गढ़वा: बढ़ती ठंड को देखते हुए उपायुक्त शेखर जमुआर ने गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद व्यक्तियों के बीच देर रात्रि कंबल का वितरण किया। यह वितरण मुख्य रूप से शहर के रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और रंका मोड़ समेत विभिन्न स्थानों पर किया गया। लाभुकों ने कंबल प्राप्त करने के बाद खुशी व्यक्त की और ठंड के प्रकोप से बचने के लिए कंबल का उपयोग करने की बातें कही। जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने उपायुक्त का धन्यवाद किया।

उपायुक्त शेखर जमुआर के साथ सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग, गढ़वा नीरज कुमार और अन्य अधिकारियों ने भी इस वितरण कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने लोगों को बढ़ते ठंड से बचने के लिए कंबल वितरित किए और उनकी आवश्यकताओं का ध्यान रखा। इस पहल से जरूरतमंद लोगों को काफी राहत मिली है।

जिला प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य ठंड के मौसम में गरीब और असहाय लोगों की मदद करना है। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन हमेशा जनता के हितों के प्रति संवेदनशील है और इस प्रकार की सामाजिक सेवा गतिविधियों के माध्यम से लोगों को सहायता पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस वितरण कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर सफलतापूर्वक कंबल वितरण किया।











