- *मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, मंत्री योगेंद्र प्रसाद, पूर्णिया सांसद श्री पप्पू यादव, गिरीडीह सांसद श्री चन्द्र प्रकाश चौधरी, खूंटी सांसद काली चरण मुण्डा, भा.प्र,से. के अधिकारीगण सहित अन्य ने मुलाकात कर स्व. रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि*
*=============*
रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के पैतृक आवास पर आज झारखंड के सूचना आयुक्त श्री शिवपुजन पाठक एवं श्री तनूज खत्री, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास, छतीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री श्री योगेंद्र प्रसाद, पूर्व मंत्री श्री आलमगीर आलम, पूर्व मंत्री श्री बादल, बिहार राज्य के पूर्णिया सांसद श्री पप्पू यादव, झारखंड के गिरीडीह सांसद श्री चन्द्र प्रकाश चौधरी, खूंटी सांसद श्री काली चरण मुण्डा, विधायक श्री अनूप सिंह, विधायक श्रीमती ममता देवी, पूर्व विधायक श्रीमती पूर्णिमा नीरज सिंह, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी श्री के. राजू, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश सहित अन्य सांसदगण, विधायकगण, जनप्रतिनिधि एवं भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारीगणों ने मुलाकात की। साथ ही मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की दिवंगत माताजी स्व. रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं मुख्यमंत्री एवं उनके परिवारजनों से मुलाकात कर दुख की इस घड़ी में ढाढ़स बंधाया।











