत्री
========================
रांची : अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के माननीय मंत्री श्री चमरा लिंडा ने आज कल्याण कॉम्प्लेक्स पहुंच कर आदिवासी कल्याण आयुक्त श्री अजय नाथ झा के साथ विभाग द्वारा कार्यान्वित की जाने वाली सभी योजनाओं की जानकारी ली और उनके अद्यतन कार्य प्रगति की भी समीक्षा की। माननीय मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि आदिवासी संस्कृति की उच्च परंपराओं पर आधारित कल्याण की योजनाएं बनायी जाए। उन्होंने कहा कि आदिवासियों की शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को उच्च मानक स्तर पर पहुँचाना हमारा ध्येय होना चाहिए। ग्रामीण कल्याण अस्पताल, आयुर्वेदिक चिकित्सा केंद्र और पहाड़िया स्वास्थ्य केंद्रों में सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों में सभी सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए पहल की जाए।
एसटी/एससी और पिछड़ा वर्ग के लिए चल रही प्रत्येक योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता और पारदर्शिता को सबसे अहम प्राथमिकता देकर कार्य किए जाएं। एसटी/एससी और पिछड़ा वर्ग के युवाओं के लिए रोजगार और आय वृद्धि के लिए दीर्घस्थायी कार्यक्रम तैयार किए जाएं।

कार्यों में तेजी लाकर सभी निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करें

माननीय मंत्री श्री चमरा लिंडा ने प्रगतिरत सभी कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने पर बल दिया। माननीय मंत्री श्री चमरा लिंडा ने आदिवसी कल्याण आयुक्त से कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के कुशल नेतृत्व में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग सहित सभी वर्ग-समुदाय के जनमानस का सर्वांगीण विकास तथा कल्याण राज्य सरकार की प्राथमिकता है। माननीय मंत्री श्री चमरा लिंडा ने कहा कि राज्य सरकार ने आदिवासी कल्याण से सम्बंधित सभी क्षेत्र के विकास पर फोकस किया है। माननीय मंत्री श्री चमरा लिंडा ने आदिवासी कल्याण आयुक्त से कहा कि कार्यों में तेजी लाकर सभी निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी है। विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का पूर्ण लाभ पहुंचाकर पात्र लाभार्थियों को विकास की राह में आगे बढ़ाने की सोच के साथ सभी कार्यों को ससमय पूरा करें

Related Posts

जगन्नाथ मंदिर का नया अध्याय! राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, राज्यपाल गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जमशेदपुर में किया भव्य भूमि पूजन – श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र का शुभारंभ
Jharkhand

जगन्नाथ मंदिर का नया अध्याय! राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, राज्यपाल गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जमशेदपुर में किया भव्य भूमि पूजन – श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र का शुभारंभ

February 26, 2026
गढ़वा में 27 फरवरी को जनसुनवाई और न्यायालय कार्य स्थगित! नगरपालिका चुनाव मतगणना के कारण प्रशासन ने लिया अहम फैसला – आमजन से धैर्य की अपील
Jharkhand

गढ़वा में 27 फरवरी को जनसुनवाई और न्यायालय कार्य स्थगित! नगरपालिका चुनाव मतगणना के कारण प्रशासन ने लिया अहम फैसला – आमजन से धैर्य की अपील

February 26, 2026
बाल विवाह मुक्ति का संकल्प! गढ़वा में ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ रवाना – उप विकास आयुक्त ने दिखाई हरी झंडी, जागरूकता अभियान शुरू
Jharkhand

बाल विवाह मुक्ति का संकल्प! गढ़वा में ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ रवाना – उप विकास आयुक्त ने दिखाई हरी झंडी, जागरूकता अभियान शुरू

February 25, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • जगन्नाथ मंदिर का नया अध्याय! राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, राज्यपाल गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जमशेदपुर में किया भव्य भूमि पूजन – श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र का शुभारंभ
  • गढ़वा में 27 फरवरी को जनसुनवाई और न्यायालय कार्य स्थगित! नगरपालिका चुनाव मतगणना के कारण प्रशासन ने लिया अहम फैसला – आमजन से धैर्य की अपील
  • बाल विवाह मुक्ति का संकल्प! गढ़वा में ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ रवाना – उप विकास आयुक्त ने दिखाई हरी झंडी, जागरूकता अभियान शुरू

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.