Tuesday, April 28, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा: उपायुक्त की अध्यक्षता में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) एवं 15वें वित्त आयोग की समीक्षात्मक बैठक

गढ़वा समाहरणालय में योजनाओं की समीक्षा और निधियों के त्वरित व्यय पर जोर

February 17, 2025
in Jharkhand, Top News
गढ़वा: उपायुक्त की अध्यक्षता में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) एवं 15वें वित्त आयोग की समीक्षात्मक बैठक
Share on FacebookShare on Twitter

● उपायुक्त की अध्यक्षता में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) एवं 15वें वित्त आयोग से संबंधित समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न

● योजनाओं को पूर्ण करने एवं योजनाओं के अंतर्गत उपलब्ध राशि को नियमानुसार जल्द व्यय करने का निर्देश

उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में गढ़वा समाहरणालय के सभागार में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) एवं 15वें वित्त आयोग से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई, जिसमें निदेशक (लेखा), डी. आर.डी.बी., जिला पंचायत राज पदाधिकारी, परियोजना पदाधिकारी (मनरेगा), डी. आर.डी. बी., परियोजना पदाधिकारी (प्रधानमंत्री आवास), डी. आर. डी.बी, जिला समन्वयक (प्रधानमंत्री आवास), डी. आर. डी. बी., जिला कार्यक्रम प्रबन्धक (पंचायत), पंचायतराज, सभी प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा), गढ़वा जिला, सभी प्रखण्ड समन्वयक (ग्रामीण प्रधानमंत्री आवास), गढ़वा जिला, सभी प्रखण्ड समन्वयक (पंचायत), गढ़वा जिला एवं अन्य संबंधित उपस्थित थें।

उक्त समीक्षात्मक बैठक में मुख्य रूप से मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) एवं 15वें वित्त आयोग से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा की गई एवं कार्य को पूर्ण करने एवं योजनाओं के अधीन प्राप्त राशि को ससमय शत प्रतिशत खर्च करने का निर्देश दिया गया।

समीक्षा के दौरान मनरेगा के मुख्य बिंदुओं यथा- योजना पूर्णता, एरिया ऑफिसर, आधार से आधारित भुगतान (ABP), 100 मानव दिवस वाले परिवार, पोटो हो खेल मैदान, बिरसा हरित ग्राम योजना, अस्वीकृत लेन-देन, अबुआ-आवास में निर्गत मास्टर रॉल, लोकपाल द्वारा उठाये गए बिन्दू की समीक्षा की गई एवं अद्यतन स्थिति से अवगत होकर कार्य में तेजी लाने हेतु निदेशित किया गया। मनरेगा अंतर्गत वैसे जॉब कार्डधारी जिनका 77 से 99 दिनों का कार्य उपलब्ध करा दिया गया है, को चिन्हित कर नियमानुसार कार्य उपलब्ध कराते हुए 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराने हेतु सभी BPO को निर्देश दिया गया। वित्तीय वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 में सामाजिक अंकेक्षण में आए मुद्दे पर पंचायत स्तरीय ज्यूरी का निर्णय अनुसार कार्रवाई करते हुए साक्ष्य के साथ ATR अपलोड करने का भी निर्देश दिया गया। अबुआ आवास में वैसे लाभूक जिनको 1st installment उपलब्ध करा दिया गया है, को चिन्हित करते हुए मनरेगा से नियमानुसार मानव दिवस उपलब्ध कराने हेतु निदेशित किया गया। उपायुक्त श्री जमुआर द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 एवं उसके पूर्व की लंबित योजना को बंद करने हेतु निर्देश दिया गया। वहीं MNREGA SOFT में शत प्रतिशत MB एंट्री एवं लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत एरिया ऑफिसर अप करने का निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान वैसा सामग्री आधारित योजना जो भौतिक रूप से पूर्ण हो चुका है, उसे चिन्हित कर सामग्री भुगतान हेतु वाउचर एंट्री करने का निदेश दिया गया है, ताकि सामग्री के राशि भुगतान कर उसे MIS में बंद किया जा सके। प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) के अंतर्गत PMAY (G) 2.0 सर्वे, पी०एम० जन-मन का भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा, PMAY (G) के वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्वीकृति/प्रथम किस्त एवं अबुआ आवास की समीक्षा कर लक्ष्य प्राप्ति के निदेश दिए गयें। जबकि 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत GPDP सर्वे, पंचायत समिति व्यय, ग्राम पंचायत व्यय आदि की चर्चा करते हुए 15वें वित्त आयोग की राशि से संबंधित समीक्षा की गई, जिसमें पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत व्यय की अद्यतन स्थिति से अवगत होते हुए 50% से कम राशि व्यय करने वाले प्रखंडों एवं ग्राम पंचायतों को निर्देश दिया गया कि नियमानुसार शत प्रतिशत राशि जल्द से जल्द व्यय करना सुनिश्चित करें।

Related Posts

ग्रीष्म ऋतु में पेयजल संकट से निपटने की तैयारी! रंका प्रखंड में विशेष समीक्षा बैठक, झार जल पोर्टल का व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
Jharkhand

ग्रीष्म ऋतु में पेयजल संकट से निपटने की तैयारी! रंका प्रखंड में विशेष समीक्षा बैठक, झार जल पोर्टल का व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश

April 27, 2026
NEET UG 2026 की तैयारियों में सख्ती! उपायुक्त अनन्य मित्तल और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Jharkhand

NEET UG 2026 की तैयारियों में सख्ती! उपायुक्त अनन्य मित्तल और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

April 27, 2026
गढ़वा में सख्ती! बिना लाइसेंस चल रहे दीदी कैफे का औचक निरीक्षण, एक्सपायर्ड सत्तू और डुप्लीकेट पानी जब्त
Jharkhand

गढ़वा में सख्ती! बिना लाइसेंस चल रहे दीदी कैफे का औचक निरीक्षण, एक्सपायर्ड सत्तू और डुप्लीकेट पानी जब्त

April 27, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • ग्रीष्म ऋतु में पेयजल संकट से निपटने की तैयारी! रंका प्रखंड में विशेष समीक्षा बैठक, झार जल पोर्टल का व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
  • NEET UG 2026 की तैयारियों में सख्ती! उपायुक्त अनन्य मित्तल और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
  • गढ़वा में सख्ती! बिना लाइसेंस चल रहे दीदी कैफे का औचक निरीक्षण, एक्सपायर्ड सत्तू और डुप्लीकेट पानी जब्त

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.