Thursday, February 26, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

खादी फैशन शो और स्केचिंग प्रदर्शन ने मोहा दर्शकों का दिल: खादी मेला 2024-25 में उमड़ा उत्साह

मेला में हजारों लोग पहुंचे और खादी की विविधता का आनंद लिया। स्केचिंग और फैशन शो ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा।

January 4, 2025
in Jharkhand, Top News
खादी फैशन शो और स्केचिंग प्रदर्शन ने मोहा दर्शकों का दिल: खादी मेला 2024-25 में उमड़ा उत्साह
Share on FacebookShare on Twitter
  • खादी मेला में शुक्रवार को उमड़ी लोगों की जबरदस्त भीड़
  • मेला परिसर में स्केचिंग का जीवंत प्रदर्शन
  • खादी फैशन शो का किया गया आयोजन
    _________________

झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, उद्योग विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव 2024-25 का जैसे-जैसे समापन की तिथि निकट आ रही है, वैसे-वैसे महोत्सव में लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है। आज मेले में लगभग 10 हजार लोगों ने मेले का आनंद लिया।

महोत्सव में झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के स्टॉल में पुरुषों के लिए सूती, रेशमी, ऊनी बंडी, कुर्ता, पजामा, ड्रेस मैटरियल, टोपी, मफलर, शॉल के साथ साथ महिलाओं के लिए भी ऊनी और रेशमी बंडी के अलावा सूती, रेशमी साड़ी, डिजिटल प्रिंटेड साड़ी, सोहराई प्रिंटेड साड़ी, म्यूरल साड़ी और मधुबनी प्रिंटेड साड़ियां खूब डिमांड में हैं ।

मेला परिसर में स्केचिंग का जीवंत प्रदर्शन किया जा रहा है l रांची के कलाकार रोशन कुमार लोगों की जीवंत पेंटिंग बना रहे है। ब्लैक एंड वाइट पेंटिंग 500 रुपये से शुरू है वहीं रंगीन पेंटिंग की कीमत थोड़ी ज्यादा है।


साबरमती आश्रम के जीवंत प्रदर्शनी में बच्चों का उत्साह देखा जा रहा है यहां गांधी जी जुड़ी रोचक जानकारियां प्रदर्शनी में लगी चित्रों से प्राप्त की जा सकती है l

आज कला एवं संस्कृति विभाग के द्वारा श्री मलय कुमार साहू, एवं टीम सरायकेला-खरसांवा द्वारा सरायकेला छऊ नृत्य एवं श्री रमण कुमार मिश्रा एवं दल रांची द्वारा भजन एवं गजल गायन की प्रस्तुती की गई।

बच्चों के लिए आयोजित फेस पेंटिंग और रंगोली प्रतियोगिता दो आयु वर्ग में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के तत्वावधान में Times of India के द्वारा Trible Threads थीम पर “खादी फैशन शो” का आयोजन किया गया। “खादी फैशन शो” में खादी वस्त्रों से बने आधुनिक परिधानों का प्रदर्शन किया गया। Heritage Revival Collection राउंड में खादी वस्त्रों से बने परिधानों को आदिवासी परंपराओं से जोड़ा गया। “खादी फैशन शो” में खादी के धोती, कुर्ता, पजामा, रेशमी, उनी, सूती बंडी, शॉल, गर्म खादी कपड़े रेशमी, तसर, मधुबनी प्रिंटेड साड़ियां पहनकर मॉडलों द्वारा कैटवॉक किया गया। Tribal Fusion Collection राउंड में आदिवासी शैली को खादी से जोड़कर परिधानों का संग्रह प्रस्तुत किया गया। आदिवासी नगाड़े और बांसुरी की धुनों को लोगों को खूब आनंद उठाया ।

कल के कार्यक्रम

कल दिनांक 04.01.2025 को कला एवं संस्कृति विभाग के द्वारा श्री मुकेश तिवारी एवं दल,राँची द्वारा हिन्दी गायन एवं श्रीमती सिम्मी गोस्वामी एवं दल, राँची द्वारा नृत्य नाटिका की प्रस्तुती दी जायेगी। साथ ही, खादी बोर्ड द्वारा Mrs-Khadi Fahion Show किया जाएगा एवं श्रीमती वर्षा रितु ग्रुप डांस, रांची के द्वारा नृत्य की प्रस्तुती की जायेगी।

बच्चों के लिए पांच से नौ आयु वर्ग तथा दस से चौदह आयु वर्ग के लिए गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। जिन बच्चों को प्रतियोगिता में भाग लेना है. महोत्सव परिसर में आकर वे प्रातः 11.00 बजे तक अपना रजिस्ट्रेशन करा लेंगे।

Related Posts

बाल विवाह मुक्ति का संकल्प! गढ़वा में ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ रवाना – उप विकास आयुक्त ने दिखाई हरी झंडी, जागरूकता अभियान शुरू
Jharkhand

बाल विवाह मुक्ति का संकल्प! गढ़वा में ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ रवाना – उप विकास आयुक्त ने दिखाई हरी झंडी, जागरूकता अभियान शुरू

February 25, 2026
झारखंड सरकार और PNB का बड़ा समझौता! राज्य कर्मचारियों के वेतन खाते में आएगी नई सुविधाएं – मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया झारखंड कुबेर डैशबोर्ड का शुभारंभ!
Jharkhand

झारखंड सरकार और PNB का बड़ा समझौता! राज्य कर्मचारियों के वेतन खाते में आएगी नई सुविधाएं – मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया झारखंड कुबेर डैशबोर्ड का शुभारंभ!

February 24, 2026
गढ़वा में उद्योग योजनाओं पर उपायुक्त की सख्ती! PMEGP, PM-FME और विश्वकर्मा योजना में खराब प्रगति पर बैंकों को फटकार – अगली बैठक तक 100% लक्ष्य हासिल करने का अल्टीमेटम!
Jharkhand

गढ़वा में उद्योग योजनाओं पर उपायुक्त की सख्ती! PMEGP, PM-FME और विश्वकर्मा योजना में खराब प्रगति पर बैंकों को फटकार – अगली बैठक तक 100% लक्ष्य हासिल करने का अल्टीमेटम!

February 24, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • बाल विवाह मुक्ति का संकल्प! गढ़वा में ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ रवाना – उप विकास आयुक्त ने दिखाई हरी झंडी, जागरूकता अभियान शुरू
  • झारखंड सरकार और PNB का बड़ा समझौता! राज्य कर्मचारियों के वेतन खाते में आएगी नई सुविधाएं – मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया झारखंड कुबेर डैशबोर्ड का शुभारंभ!
  • गढ़वा में उद्योग योजनाओं पर उपायुक्त की सख्ती! PMEGP, PM-FME और विश्वकर्मा योजना में खराब प्रगति पर बैंकों को फटकार – अगली बैठक तक 100% लक्ष्य हासिल करने का अल्टीमेटम!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.