Friday, July 4, 2025
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में फुटबॉल का जश्न! उपायुक्त ने 64वीं सुब्रतो कप का दीप जलाकर किया भव्य शुभारंभ!

गढ़वा में फुटबॉल का जश्न! उपायुक्त ने 64वीं सुब्रतो कप का दीप जलाकर किया भव्य शुभारंभ!

July 2, 2025
in Jharkhand, Top News
गढ़वा में फुटबॉल का जश्न! उपायुक्त ने 64वीं सुब्रतो कप का दीप जलाकर किया भव्य शुभारंभ!
Share on FacebookShare on Twitter

◆ जिला स्तरीय 64वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

◆ उपायुक्त ने दीप जलाकर की कार्यक्रम की शुरुआत

◆ दिनांक 1 जुलाई से 4 जुलाई तक होगा कार्यक्रम का आयोजन

64वीं जिला स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल 2025 का आयोजन स्थानीय फुटबॉल स्टेडियम गढवा जिला राजकीयकृत सी.एम. उत्कृष्ट बालिका विद्यालय, गढ़वा के नजदीक में फुटबॉल मैदान 01 जुलाई 2025 जिला शिक्षा परियोजना, गढ़वा के तत्वावधान में किया गया। जिला स्तरीय 64वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन फुटबॉल स्टेडियम, गढ़वा में भव्य रूप से प्रारंभ हुआ। जिले के सभी प्रखंडों के टीमों के लिए यह चार दिवसीय प्रतियोगिता 01 जुलाई से 04 जुलाई 2025 तक आयोजित की जा रही है, जिनमें दिनांक- 01.07.2025 को U-17 बॉयज, 02.07.2025 को U-17 गर्ल्स, 03.07.2025 को U-15 बॉयज एवं 04.07.2025 को Little Champ (B&G) भाग लेंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन उपायुक्त गढ़वा दिनेश कुमार यादव द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया तथा कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त गढ़वा को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने पारंपरिक स्वागत गीत एवं बैंड वादन के माध्यम से मुख्य अतिथि का अभिनंदन किया। खेल का आरंभ उपायुक्त श्री यादव ने गुब्बारा उड़ाकर एवं फुटबॉल पर किक मारकर किया।

उपायुक्त ने अपने सम्बोधन में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि “मेरी हार्दिक इच्छा है कि इस बार हमारे जिले के खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गढ़वा का प्रतिनिधित्व करें और जिले का नाम गौरवान्वित करें।” उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनायें दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में गढ़वा जिले के सभी 20 प्रखंडों की टीमें भाग ले रही हैं। विजेता टीम को प्रमंडल स्तरीय सुब्रतो कप प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। यह आयोजन न केवल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक सशक्त मंच प्रदान करता है, बल्कि जिले में खेल संस्कृति, अनुशासन, और नेतृत्व विकास को भी बढ़ावा देता है।

उक्त फुटबॉल प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में अनुराग मिंज जिला शिक्षा अधीक्षक, रंभा चौबे प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, कुलदीप अग्रवाल सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी, रमन कुमार सिंह सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी नीरज कुमार गिरी फील्ड मैनेजर आदि उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी एवं कर्मी थें। साथ ही जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी/प्रबंधक, Resource Teacher, लेखापाल, प्रखंड साधनसेवी, संकुल साधनसेवी एवं खेल शिक्षक सहित अनेक कर्मियों की सक्रिय उपस्थिति रही।

Related Posts

गढ़वा में जनता की पुकार! उपायुक्त दिनेश यादव ने जनता दरबार में सुनी समस्याएँ, त्वरित समाधान के दिए निर्देश!
Jharkhand

गढ़वा में जनता की पुकार! उपायुक्त दिनेश यादव ने जनता दरबार में सुनी समस्याएँ, त्वरित समाधान के दिए निर्देश!

July 4, 2025
झारखंड को विकास की नई उड़ान! केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने राज्यपाल संतोष गंगवार से की शिष्टाचार भेंट, फ्लाईओवर और बाइपास की सौगात!
Jharkhand

झारखंड को विकास की नई उड़ान! केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने राज्यपाल संतोष गंगवार से की शिष्टाचार भेंट, फ्लाईओवर और बाइपास की सौगात!

July 3, 2025
गढ़वा में रोजगार का सुनहरा मौका! SIS ग्रुप ने ELI योजना के तहत शुरू की 565 सुरक्षा जवानों की भर्ती!
Jharkhand

गढ़वा में रोजगार का सुनहरा मौका! SIS ग्रुप ने ELI योजना के तहत शुरू की 565 सुरक्षा जवानों की भर्ती!

July 3, 2025

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रांची : टीएसपीसी का सक्रिय सदस्य रोहित गंझू गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में जनता की पुकार! उपायुक्त दिनेश यादव ने जनता दरबार में सुनी समस्याएँ, त्वरित समाधान के दिए निर्देश!
  • झारखंड को विकास की नई उड़ान! केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने राज्यपाल संतोष गंगवार से की शिष्टाचार भेंट, फ्लाईओवर और बाइपास की सौगात!
  • गढ़वा में रोजगार का सुनहरा मौका! SIS ग्रुप ने ELI योजना के तहत शुरू की 565 सुरक्षा जवानों की भर्ती!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.