Monday, April 13, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा: जनता दरबार में अधिकारियों ने सुनी जन-समस्याएं: तत्काल समाधान की पहल

जिला भू-अर्जन पदाधिकारी संजय कुमार और समाज कल्याण पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा ने उपायुक्त शेखर जमुआर के निर्देश पर जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएं

February 25, 2025
in Jharkhand, Top News
गढ़वा: जनता दरबार में अधिकारियों ने सुनी जन-समस्याएं: तत्काल समाधान की पहल
Share on FacebookShare on Twitter

उपायुक्त के निर्देश पर जनता दरबार के माध्यम से जिला भू -अर्जन पदाधिकारी एवं समाज कल्याण पदाधिकारी ने सुनी आमजनों की समस्याएं

उपायुक्त शेखर जमुआर के निर्देश पर आज जिला भू -अर्जन पदाधिकारी संजय कुमार एवं समाज कल्याण पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा द्वारा समाहरणालय स्थित सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में विभिन्न प्रखंडो से आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई। आज के जनता दरबार में लगभग 20 आवेदन प्राप्त हुए जिसे जिला भू – अर्जन पदाधिकारी एवं समाज कल्याण पदाधिकारी ने एक -एक कर सभी फरियादियों की समस्याएं को सुना तथा उनके आवेदन को संबंधित पदाधिकारी के पास अग्रसारित कर प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने का निर्देश दिया।

सर्वप्रथम धुरकी के ग्राम बिशुनिया से आये संतोष कुमार ने अपने आवेदन के माध्यम से पदाधिकारिओं को बताया कि उनके ग्राम के स्वयंसेवक के द्वारा आवास के नाम पर पैसे कि मांग कि जा रही है और नहीं देने पर आवास से नाम काट देने की धमकी देते है। अतः उन्होंने अनुरोध किया कि उनके ग्राम के स्वयंसेवक को मनमानी करने से रोका जाए ताकि आवास बनाने में कोई बाधा न आने पाये।
वहीं मेराल प्रखंड के ग्राम अकलवानी से आये लोगों ने अपने आवेदन के माध्यम से बताया की रैयति, गैरमजरूआ को रैयति मान्यता देकर अभी तक भुगतान नहीं किया गया है। उनलोगों ने बताया की रैयति मान्यता हेतु उनका पेपर उपसमाहर्ता, गढ़वा के पास गया हुआ है, जिसपर अभी तक कुछ निर्णय नहीं लिया गया है। अतः उनलोगों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भुगतान करने हेतु अनुरोध किया।
प्रखंड गढ़वा के ग्राम करुआकला से आए प्रमोद कुमार तिवारी ने बताया कि उन्होंने छतरपुर पैक्स,गढ़वा में धान विक्रय किया, किंतु उसमें उनका अंगूठा नहीं लग पाया जिसकी वजह से उनका भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। अतः उन्होंने पदाधिकारी से अनुरोध किया कि उनका अंगूठा लगवा कर उनका बकाया भुगतान कराई जाए।
वहीं अंचल कांडी के ग्राम डगर से आये संजय कुमार ने अपने आवेदन के माध्यम से अधिकारियों को बताया कि सर्वे में गलत खतियान ऑनलाइन रजिस्टर हो गया है। उन्होंने बताया कि वह तीन भाई होते हैं किंतु उनके एक भाई ने केवाला के अनुसार गलत तरीके से अपना नाम ऑनलाइन रजिस्टर करवा लिया है। उन्होंने अपने दोनों भाइयों का नाम भी खतियान में चढ़ाने हेतु अनुरोध किया।
आज के जनता दरबार में जमीन,आवास योजना, बैंक से संबंधित मामले,स्वास्थ्य, वृद्घा पेंशन, राशन, पानी आदि से संबंधित मामलों से लोगों ने अवगत कराया। जिसे जिला भू – अर्जन पदाधिकारी संजय कुमार ने अधिकारियों से बात कर तुरंत मामलों को निष्पादित करने का निर्देश दिया।

Related Posts

हर शनिवार को थाना दिवस! पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गढ़वा में जमीन विवादों का तेज निपटारा, आमजन से अपील – थाने पहुंचकर लें समाधान
Jharkhand

हर शनिवार को थाना दिवस! पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गढ़वा में जमीन विवादों का तेज निपटारा, आमजन से अपील – थाने पहुंचकर लें समाधान

April 12, 2026
वीर शहीद सिदो-कान्हू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने मोरहाबादी स्थित प्रतिमा पर अर्पित किया माल्यार्पण
Jharkhand

वीर शहीद सिदो-कान्हू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने मोरहाबादी स्थित प्रतिमा पर अर्पित किया माल्यार्पण

April 11, 2026
गढ़वा में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक: आंगनबाड़ी केंद्रों, पोषण, PM-JANMAN और महिलाओं-बच्चों की योजनाओं पर विशेष फोकस
Jharkhand

गढ़वा में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक: आंगनबाड़ी केंद्रों, पोषण, PM-JANMAN और महिलाओं-बच्चों की योजनाओं पर विशेष फोकस

April 11, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • हर शनिवार को थाना दिवस! पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गढ़वा में जमीन विवादों का तेज निपटारा, आमजन से अपील – थाने पहुंचकर लें समाधान
  • वीर शहीद सिदो-कान्हू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने मोरहाबादी स्थित प्रतिमा पर अर्पित किया माल्यार्पण
  • गढ़वा में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक: आंगनबाड़ी केंद्रों, पोषण, PM-JANMAN और महिलाओं-बच्चों की योजनाओं पर विशेष फोकस

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.