- समाहरणालय सभागार में उपायुक्त ने जनता दरबार का आयोजन कर लोगों की सुनी समस्याएं, समाधान का दिया आश्वासन
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शेखर जमुआर ने शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र से आये दर्जनों फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी। सभी आवेदनों के निष्पादन के लिए उपायुक्त श्री जमुआर ने संबंधित विभागीय पदाधिकारी को निर्देश दिया। जनता दरबार में आये आवेदनों में मुख्य रूप से भूमि विवाद,पारिवारिक बंटवारा,अवैध कब्जा,मानदेय भुगतान,राशन संबंधित मामले,स्वास्थ्य विभाग से संबंधित मामले थे। उपायुक्त ने प्राप्त सभी आवेदनों के निराकरण करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवेदन अग्रसारित कर आवश्यक निर्देश दिए।











