Tuesday, February 24, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक ने पतरातु पीटीपीएस यूनियन कार्यालय में मनाया मजदूर दिवस

अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस: संघर्ष और एकता की आवाज़

May 2, 2025
in Jharkhand, Top News
एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक ने पतरातु पीटीपीएस यूनियन कार्यालय में मनाया मजदूर दिवस
Share on FacebookShare on Twitter

रामगढ़ जिले के पतरातु पीटीपीएस यूनियन कार्यालय में आज अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस जोरदार तरीके से मनाया गया। एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक ने इस अवसर पर झंडा तोलन कर मजदूरों के अधिकारों और संघर्षों पर प्रकाश डाला। यूनियन के सदस्यों ने मजदूर दिवस की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को साझा करते हुए बताया कि यह दिन मजदूरों के हक, उनके संघर्ष और शहीद मजदूरों की याद में मनाया जाता है। भाकपा अंचल मंत्री सह यूनियन सचिव कामरेड मनोज कुमार महतो ने शिकागो के शहीदों और पहलगाम में आतंकियों के हमले में मारे गए सैलानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके बाद यूनियन ने मोटरसाइकिल जुलूस निकालकर मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। जुलूस में “75% रोजगार स्थानीय युवाओं को दो”, “मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी दो”, “मजदूरों से 12 घंटे काम लेना बंद करो” जैसे गगनभेदी नारे लगाए गए। यह जुलूस कटिया चौक, लेबर गेट, मुख्य द्वार, बिरसा मार्केट, सीमेंट प्लांट, इंडस्ट्रियल एरिया, पतरातु लेक रिसॉर्ट तक पहुंचकर एक सभा में तब्दील हो गया। इस दौरान कामरेड मनोज कुमार महतो ने सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि मजदूरों को अब फिर से क्रांति की जरूरत है।

यूनियन ने 20 मई 2025 को राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल को सफल बनाने के लिए मजदूरों को संगठित करने का संकल्प लिया। इसके तहत दीवार लेखन, पर्चा वितरण और संवाद के माध्यम से मजदूरों को एकजुट किया जाएगा। सभा में मनोज कुमार महतो, मनोज पाहन, रमेश कुमार महतो, नरेश बेदिया, विजय महतो, मनीष राजेश ठाकुर, मोहन साहू सहित कई अन्य साथी मौजूद रहे।

Related Posts

पलामू-गढ़वा में मतदान का जायजा लेने पहुंची प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय! विभिन्न बूथों का औचक निरीक्षण, मतदाताओं से सीधी बातचीत – “शांतिपूर्ण मतदान लोकतंत्र की पहचान”
Jharkhand

पलामू-गढ़वा में मतदान का जायजा लेने पहुंची प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय! विभिन्न बूथों का औचक निरीक्षण, मतदाताओं से सीधी बातचीत – “शांतिपूर्ण मतदान लोकतंत्र की पहचान”

February 23, 2026
गढ़वा में कल मतदान का महापर्व! 89 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियाँ रवाना – उपायुक्त ने कर्मियों को दिया सख्त संदेश: “निष्पक्ष मतदान आपकी सर्वोच्च जिम्मेदारी”
Jharkhand

गढ़वा में कल मतदान का महापर्व! 89 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियाँ रवाना – उपायुक्त ने कर्मियों को दिया सख्त संदेश: “निष्पक्ष मतदान आपकी सर्वोच्च जिम्मेदारी”

February 22, 2026
छोटे हर्षल के 9वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन का प्यार भरा आशीर्वाद! विधानसभा आवास में हुआ दिल छू लेने वाला समारोह
Jharkhand

छोटे हर्षल के 9वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन का प्यार भरा आशीर्वाद! विधानसभा आवास में हुआ दिल छू लेने वाला समारोह

February 21, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • पलामू-गढ़वा में मतदान का जायजा लेने पहुंची प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय! विभिन्न बूथों का औचक निरीक्षण, मतदाताओं से सीधी बातचीत – “शांतिपूर्ण मतदान लोकतंत्र की पहचान”
  • गढ़वा में कल मतदान का महापर्व! 89 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियाँ रवाना – उपायुक्त ने कर्मियों को दिया सख्त संदेश: “निष्पक्ष मतदान आपकी सर्वोच्च जिम्मेदारी”
  • छोटे हर्षल के 9वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन का प्यार भरा आशीर्वाद! विधानसभा आवास में हुआ दिल छू लेने वाला समारोह

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.