Wednesday, April 29, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

स्किल स्टेकहोल्डर्स कनेक्ट 2024 का उद्घाटन: झारखण्ड के युवाओं को रोजगार एवं कार्यबल का सृजन

श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव ने किया उद्घाटन, नए जॉब रोल और कौशल विकास पर जोर

December 20, 2024
in Jharkhand, Top News
स्किल स्टेकहोल्डर्स कनेक्ट 2024 का उद्घाटन: झारखण्ड के युवाओं को रोजगार एवं कार्यबल का सृजन
Share on FacebookShare on Twitter

श्रम मंत्री श्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि उद्योगों की मांग के अनुरूप रोजगार एवं कार्यबल का सृजन विभाग का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि हम प्रशिक्षण कार्यक्रमों में समय की मांग के अनुसार नए जॉब रोल शामिल करेंगे, जिससे झारखण्ड के युवा प्रतिभा प्रतिस्पर्धा में पीछे न रहें। श्रम विभाग कौशल विकास के क्षेत्र में जल्द ही नए जॉब रोल शामिल करेगा, जिसमें से एक विदेशी भाषा प्रशिक्षण में शामिल होगी। कम जनसंख्या वाले देशों में बेहतर वेतन के साथ रोजगार की काफी संभावनाएं हैं। हमारी कोशिश है कि हमारे युवाओं को हम रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराएं। वे शुक्रवार को श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग अन्तर्गत झारखण्ड कौशल विकास मिशन सोसाईटी द्वारा राँची के एक स्थानीय होटल में ‘स्किल स्टेकहोल्डर्स कनेक्ट 2024’ के उद्घाटन के अवसर पर बोले रहे थे ।

श्रम मंत्री श्री संजय प्रसाद यादव यादव ने स्टेकहोल्डर्स को संबोधित करते हुए कहा कि झारखण्ड सरकार का श्रम विभाग कौशल विकास के महत्वपूर्ण ढांचे के रूप में काम कर रहा है। हमारा प्रयास कौशल विकास की चुनौतियों का समाधान ढूंढना है। इसके लिए आवश्यक है कि सभी हितधारक अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। सभी हितधारकों के बीच सामूहिक प्रयास एवं जिम्मेदारी की प्रतिबद्धता ही हमारी सफलता सुनिश्चित करेगी।

श्री मुकेश कुमार, सचिव, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग ने विभागीय पदाधिकारियों एवं उपस्थित सभी हितधारकों को संबोधित करते हुए कहा, “हम सब के लिए यह मूल्यांकन का समय है कि कौशल के मानकों पर हमारी उपलब्धि क्या हैं। समय महत्वपूर्ण है और समय तेजी से बदलता है। जो समय के साथ नहीं चलता वह पीछे रह जाता है। कौशल विकास के हितधारक होने के नाते हमें समय की मांग को पूरा करने के लिए तैयार रहने की जरूरत है।” उन्होंने भविष्य के कौशल पर जोर डालते हुए कहा कि कौशल प्रशिक्षण के क्षेत्र में पारंपरिक जाॅब रोल से बाहर आकर भविष्य की मांग अनुरूप नए जॉब रोल अपनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा, “हमारा देश युवाओ का देश है, यदि हम अपनी युवा शक्ति को सही दिशा में इस्तेमाल नहीं करेंगे तो, विकास की राह में काफी पीछे रह जाएंगे।

श्री शैलेन्द्र कुमार लाल, मिशन निदेशक-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, झारखण्ड कौशल विकास मिशन सोसाईटी ने परिचर्चा का शुरुआत करते हुए स्वागत एवं परिचय अभिभाषण में चर्चा में भागीदारी के लिए सभी उपस्थिति हितधारकों विशेषकर प्रशिक्षण सेवा प्रदाताओं, सेक्टर स्किल काउन्सिल को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कौशल विकास एवं रोजगार के क्षेत्र में आने वाली नई चुनौतियों का सामना करने के लिए नए वर्ष में भविष्य के कौशल की मांग पर ध्यान केंद्रित करने को वर्तमान समय की जरूरत बताया। उन्होंने विभागीय मंत्री के मार्गदर्शन एवं विभागीय सचिव के नेतृत्व में विभाग को ज्यादा बेहतर एवं गतिशील बनाने की बात कही।
झारखण्ड के युवाओं को कौशल विकास योजनाओं के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के माध्यम से बेहतर नियोजन के अवसर उपलब्ध कराने हेतु राज्य सरकार एवं विभागीय नीति हेतु आयोजित परिचर्चा में झारखण्ड कौशल विकास मिशन सोसाईटी अंतर्गत सूचीबद्ध प्रशिक्षण सेवा प्रदाता एजेंसी के प्रतिनिधि, सेक्टर स्किल काउन्सिल के प्रतिनिधि, उद्योग समूहों के प्रतिनिधि एवं नियोक्ता कंपनियों के प्रतिनिधि कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

झारखण्ड कौशल विकास मिशन सोसाईटी द्वारा कुल 5.25 लाख से अधिक युवाओं को प्रशिक्षित करने के साथ साथ 4.5 लाख युवाओं को प्रमाणित किया गया, जिनमें 2.25 लाख युवाओं को नियोजित किया गया है। नियोजित युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रवासन हेतु कुल सात राज्यों में आठ प्रवासन सहायता केन्द्र खोले गए हैं।

आगामी वित्तीय वर्ष में झारखण्ड कौशल विकास मिशन सोसाईटी द्वारा दो लाख युवाओं को विभिन्न योजनाओं में प्रशिक्षित किए जाने का लक्ष्य रखा गया है, जिनमें मुख्यतः राज्य के सभी 264 प्रखण्डों में न्यूनतम एक कौशल प्रशिक्षण केन्द्र खोले जाने का निर्णय लिया गया है।

एकदिवसीय उन्मुखीकरण एवं परिचर्चा कार्यक्रम में झारखण्ड कौशल विकास मिशन सोसाईटी के पदाधिकारी सहित अन्य प्रतिनिधि एवं कर्मचारी मौजूद थे।

Related Posts

ग्रीष्म ऋतु में पेयजल संकट से निपटने की तैयारी! रंका प्रखंड में विशेष समीक्षा बैठक, झार जल पोर्टल का व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
Jharkhand

ग्रीष्म ऋतु में पेयजल संकट से निपटने की तैयारी! रंका प्रखंड में विशेष समीक्षा बैठक, झार जल पोर्टल का व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश

April 27, 2026
NEET UG 2026 की तैयारियों में सख्ती! उपायुक्त अनन्य मित्तल और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Jharkhand

NEET UG 2026 की तैयारियों में सख्ती! उपायुक्त अनन्य मित्तल और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

April 27, 2026
गढ़वा में सख्ती! बिना लाइसेंस चल रहे दीदी कैफे का औचक निरीक्षण, एक्सपायर्ड सत्तू और डुप्लीकेट पानी जब्त
Jharkhand

गढ़वा में सख्ती! बिना लाइसेंस चल रहे दीदी कैफे का औचक निरीक्षण, एक्सपायर्ड सत्तू और डुप्लीकेट पानी जब्त

April 27, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • ग्रीष्म ऋतु में पेयजल संकट से निपटने की तैयारी! रंका प्रखंड में विशेष समीक्षा बैठक, झार जल पोर्टल का व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
  • NEET UG 2026 की तैयारियों में सख्ती! उपायुक्त अनन्य मित्तल और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
  • गढ़वा में सख्ती! बिना लाइसेंस चल रहे दीदी कैफे का औचक निरीक्षण, एक्सपायर्ड सत्तू और डुप्लीकेट पानी जब्त

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.